Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Jamshedpur News :SCCI ने JBVNL की 59% टैरिफ वृद्धि का किया कड़ा विरोध, कहा– अक्षमता का बोझ उद्योगों पर न डालें
    Breaking News

    Jamshedpur News :SCCI ने JBVNL की 59% टैरिफ वृद्धि का किया कड़ा विरोध, कहा– अक्षमता का बोझ उद्योगों पर न डालें

    News DeskBy News DeskFebruary 28, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    जमशेदपुर।

    सिंहभूम चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (SCCI) ने रांची में आयोजित झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड (JBVNL) की मल्टी-ईयर टैरिफ (MYT) याचिका पर सार्वजनिक सुनवाई में प्रस्तावित 59% टैरिफ वृद्धि का कड़ा विरोध दर्ज कराया।

    चैंबर अध्यक्ष मानव केडिया ने 28% वितरण हानि को अस्वीकार्य बताते हुए कहा कि प्रबंधन की विफलता और अक्षमता का बोझ उद्योगों व उपभोक्ताओं पर नहीं डाला जा सकता।

    “बेहतर प्रदर्शन के बिना अपग्रेडेशन नहीं”

    श्री केडिया ने उदाहरण देते हुए कहा कि जिस प्रकार कोई विद्यार्थी यदि संतोषजनक प्रदर्शन नहीं करता तो उसे अगली कक्षा में प्रोन्नति नहीं मिलती, उसी प्रकार बिना लक्ष्य प्राप्त किए किसी संस्था को अतिरिक्त मांग का अधिकार नहीं होना चाहिए।

    उन्होंने क्रिकेट का उदाहरण देते हुए कहा कि रणजी में अच्छा प्रदर्शन किए बिना कोई खिलाड़ी आईपीएल या भारतीय टीम में जगह की उम्मीद नहीं कर सकता। इसी तरह JBVNL ने पूर्व वर्षों में वितरण हानि कम करने के लक्ष्य पूरे नहीं किए, ऐसे में टैरिफ वृद्धि प्रस्ताव न्यायसंगत नहीं है।

    South East Central Railway :बिलासपुर-यलहंका(बेंगलुरु)–बिलासपुर के मध्य 05-05 फेरों के लिए चलेगी समर स्पेशल ट्रेन 

    पावर परचेज कॉस्ट और ट्रांसमिशन शुल्क पर सवाल

    चैंबर ने पावर परचेज कॉस्ट में वृद्धि के दावे पर प्रश्न उठाते हुए कहा कि NTPC और DVC द्वारा केवल 5% वृद्धि का हवाला दिया गया है, जबकि कोयले की कीमतें स्थिर या कम हुई हैं।

    साथ ही JUSNL के इंट्रा-स्टेट ट्रांसमिशन शुल्क में 6-8% वृद्धि को अक्षमता का परिणाम बताया गया। RDSS योजना के तहत जब हानियां कम करने के प्रयास हो रहे हैं, तब पुरानी हानियों का भार उद्योगों पर डालना अनुचित है।

    उद्योगों पर पड़ेगा गंभीर असर

    चैंबर ने कहा कि प्रस्तावित 50% ऊर्जा शुल्क और 25% फिक्स्ड चार्ज वृद्धि उद्योगों के लिए असंगत और अनुचित है। जमशेदपुर जैसे प्रमुख औद्योगिक केंद्र में इससे 15-20% उत्पादन लागत वृद्धि हो सकती है, जिससे रोजगार, निवेश और राज्य की प्रतिस्पर्धात्मकता प्रभावित होगी।

    Jamshedpur News :पूर्वी सिंहभूम में हर घर तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाने पर जोर, उपायुक्त राजीव रंजन ने जलापूर्ति योजनाओं की समीक्षा की

    वर्तमान में उद्योग पहले ही कच्चे माल की बढ़ती कीमतों और चुनौतीपूर्ण बाजार परिस्थितियों का सामना कर रहे हैं।

    चरणबद्ध समाधान की मांग

    ACOS-ABR अंतर और रेगुलेटरी एसेट के मुद्दे पर चैंबर ने कहा कि अचानक भारी वृद्धि के बजाय चरणबद्ध समाधान अपनाया जाए।

    अंत में SCCI ने आयोग से प्रस्तावित टैरिफ वृद्धि को अस्वीकार करने तथा JBVNL को पहले T&D हानियों को राष्ट्रीय मानक 15-18% तक लाने और संचालनात्मक सुधारों का स्पष्ट रोडमैप प्रस्तुत करने का निर्देश देने की मांग की।

    सुनवाई में SCCI प्रतिनिधिमंडल के महासचिव पुनीत काउंटिया, उपाध्यक्ष हर्ष बांकेरवाल और सचिव विनोद शर्मा भी उपस्थित थे।

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    ACOS ABR Gap Jharkhand Electricity Rate Hike Impact Industry Jamshhedpur Industry News JBVNL Distribution Loss 28% JBVNL MYT Petition 2026 Jharkhand Business News Jharkhand Electricity Tariff Hike Power Tariff Hike Protest Jharkhand RDSS Scheme Jharkhand SCCI टैरिफ विरोध Singhbhum Chamber protest झारखंड बिजली दर वृद्धि 59 प्रतिशत
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    South East Central Railway :बिलासपुर-यलहंका(बेंगलुरु)–बिलासपुर के मध्य 05-05 फेरों के लिए चलेगी समर स्पेशल ट्रेन 

    June 1, 2026

    Jamshedpur News :पूर्वी सिंहभूम में हर घर तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाने पर जोर, उपायुक्त राजीव रंजन ने जलापूर्ति योजनाओं की समीक्षा की

    June 1, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS :सदर और एमजीएम अस्पताल में दो मौतों पर भड़की विधायक पूर्णिमा साहू, उच्चस्तरीय जांच और कड़ी कार्रवाई की मांग

    June 1, 2026
    Recent Post

    South East Central Railway :बिलासपुर-यलहंका(बेंगलुरु)–बिलासपुर के मध्य 05-05 फेरों के लिए चलेगी समर स्पेशल ट्रेन 

    June 1, 2026

    Jamshedpur News :पूर्वी सिंहभूम में हर घर तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाने पर जोर, उपायुक्त राजीव रंजन ने जलापूर्ति योजनाओं की समीक्षा की

    June 1, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS :सदर और एमजीएम अस्पताल में दो मौतों पर भड़की विधायक पूर्णिमा साहू, उच्चस्तरीय जांच और कड़ी कार्रवाई की मांग

    June 1, 2026

    Jamshedpur News :पूर्वी सिंहभूम में वैध बालू उठाव शुरू, जिला खनन कार्यालय ने जारी किया परिवहन चालान

    June 1, 2026

    Jamshedpur News :मानगो बाजार की समस्याओं को लेकर मेयर सुधा गुप्ता और बन्ना गुप्ता से मिला व्यापारियों का प्रतिनिधिमंडल

    June 1, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group