Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Jamshedpur News :गोलमुरी क्षेत्र के न्यू केबुल टाउन में 23 अप्रैल से होगा भव्य श्री लक्ष्मीनारायण महायज्ञ, 9 दिनों तक होंगे प्रवचन, भंडारा और धार्मिक अनुष्ठान, समिति ने प्रेस वार्ता में दी विस्तृत जानकारी
    Breaking News

    Jamshedpur News :गोलमुरी क्षेत्र के न्यू केबुल टाउन में 23 अप्रैल से होगा भव्य श्री लक्ष्मीनारायण महायज्ञ, 9 दिनों तक होंगे प्रवचन, भंडारा और धार्मिक अनुष्ठान, समिति ने प्रेस वार्ता में दी विस्तृत जानकारी

    News DeskBy News DeskMarch 8, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    जमशेदपुर। जमशेदपुर के गोलमुरी क्षेत्र स्थित न्यू केबुल टाउन, सामुदायिक भवन मैदान में आगामी 23 अप्रैल से 1 मई 2026 तक आयोजित होने वाले भव्य श्री लक्ष्मीनारायण महायज्ञ को लेकर रविवार को लक्ष्मीनारायण महायज्ञ समिति की ओर से प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। आयोजन स्थल न्यू केबुल टाउन स्थित सामुदायिक विकास भवन मैदान में आयोजित प्रेस वार्ता में समिति के पदाधिकारियों ने महायज्ञ के आयोजन से जुड़ी विस्तृत जानकारी साझा करते हुए शहरवासियों से अधिक से अधिक संख्या में भागीदारी सुनिश्चित करने की अपील की। प्रेस वार्ता में आयोजन के मुख्य संयोजक अनिल ठाकुर, रामरेखा सिंह, रामाकांत सिंह, रामबाबू तिवारी, बिपिन झा, रामस्वरूप सिंह, प्रेम झा, प्रताप यादव व अन्य मौजूद रहे।

    प्रेस वार्ता में समिति के रामबाबू तिवारी ने बताया कि 9 दिवसीय इस महायज्ञ के संरक्षक गुरुदेव परमश्रद्धेय श्री श्री 108 जय मंगला बाबा हैं, जिनके सानिध्य में पूरा धार्मिक आयोजन संपन्न होगा। महायज्ञ का शुभारंभ 23 अप्रैल को भव्य कलश यात्रा के साथ होगा। यह कलश यात्रा ओल्ड केबुल टाउन स्थित लक्ष्मीनारायण मंदिर (बिरला मंदिर) से प्रारंभ होकर यज्ञ स्थल तक निकाली जाएगी, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं विशेष रूप से महिलाएं भाग लेंगी। उन्होंने बताया कि महायज्ञ कुल 9 दिनों तक आयोजित होगा। 23 अप्रैल को कलश यात्रा के पश्चात संध्याकाल में प्रतिदिन अपराह्न 3 बजे से रात्रि 8:30 बजे तक भजन, कीर्तन एवं प्रवचन का आयोजन किया जाएगा, जो 30 अप्रैल तक निरंतर चलेगा। वहीं, 1 मई को मुख्य यज्ञ, पूर्णाहुति एवं महाप्रसाद वितरण का आयोजन किया जाएगा। 1 मई को सुबह 9 बजे से रामार्चा पूजा भी संपन्न होगी।

    महायज्ञ की विशेषता के संबंध में जानकारी देते हुए समिति के मुख्य संयोजक अनिल ठाकुर ने बताया कि यज्ञ स्थल पर लक्ष्मी-नारायण भगवान की भव्य प्रतिमा के साथ 30×30 फुट का विशाल यज्ञशाला का निर्माण किया जा रहा है, जो पांच तल्लों के स्वरूप में तैयार होगा। उन्होंने बताया कि अनुष्ठान के लिए बनारस से प्रख्यात यज्ञाचार्य पंडित लाल मोहन शास्त्री जमशेदपुर आएंगे। उनके साथ कुल 21 यज्ञाचार्य की टीम मौजूद रहेंगे। पूरे यज्ञशाला परिसर को विशेष रूप से सजाया जाएगा, जहां 108 देवी-देवताओं की मूर्तियां स्थापित की जाएंगी तथा विभिन्न धार्मिक प्रतिमाओं से पूरे परिसर को आकर्षक स्वरूप दिया जाएगा। यज्ञशाला निर्माण के लिए कारीगर बिहार के वैशाली से विशेष रूप से बुलाए गए हैं।

