Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Breaking News»Jamshedpur: बागबेड़ा में दुकान के पास से गुजर रही महिला से छेड़खानी, मारपीट, सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल
Breaking News

Jamshedpur: बागबेड़ा में दुकान के पास से गुजर रही महिला से छेड़खानी, मारपीट, सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल

News DeskBy News DeskMarch 7, 2026
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

Jamshedpur.  बागबेड़ा थाना क्षेत्र में एक महिला के साथ बदसलूकी और छेड़खानी की शर्मनाक घटना सामने आई है। इस घटना का सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें शराब के नशे में धुत कुछ युवक महिला के साथ अभद्र व्यवहार करते और मारपीट करते दिखाई दे रहे हैं।

जानकारी के अनुसार, देर रात एक महिला इलाके की एक किराना दुकान के पास से गुजर रही थी। इसी दौरान दुकान के बाहर बैठे कुछ युवकों ने उस पर फब्तियां कसनी शुरू कर दीं। महिला ने जब इसका विरोध किया तो आरोपियों ने उसके साथ बदसलूकी करते हुए मारपीट शुरू कर दी। बताया जा रहा है कि आरोपियों ने महिला को जबरन सिगरेट पिलाने की कोशिश की और उसकी साड़ी खींचकर उसे अपमानित करने का प्रयास किया। इस दौरान दुकान के बाहर काफी देर तक हंगामा होता रहा। घटना के दौरान दुकान में तोड़फोड़ भी हुई, जिससे वहां रखा सामान बिखर गया।

Jamshedpur: रिश्तों को शर्मसार करने वाला मामला,19 साल की युवती ने पिता पर लगाया यौन शोषण का आरोप, पुलिस जांच में जुटी

पूरी घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इलाके में कुछ युवक अक्सर शराब के नशे में दुकान के बाहर बैठकर महिलाओं से छेड़खानी करते हैं, जिससे आसपास के लोग परेशान रहते हैं।  इधर, मामले को लेकर पीड़िता ने बागबेड़ा थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है और उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। पुलिस ने भरोसा दिलाया है कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Ghatsila: घने कोहरे के कारण NH-18 पर खड़े ट्रक से टकराई बाइक, युवक की मौत, दूसरा गंभीर

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

Jamshedpur: रिश्तों को शर्मसार करने वाला मामला,19 साल की युवती ने पिता पर लगाया यौन शोषण का आरोप, पुलिस जांच में जुटी

November 23, 2026

Ghatsila: घने कोहरे के कारण NH-18 पर खड़े ट्रक से टकराई बाइक, युवक की मौत, दूसरा गंभीर

November 23, 2026

Sansad Session Running: मानसून सत्र का 100 दिन बाद भी सत्रावसान नहीं, विशेष बैठक को लेकर असमंजस

November 23, 2026
Recent Post

Jamshedpur: रिश्तों को शर्मसार करने वाला मामला,19 साल की युवती ने पिता पर लगाया यौन शोषण का आरोप, पुलिस जांच में जुटी

November 23, 2026

Ghatsila: घने कोहरे के कारण NH-18 पर खड़े ट्रक से टकराई बाइक, युवक की मौत, दूसरा गंभीर

November 23, 2026

Sansad Session Running: मानसून सत्र का 100 दिन बाद भी सत्रावसान नहीं, विशेष बैठक को लेकर असमंजस

November 23, 2026

Jamshedpur: सोनारी के खूंटाडीह में एक मकान से शव बरामद,जांच में जुटी पुलिस

November 23, 2026

Saraikela: जामडीह ओवरब्रिज के पास भिड़े कार और बाइक, टला बड़ा हादसा, दोनों वाहनों पर सवार सभी लोग बाल-बाल बचे

November 23, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group