



Jamshedpur. राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु द्वारा मणिपाल टाटा मेडिकल कॉलेज, बारीडीह में छात्र-छात्राओं से संवाद कर उनके उज्ज्वल भविष्य हेतु शुभाशीष प्रदान की गई। इस अवसर पर माननीय राष्ट्रपति द्वारा महाविद्यालय परिसर में पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया गया. इससे पहले, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कदमा क्षेत्र में श्री जगन्नाथ आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक परमार्थ केंद्र न्यास की आधारशिला रखी और भूमि पूजन किया।
पुजारियों द्वारा वैदिक मंत्रों के उच्चारण के बीच मुर्मू ने भूमि पूजन किया। केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, राज्यपाल संतोष गंगवार, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और टाटा स्टील के सीईओ एवं एमडी टीवी नरेंद्रन भी इस अवसर पर उपस्थित थे। इससे पहले, रांची हवाई अड्डे पर उतरने के बाद सोरेन और गंगवार ने मुर्मू का गर्मजोशी से स्वागत किया। अधिकारियों ने बताया कि राष्ट्रपति के दौरे के मद्देनजर पूर्वी सिंहभूम जिला प्रशासन ने व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की है।



