


New Delhi. पश्चिम एशिया में बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव के कारण वैश्विक अनिश्चितता के बीच निवेशकों द्वारा सुरक्षित निवेश के रूप में कीमती धातुओं का रुख करने से सोमवार को बाजार खुलने पर सोना और चांदी की कीमतों में भारी तेजी आने की संभावना है। विश्लेषकों ने यह जानकारी दी। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा तेहरान पर इजराइली हमलों के बाद ईरान में “बड़े सैन्य अभियान” की घोषणा और ईरानी सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई के निधन की पुष्टि के बाद क्षेत्र में तनाव चरम पर है।
इसके जवाब में ईरान द्वारा अमेरिकी सैन्य ठिकानों और इजराइली लक्ष्यों पर जवाबी कार्रवाई से वैश्विक बाजार सहमे हुए हैं। विश्लेषकों का कहना है कि घरेलू बाजार में सोना और चांदी की कीमतों पर इसका कितना असर पड़ेगा, यह इस बात पर निर्भर करेगा कि यह संघर्ष कितने समय तक चलता है।



