Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Breaking News»Sex Racket Expose: राजधानी के चर्चित होटल में चल रहा था जिस्मफरोशी का धंधा, 5 कॉलगर्ल सहित 8 पकड़ाये
Breaking News

Sex Racket Expose: राजधानी के चर्चित होटल में चल रहा था जिस्मफरोशी का धंधा, 5 कॉलगर्ल सहित 8 पकड़ाये

News DeskBy News DeskMarch 2, 2026
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

Ranchi. पुलिस ने रांची में चल रहे एक बड़े सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ करते हुए एक महिला सरगना और पांच युवतियों समेत कुल 8 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने लालपुर, चुटिया सहित कई थाना क्षेत्रों में एक साथ छापेमारी की। इस छापेमारी में पश्चिम बंगाल से बुलाई गई लड़कियों को पकड़ा गया। जांच में सामने आया कि एजेंट इन लड़कियों को रांची लाकर होटलों में देह व्यापार के लिए सप्लाई करते थे। पुलिस पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ कर रही है। शहर के चर्चित होटल सीनेट में पुलिस ने छापेमारी कर सेक्स रैकेट का खुलासा किया है। इस कार्रवाई में तीन दलाल और पांच युवतियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस की यह कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर की गई।

मिली जानकारी के अनुसार, रांची एसएसपी के निर्देश पर स्पेशल क्यूआरटी (क्विक रिस्पॉन्स टीम) ने सिटी एसपी पारस राणा के नेतृत्व में छापेमारी की गई। पुलिस टीम ने होटल में दबिश देकर संदिग्ध गतिविधियों में लिप्त लोगों को हिरासत में लिया।कार्रवाई के बाद सभी गिरफ्तार आरोपियों को चुटिया थाना लाया गया, जहां उनसे पूछताछ की जा रही है। सिटी एसपी और सिटी डीएसपी भी थाने पहुंचकर मामले की मॉनिटरिंग कर रहे हैं। पुलिस सूत्रों के अनुसार, होटल से आपत्तिजनक सामग्री, मोबाइल फोन और कुछ दस्तावेज बरामद किए गए हैं, जिनकी जांच की जा रही है।

Jamshedpur: रिश्तों को शर्मसार करने वाला मामला,19 साल की युवती ने पिता पर लगाया यौन शोषण का आरोप, पुलिस जांच में जुटी

 बताया जा रहा है कि राजधानी के अलग-अलग इलाकों में किराये के मकानों, होटलों और लॉजों में अवैध गतिविधियों की सूचना पुलिस को मिल रही थी। इसके बाद एक विशेष टीम गठित कर एक साथ कई स्थानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी की गई। होटल सीनेट में की गई कार्रवाई इसी व्यापक अभियान का हिस्सा थी।पुलिस अधिकारियों का कहना है कि हिरासत में लिए गए आरोपियों से पूछताछ कर इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की पहचान की जा रही है।

Ghatsila: घने कोहरे के कारण NH-18 पर खड़े ट्रक से टकराई बाइक, युवक की मौत, दूसरा गंभीर

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

Jamshedpur: रिश्तों को शर्मसार करने वाला मामला,19 साल की युवती ने पिता पर लगाया यौन शोषण का आरोप, पुलिस जांच में जुटी

November 23, 2026

Ghatsila: घने कोहरे के कारण NH-18 पर खड़े ट्रक से टकराई बाइक, युवक की मौत, दूसरा गंभीर

November 23, 2026

Sansad Session Running: मानसून सत्र का 100 दिन बाद भी सत्रावसान नहीं, विशेष बैठक को लेकर असमंजस

November 23, 2026
Recent Post

Jamshedpur: रिश्तों को शर्मसार करने वाला मामला,19 साल की युवती ने पिता पर लगाया यौन शोषण का आरोप, पुलिस जांच में जुटी

November 23, 2026

Ghatsila: घने कोहरे के कारण NH-18 पर खड़े ट्रक से टकराई बाइक, युवक की मौत, दूसरा गंभीर

November 23, 2026

Sansad Session Running: मानसून सत्र का 100 दिन बाद भी सत्रावसान नहीं, विशेष बैठक को लेकर असमंजस

November 23, 2026

Jamshedpur: सोनारी के खूंटाडीह में एक मकान से शव बरामद,जांच में जुटी पुलिस

November 23, 2026

Saraikela: जामडीह ओवरब्रिज के पास भिड़े कार और बाइक, टला बड़ा हादसा, दोनों वाहनों पर सवार सभी लोग बाल-बाल बचे

November 23, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group