Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Saraikela: खरसावां के पुरनापानी जंगल में आम के पेड़ से लटका मिला अज्ञात शव, तीन–चार दिन पुराना, जांच में जुटी पुलिस
    Breaking News

    Saraikela: खरसावां के पुरनापानी जंगल में आम के पेड़ से लटका मिला अज्ञात शव, तीन–चार दिन पुराना, जांच में जुटी पुलिस

    News DeskBy News DeskFebruary 26, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Kharsawan. खरसावां थाना क्षेत्र अंतर्गत गांगुडीह गांव स्थित पुरनापानी टोला के शुरू नाला के समीप जंगल से एक अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद होने से इलाके में सनसनी फैल गई। यह घटना खरसावां थाना क्षेत्र की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, स्थानीय ग्रामीणों ने जंगल में आम के पेड़ से एक शव लटका हुआ देखा, जिसके बाद इसकी सूचना तत्काल खरसावां थाना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी गौरव कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लिया।

    थाना प्रभारी ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत होता है, हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी। पुलिस के अनुसार शव करीब तीन से चार दिन पुराना है। मृतक की उम्र लगभग 40 से 45 वर्ष आंकी गई है और वह शर्ट पहने हुए था। समाचार लिखे जाने तक मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस आसपास के थानों से संपर्क कर गुमशुदा व्यक्तियों का विवरण खंगाल रही है। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जुट गई थी।

    Adityapur: आदित्यपुर से लापता तीन नाबालिग बच्चियां मिलीं, सभी पश्चिमी सिंहभूम से सकुशल बरामद, पुलिस ने परिजनों को सौंपा

    पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तथा मामले की गहन जांच शुरू कर दी है। यह भी जांच का विषय है कि मृतक व्यक्ति जंगल तक कैसे पहुंचा। पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि यदि किसी व्यक्ति की गुमशुदगी की सूचना हो तो नजदीकी थाना में संपर्क कर जानकारी दे।

    Jamshedpur: मानगो में 12 दुकानों में हुई सिलसिलेवार चोरी का पुलिस ने किया खुलासा. चार आरोपी गिरफ्तार, सामान भी बरामद किया

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Saraikela: An unidentified body Saraikela: खरसावां के पुरनापानी जंगल में आम के पेड़ से लटका मिला अज्ञात शव three to four days old was found hanging from a mango tree in Kharsawan's Puranapani forest. Police are investigating. जांच में जुटी पुलिस तीन–चार दिन पुराना
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Adityapur: आदित्यपुर से लापता तीन नाबालिग बच्चियां मिलीं, सभी पश्चिमी सिंहभूम से सकुशल बरामद, पुलिस ने परिजनों को सौंपा

    July 16, 2026

    Jamshedpur: मानगो में 12 दुकानों में हुई सिलसिलेवार चोरी का पुलिस ने किया खुलासा. चार आरोपी गिरफ्तार, सामान भी बरामद किया

    July 16, 2026

    Rail Ticket Booking: IRCTC की वेबसाइट का Beta Rollout शुरू, कैप्चा, पॉप-अप खत्म, अब सभी श्रेणियों में सीट की उपलब्धता एक साथ देख सकेंगे

    July 16, 2026
    Recent Post

    Railway: चाकुलिया-बुरामारा नई लाइन के लिए जमीन अधिग्रहण में जुटा दक्षिण पूर्व रेलवे

    July 16, 2026

    Cabinet Dicision राजखरसावां और डांगुआपोसी के बीच चौथी लाइन परियोजना को केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

    July 16, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group