Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Breaking News»Jamshedpur News :पूर्व सीएम रघुवर दास ने भाजपा कार्यकर्ताओं के संग खेली होली, कार्यकर्ताओ के संग फगुआ गीतों पर जमकर थिरके, विधायक पूर्णिमा साहू भी रहीं मौजूद
Breaking News

Jamshedpur News :पूर्व सीएम रघुवर दास ने भाजपा कार्यकर्ताओं के संग खेली होली, कार्यकर्ताओ के संग फगुआ गीतों पर जमकर थिरके, विधायक पूर्णिमा साहू भी रहीं मौजूद

News DeskBy News DeskMarch 5, 2026
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

जमशेदपुर। उत्साह, उमंग एवं सौहार्द के प्रतीक होली लौहनगरी जमशेदपुर में पूरे धूमधाम से मनाया गया। झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं ओडिशा के पूर्व राज्यपाल रघुवर दास के एग्रिको स्थित आवास पर आयोजित होली मिलन समारोह में भाजपा कार्यकर्ताओं के संग स्थानीय निवासियों ने जमकर होली खेली। पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कार्यकर्ताओं को अबीर-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दी। वहीं, हजारों की संख्या में पहुंचे भाजपा कार्यकर्ताओं ने भी अबीर-गुलाल लगाकर अपने नेता को होली की बधाई दी। इस दौरान पूर्व सीएम रघुवर दास कार्यकर्ताओं के संग फगुवा गीतों पर जमकर थिरके और उनका उत्साह बढ़ाया। समारोह में जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू ने भी कार्यकर्ताओं के संग होली खेली और अबीर गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दी। पूरे समारोह के दौरान भाजपा कार्यकर्ता होली के रंगों में सराबोर दिखे और सभी कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को रंग-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दी। समारोह में सभी ने स्वादिष्ट लजीज व्यंजन का भरपूर लुत्फ उठाया।

इस अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने प्रदेशवासियों को होली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि रंगों का पावन पर्व होली भारतीय संस्कृति की अमूल्य विरासत है। होली का पर्व हमें आपसी मतभेद, कटुता और वैमनस्य को भुलाकर एक-दूसरे के साथ प्रेम और सौहार्द के रंग में रंगने की प्रेरणा देता है। भारत की सनातन परंपरा में सभी पर्व का एक सामाजिक और सांस्कृतिक महत्व रहा है और होली भी उसी परंपरा का महत्वपूर्ण हिस्सा है। उन्होंने कहा कि हमारी संस्कृति ‘वसुधैव कुटुम्बकम्’ की भावना पर आधारित है, जहां समाज के सभी लोग एक परिवार की भांति एक दूसरे से जुड़े हैं। होली का त्योहार इसी भावना को मजबूत करता है और हमें एक-दूसरे के करीब लाता है। उन्होंने कहा कि आज के समय में समाज में एकता, सद्भाव और भाईचारे की भावना को मजबूत करने की आवश्यकता है और होली पर्व हमें इसी दिशा में आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं।

Jamshedpur:आजादनगर के ओल्ड पुरुलिया रोड नंबर 3 स्थित बहरा मैदान के पास अंधाधुंध फायरिंग, दो युवकों को लगी गोली, दोनों गंभीर

समारोह के दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर मिश्रा, देवेंद्र सिंह, दिनेश कुमार, गुंजन यादव, योगेश मल्होत्रा, राजन सिंह, मनोज सिंह, मिथिलेश सिंह यादव, कल्याणी शरण, बबुआ सिंह, संजीव सिंह, अनिल मोदी, पप्पू सिंह, विजय तिवारी, हरिकिशोर तिवारी, अजय श्रीवास्तव, भूपेंद्र सिंह, अखिलेश चौधरी, खेमलाल चौधरी, सुशांत पांडा, टुनटुन सिंह, कमलेश सिंह, विष्णु कैवर्तो, आशुतोष सिंह, राजपति देवी, पवन अग्रवाल, राकेश सिंह, प्रेम झा, अमित अग्रवाल, मंजीत सिंह, ज्ञान प्रकाश, कौस्तव रॉय, बिनोद सिंह, शैलेश गुप्ता, मनी मोहंती, पप्पू उपाध्याय, युवराज सिंह, विकास शर्मा, रितेश झा, कुमार अभिषेक, बापन बनर्जी, रंजीत सिंह, प्रशांत पोद्दार, फातिमा शाहीन, संदीप शर्मा बौबी, संतोष ठाकुर, अभिमन्यु सिंह, शशांक शेखर, मिथिलेश साव, हरेराम यादव, चिंटू सिंह, रंजीत सिंह, काजू शांडिल, रिंकू सिंह, गौतम प्रसाद, रमेश विश्वकर्मा, प्रीति सिन्हा, संजना साहू, बिमला साहू, उर्मिला दास, सुधा यादव, ऋषव सिंह, दीपक सिंह समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Jamshedpur: बिष्टुपुर में आंध्रा एसोसिएशन के पास क्वार्टर में लगी भीषण आग, कड़ी मशक्कत के बाद पाया काबू

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

Jamshedpur:आजादनगर के ओल्ड पुरुलिया रोड नंबर 3 स्थित बहरा मैदान के पास अंधाधुंध फायरिंग, दो युवकों को लगी गोली, दोनों गंभीर

November 9, 2026

Jamshedpur: बिष्टुपुर में आंध्रा एसोसिएशन के पास क्वार्टर में लगी भीषण आग, कड़ी मशक्कत के बाद पाया काबू

November 9, 2026

Railway: रेगुलर ट्रेनों में लंबी वेटिंग, रिग्रेट की स्थिति, पर खाली जा रही स्पेशल ट्रेनें, यह है वजह

November 8, 2026
Recent Post

Jamshedpur:आजादनगर के ओल्ड पुरुलिया रोड नंबर 3 स्थित बहरा मैदान के पास अंधाधुंध फायरिंग, दो युवकों को लगी गोली, दोनों गंभीर

November 9, 2026

Jamshedpur: बिष्टुपुर में आंध्रा एसोसिएशन के पास क्वार्टर में लगी भीषण आग, कड़ी मशक्कत के बाद पाया काबू

November 9, 2026

Railway: रेगुलर ट्रेनों में लंबी वेटिंग, रिग्रेट की स्थिति, पर खाली जा रही स्पेशल ट्रेनें, यह है वजह

November 8, 2026

Muhurat Trading: विशेष मुहूर्त कारोबार में शेयर बाजार ने हिंदू कैलेंडर वर्ष संवत 2083 की मजबूत शुरुआत

November 8, 2026

Tata Steel को माडा के नोटिस पर दखल देने से jharkhand Highcourt का इनकार, जानें मामला?

November 8, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group