Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Air Ambulance Crash: 40 वर्ष पुरानी थी एयर एंबुलेंस, हादसे पर रेडबर्ड एयरवेज का दावा, विमान में नहीं थी कोई खराबी, कंपनी के ऑफिस से दस्तावेज जब्त, जांच कर रही AAIB
    Breaking News

    Air Ambulance Crash: 40 वर्ष पुरानी थी एयर एंबुलेंस, हादसे पर रेडबर्ड एयरवेज का दावा, विमान में नहीं थी कोई खराबी, कंपनी के ऑफिस से दस्तावेज जब्त, जांच कर रही AAIB

    News DeskBy News DeskFebruary 25, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Ranchi.. झारखंड में एयर एंबुलेंस के दुर्घटनाग्रस्त होने की घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए इसकी संचालक कंपनी रेडबर्ड एयरवेज ने मंगलवार को दावा किया कि विमान में कोई खराबी नहीं थी और उड़ान का संचालन करने वाले पायलट अनुभवी थे। एयर एम्बुलेंस के रूप में संचालित बीचक्राफ्ट सी90 विमान वीटी-एजेवी सोमवार को दुर्घटनाग्रस्त हो गया था, जिसमें सात लोगों की मौत हो गई थी। मामले की जांच कर रहे वायुयान दुर्घटना अन्वेषण ब्यूरो (एएआईबी) ने राष्ट्रीय राजधानी में रेडबर्ड एयरवेज के पंजीकृत कार्यालय का दौरा किया और अपने साथ दस्तावेजों के कार्टन ले गया। रांची से दिल्ली आ रहा यह विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गया। विमान में पांच लोग और चालक दल के दो सदस्य सवार थे।

    रेडबर्ड एयरवेज की उड़ान सुरक्षा की प्रमुख कैप्टन मोहिंदर कौर ने मंगलवार को बताया, ‘हम भी बेहद दुखी हैं। परिवार सदमे में हैं। हम खुद भी इस घटना को लेकर स्तब्ध हैं, क्योंकि हम किसी की जान बचाने गए थे।’ कैप्टन कौर ने कहा, ‘…विमान में कोई खराबी नहीं थी। दोनों पायलट सक्षम और अनुभवी थे।’

    Jharkhand: अवैध रूप से संचालित नर्सिंग होम और अल्ट्रासोनोग्राफी सेंटर्स पर सख्त कार्रवाई करने का निर्देश

    एएआईबी के अधिकारियों द्वारा कंपनी के कार्यालय से विभिन्न दस्तावेज जब्त किए जाने के बाद कौर ने संवाददाताओं से बात की।
    कौर ने कहा कि जांच अधिकारियों ने विभिन्न दस्तावेज जब्त किए हैं। रेडबर्ड एयरवेज की वेबसाइट मंगलवार को नहीं खुल रही थी।
    विभिन्न वेबसाइट के अनुसार, दुर्घटनाग्रस्त विमान लगभग 40 वर्ष पुराना था। कंपनी के बेड़े में छह विमान हैं, जिनमें तीन किंग एयर सी90ए, सी90बी और सी90 शामिल हैं।

    Chakulia: चाकुलिया में भाजपा ने रैली निकाल कर ब्लॉक ऑफिस पर किया धरना-प्रदर्शन

    नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) की वेबसाइट पर उपलब्ध जानकारी के अनुसार, अन्य विमान एसकेए बी200, सेसना सिटेशन 560एक्सएल और सेसना सिटेशन-3 (650) हैं। इनमें से एक किंग एयर सी90 विमान, जिसका पंजीकरण नंबर वीटी-एजेवी था, सोमवार को दुर्घटनाग्रस्त हो गया। कंपनी का एयर ऑपरेटर परमिट 12 अगस्त, 2030 तक वैध है।

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Air Ambulance Crash: 40 वर्ष पुरानी थी एयर एंबुलेंस Air Ambulance Crash: The air ambulance was 40 years old Redbird Airways claims there was no fault कंपनी के ऑफिस से दस्तावेज जब्त जांच कर रही एएआइबी विमान में नहीं थी कोई खराबी हादसे पर रेडबर्ड एयरवेज का दावा
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Jharkhand: अवैध रूप से संचालित नर्सिंग होम और अल्ट्रासोनोग्राफी सेंटर्स पर सख्त कार्रवाई करने का निर्देश

    June 24, 2026

    Chakulia: चाकुलिया में भाजपा ने रैली निकाल कर ब्लॉक ऑफिस पर किया धरना-प्रदर्शन

    June 24, 2026

    Tatanagar: अहमदाबाद एक्सप्रेस में यात्रियों की भीड़ के कारण जुलाई में 3 दिन लगेगी अतिरिक्त एक थर्ड एसी और एक स्लीपर कोच

    June 24, 2026
    Recent Post

    Jharkhand: अवैध रूप से संचालित नर्सिंग होम और अल्ट्रासोनोग्राफी सेंटर्स पर सख्त कार्रवाई करने का निर्देश

    June 24, 2026

    Chakulia: चाकुलिया में भाजपा ने रैली निकाल कर ब्लॉक ऑफिस पर किया धरना-प्रदर्शन

    June 24, 2026

    Tatanagar: अहमदाबाद एक्सप्रेस में यात्रियों की भीड़ के कारण जुलाई में 3 दिन लगेगी अतिरिक्त एक थर्ड एसी और एक स्लीपर कोच

    June 24, 2026

    Jharkhand Monsoon: मानसून 12 जून को झारखंड पहुंचा, पर उसके कमजोर पड़ने कारण 60 प्रतिशत कम वर्षा दर्ज, खरीफ फसल पर संकट, किसान चिंतित

    June 24, 2026

    Seraikella-kharsawan:  उपायुक्त कार्यालय के समीप सड़क हादसे ने छीनी महिला की जान, अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत

    June 24, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group