Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Jamshedpur News :राष्ट्रपति मुर्मू के अपमान के विरोध में भाजपा का प्रदर्शन, साकची में ममता बनर्जी का पुतला फूंका
    Breaking News

    Jamshedpur News :राष्ट्रपति मुर्मू के अपमान के विरोध में भाजपा का प्रदर्शन, साकची में ममता बनर्जी का पुतला फूंका

    News DeskBy News DeskMarch 8, 2026Updated:March 8, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    जमशेदपुर। पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी के पास बिधाननगर मेंराष्ट्रपति द्रौपदीमुर्मू के राजकीय दौरे पर प्रोटोकॉल का पालन नहीं करने के लिए पश्चिम बंगाल सरकार को लेकर देशभर में राजनीतिक प्रतिक्रिया तेज हो गई है। इस मुद्दे को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं में भी गहरा आक्रोश देखा जा रहा है। पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी सरकार द्वारा राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अनादर के विरोध में भाजपा जमशेदपुर महानगर द्वारा साकची स्थित जुबिली पार्क गोलचक्कर पर पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का पुतला दहन कर आक्रोश व्यक्त किया। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने ममता बनर्जी सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और इस घटना को शर्मनाक और लोकतांत्रिक मर्यादाओं के विपरीत बताया।

    पुतला दहन के दौरान जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष संजीव सिन्हा ने ममता बनर्जी सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए इसे अहंकारी कृत्य बताया। उन्होंने कहा कि महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू संथाल समाज के एक बड़े उत्सव में शामिल होने के लिए बंगाल गई थीं, लेकिन राष्ट्रपति के प्रति सम्मान प्रकट करने के बजाय, टीएमसी सरकार ने संथाल समाज के कार्यक्रम का बहिष्कार किया। बंगाल सरकार ने राष्ट्रपति के कार्यक्रम में उदासीनता दिखाते हुए इसे बदइंतजामी के हवाले कर दिया। यह राष्ट्रपति के अपमान के साथ देश के संविधान का भी अपमान है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र के सर्वोच्च पद पर प्रतिष्ठित राष्ट्रपति का पद, सभी के लिए राजनीति से ऊपर है। जब राष्ट्रपति वहां के राजकीय दौरे पर हैं, ऐसे में वहां की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को राष्ट्रपति की गरिमा का पूरा ध्यान रखना चाहिए था। उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से इस घटना के लिए देश से अविलंब माफी मांगनी चाहिए। साथ ही उन्होंने बंगाल की जनता से राज्य की अस्मिता और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए आगे आने की अपील भी की।

    Sravni Mela: देवघर में श्रावणी मेले के लिए 228 चिकित्सक, 400 पैरामेडिक्स तैनात करेगी झारखंड सरकार

    इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष रामबाबू तिवारी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राजन सिंह, डॉ राजीव, जिला पदाधिकारी बबुआ सिंह संजीव सिंह, पप्पू सिंह, मिली दास, कृष्णा शर्मा काली, सांसद प्रतिनिधि संजीव कुमार, प्रेम झा, रमेश बास्के, नीतीश कुशवाहा, मंजीत सिंह, नीलू मछुआ, उज्ज्वल सिंह, मंडल अध्यक्ष बिनोद राय, रबिन्द्र सिसोदिया, प्रशांत पोद्दार, रंजीत सिंह, आनंद कुमार, रितेश झा, कुमार अभिषेक, शैलेश गुप्ता, सुशील पांडेय, प्रकाश दुबे, अभिषेक श्रीवास्तव, मुकेश कुमार, गणेश मुंडा, शशि सिंह, सौरव चौधरी समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

    Jharkhand Congress: कांग्रेस ने SIR गणना चरण की अवधि 15 दिन और बढ़ाने की मांग की

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Bjp /jamshedpur BJP Jamshedpur news Jamshedpur Jamshedpur news Jamshedpur today news सिलीगुड़ी
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Sravni Mela: देवघर में श्रावणी मेले के लिए 228 चिकित्सक, 400 पैरामेडिक्स तैनात करेगी झारखंड सरकार

    July 21, 2026

    Jharkhand Congress: कांग्रेस ने SIR गणना चरण की अवधि 15 दिन और बढ़ाने की मांग की

    July 21, 2026

    Chaibasa: तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पुल का गार्डवॉल तोड़ते हुए 15 फीट नीचे नाले में गिरी

    July 21, 2026
    Recent Post

    Sravni Mela: देवघर में श्रावणी मेले के लिए 228 चिकित्सक, 400 पैरामेडिक्स तैनात करेगी झारखंड सरकार

    July 21, 2026

    Jharkhand Congress: कांग्रेस ने SIR गणना चरण की अवधि 15 दिन और बढ़ाने की मांग की

    July 21, 2026

    Chaibasa: तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पुल का गार्डवॉल तोड़ते हुए 15 फीट नीचे नाले में गिरी

    July 21, 2026

    Saraikela: सहकारिता बैंक की सरायकेला शाखा से जुड़े 50 करोड़ लोन घोटाला मामले में व्यवसायी संजय कुमार डालमिया को हाई कोर्ट से राहत

    July 21, 2026

    Jharkhand: सात स्कूली छात्र 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन बिजली लाइन की चपेट में आकर झुलसे, दो की मौत

    July 21, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group