Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»मानवता शर्मसार! चक्रधरपुर के अस्पताल में एम्बुलेंस नहीं मिली, तो लकड़ी के डि‍ब्बे में बंद कर बेटे का शव लेकर घर पहुंचा पिता
    Breaking News

    मानवता शर्मसार! चक्रधरपुर के अस्पताल में एम्बुलेंस नहीं मिली, तो लकड़ी के डि‍ब्बे में बंद कर बेटे का शव लेकर घर पहुंचा पिता

    News DeskBy News DeskMarch 8, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Chaibasa.चक्रधरपुर से एक ऐसी तस्वीर सामने आई है, जिसने मानवता को शर्मसार कर दिया है। चक्रधरपुर अनुमंडलीय अस्पताल में एम्बुलेंस न मिलने के आरोपों के बीच, एक पिता को अपने मृत बच्चे का शव डब्बे में रखकर गांव ले जाना पड़ा। कराईकेला के बांगारासाई निवासी रामकृष्ण हेम्ब्रम ने अपनी पत्नी रीता तिरिया को बड़ी उम्मीदों के साथ अस्पताल में भर्ती कराया था। शनिवार को एक नन्ही जान ने दुनिया में कदम तो रखा, लेकिन अस्पताल की लापरवाही और स्वास्थ्य जटिलताओं के बीच वह सांसों की जंग हार गया। पिता का आरोप है कि मौत के बाद जब उसने शव को घर ले जाने के लिए एम्बुलेंस मांगी, तो अस्पताल प्रशासन ने हाथ खड़े कर दिए।

    गरीबी और बेबसी के आगे झुके पिता ने अंततः एक लकड़ी के डिब्‍बे को ही अपने बच्चे का ‘ताबूत’ बनाया और अंतिम संस्कार के लिए गांव निकल पड़ा।  झारखंड के स्वास्थ्य विभाग ने आरोपों की जांच शुरू कर दी है। अतिरिक्त मुख्य सचिव (स्वास्थ्य) अजॉय सिंह ने बताया, हम चक्रधरपुर अस्पताल में हुई घटना के बारे में लगाए गए आरोपों से अवगत हैं। हम जांच शुरू करेंगे और इसमें शामिल पाए गए किसी भी व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

    Adityapur: आदित्यपुर से लापता तीन नाबालिग बच्चियां मिलीं, सभी पश्चिमी सिंहभूम से सकुशल बरामद, पुलिस ने परिजनों को सौंपा

    अस्पताल प्रभारी अंशुमान शर्मा ने आरोप से इनकार किया और कहा कि हेम्ब्रम ने एम्बुलेंस का अनुरोध नहीं किया था। शर्मा ने कहा कि उन्होंने एम्बुलेंस की मांग नहीं की और शव लेकर अस्पताल से चले गए। शर्मा के अनुसार अनुरोध किए जाने पर अस्पताल ऐसे मामलों में 108 एम्बुलेंस सेवा के माध्यम से मुफ्त एम्बुलेंस की व्यवस्था करता है।

    Jamshedpur: मानगो में 12 दुकानों में हुई सिलसिलेवार चोरी का पुलिस ने किया खुलासा. चार आरोपी गिरफ्तार, सामान भी बरामद किया

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Humanity shamed! Unable to find an ambulance at Chakradharpur hospital the father packed his son's body in a wooden box and returned home. तो लकड़ी के डि‍ब्बे में बंद कर बेटे का शव लेकर घर पहुंचा पिता मानवता शर्मसार! चक्रधरपुर के अस्पताल में एम्बुलेंस नहीं मिली
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Adityapur: आदित्यपुर से लापता तीन नाबालिग बच्चियां मिलीं, सभी पश्चिमी सिंहभूम से सकुशल बरामद, पुलिस ने परिजनों को सौंपा

    July 16, 2026

    Jamshedpur: मानगो में 12 दुकानों में हुई सिलसिलेवार चोरी का पुलिस ने किया खुलासा. चार आरोपी गिरफ्तार, सामान भी बरामद किया

    July 16, 2026

    Rail Ticket Booking: IRCTC की वेबसाइट का Beta Rollout शुरू, कैप्चा, पॉप-अप खत्म, अब सभी श्रेणियों में सीट की उपलब्धता एक साथ देख सकेंगे

    July 16, 2026
    Recent Post

    Adityapur: आदित्यपुर से लापता तीन नाबालिग बच्चियां मिलीं, सभी पश्चिमी सिंहभूम से सकुशल बरामद, पुलिस ने परिजनों को सौंपा

    July 16, 2026

    Jamshedpur: मानगो में 12 दुकानों में हुई सिलसिलेवार चोरी का पुलिस ने किया खुलासा. चार आरोपी गिरफ्तार, सामान भी बरामद किया

    July 16, 2026

    Rail Ticket Booking: IRCTC की वेबसाइट का Beta Rollout शुरू, कैप्चा, पॉप-अप खत्म, अब सभी श्रेणियों में सीट की उपलब्धता एक साथ देख सकेंगे

    July 16, 2026

    Railway: चाकुलिया-बुरामारा नई लाइन के लिए जमीन अधिग्रहण में जुटा दक्षिण पूर्व रेलवे

    July 16, 2026

    Cabinet Dicision राजखरसावां और डांगुआपोसी के बीच चौथी लाइन परियोजना को केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

    July 16, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group