    NEET UG Result: नीट-यूजी के परिणाम घोषित, पंजाब के आर्यन और हरियाणा के पांशुल ने सर्वोच्च स्थान हासिल किया

    समिति के सदस्यों ने बताया कि महायज्ञ के दौरान पूरे 9 दिनों तक श्रद्धालुओं के लिए विशाल भंडारे का आयोजन भी किया जाएगा, जिसमें प्रतिदिन बड़ी संख्या में भक्तगण महाप्रसाद ग्रहण करेंगे। इस महायज्ञ के सफल संचालन के लिए समाजसेवी अनिल ठाकुर को मुख्य संयोजक बनाया गया है, जिनकी देखरेख में आयोजन समिति का गठन कर सभी तैयारियां अंतिम चरण में पहुंचाई जा रही हैं। प्रेस वार्ता के अंतिम कड़ी में आयोजन से जुड़े पोस्टर का विमोचन भी किया गया। सोमवार सुबह 8 बजे नौ दिवसीय अनुष्ठान का वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विधिवत भूमि-पूजन सम्पन्न होगा।

    प्रेस वार्ता के माध्यम से लक्ष्मीनारायण महायज्ञ समिति ने शहर के सभी धर्मप्रेमी श्रद्धालुओं से इस पावन महायज्ञ में बढ़-चढ़कर सहयोग करने एवं सहभागिता कर धर्मलाभ प्राप्त करने की अपील की।

    Jamshedpur News: काशीडीह में दुर्गा पूजा महोत्सव-2026 पंडाल का भूमि पूजन, 20 हजार श्रद्धालुओं के महाभोग की तैयारी

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Jamshedpur jamshedpur ki khabar Jamshedpur news Jamshedpur today news श्री लक्ष्मीनारायण महायज्ञ
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    NEET UG Result: नीट-यूजी के परिणाम घोषित, पंजाब के आर्यन और हरियाणा के पांशुल ने सर्वोच्च स्थान हासिल किया

    July 17, 2026

    Jamshedpur News: काशीडीह में दुर्गा पूजा महोत्सव-2026 पंडाल का भूमि पूजन, 20 हजार श्रद्धालुओं के महाभोग की तैयारी

    July 16, 2026

    Jamshedpur News: बागबेड़ा वायरलेस मैदान पार्क की सफाई में जुटी पुनीत जीवन संस्था, रेलवे से रखरखाव की मांग

    July 16, 2026
    Recent Post

    NEET UG Result: नीट-यूजी के परिणाम घोषित, पंजाब के आर्यन और हरियाणा के पांशुल ने सर्वोच्च स्थान हासिल किया

    July 17, 2026

    Jamshedpur News: काशीडीह में दुर्गा पूजा महोत्सव-2026 पंडाल का भूमि पूजन, 20 हजार श्रद्धालुओं के महाभोग की तैयारी

    July 16, 2026

    Jamshedpur News: बागबेड़ा वायरलेस मैदान पार्क की सफाई में जुटी पुनीत जीवन संस्था, रेलवे से रखरखाव की मांग

    July 16, 2026

    Ranchi News: मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से मिलीं मिस यूनिवर्स झारखंड 2026 विजेता दीपाली रिया, साझा किया सफलता का सफर

    July 16, 2026

    Adityapur News: सेंट्रल पब्लिक स्कूल में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा

    July 16, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group