Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Breaking News»Jharkhand Accident: स्कॉर्पियो से टक्कर में बाइक सवार चार बच्चों की दर्दनाक मौत, लोगों ने की सड़क जाम
Breaking News

Jharkhand Accident: स्कॉर्पियो से टक्कर में बाइक सवार चार बच्चों की दर्दनाक मौत, लोगों ने की सड़क जाम

News DeskBy News DeskMarch 13, 2026
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

Chatra. पिपरवार. थाना क्षेत्र के चिरैयाटांड़ में गुरुवार रात आठ बजे बाइक व स्कॉर्पियो के बीच हुई टक्कर में चार किशोरों की मौत हो गयी. मृतकों में पिपरवार थाना क्षेत्र के बाराडीह निवासी अर्पण महतो, विकास महतो, मंजीत महतो व सोनू कुमार महतो का नाम शामिल है. सभी मृतक ज्ञान दीप विद्या निकेतन, तरवां के छात्र थे. इसी वर्ष उन्होंने मैट्रिक की परीक्षा दी थी. बताया जाता है कि सोनू अपने बहनोई की पल्सर बाइक लेकर अपने तीन दोस्तों के साथ घूमने निकला था. इसी दौरान तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने टक्कर मार दी. जिससे तीन की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. वहीं, सोनू कुमार महतो का रिम्स ले जाने के दौरान रास्ते में मौत हो गयी.

सूचना मिलते ही थाना प्रभारी अभय कुमार सदल बल घटनास्थल पर पहुंचे. इधर, मृतकों के परिजनों के घटनास्थल पर पहुंचने के बाद कोहराम मच गया. मृतकों के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है. घटना से आक्रोशित लोगों ने पिपरवार-टंडवा मार्ग जाम कर दिया है. खबर लिखे जाने तक घटनास्थल के आसपास लोगों की भीड़ जुटी हुई थी. ग्रामीण वाहनों को उधर से जाने नहीं दे रहे थे. दुर्घटना में बाइक का अगला पहिया अलग हो कर दूर गिरा हुआ था. वहीं, स्कॉर्पियो का अगला हिस्सा भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया. स्कॉर्पियो बिना नंबर का है. स्कॉर्पियो चिरैयाटांड़ का ही बताया जा रहा है.

Jamshedpur: रिश्तों को शर्मसार करने वाला मामला,19 साल की युवती ने पिता पर लगाया यौन शोषण का आरोप, पुलिस जांच में जुटी

Ghatsila: घने कोहरे के कारण NH-18 पर खड़े ट्रक से टकराई बाइक, युवक की मौत, दूसरा गंभीर
Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

Jamshedpur: रिश्तों को शर्मसार करने वाला मामला,19 साल की युवती ने पिता पर लगाया यौन शोषण का आरोप, पुलिस जांच में जुटी

November 23, 2026

Ghatsila: घने कोहरे के कारण NH-18 पर खड़े ट्रक से टकराई बाइक, युवक की मौत, दूसरा गंभीर

November 23, 2026

Sansad Session Running: मानसून सत्र का 100 दिन बाद भी सत्रावसान नहीं, विशेष बैठक को लेकर असमंजस

November 23, 2026
Recent Post

Jamshedpur: रिश्तों को शर्मसार करने वाला मामला,19 साल की युवती ने पिता पर लगाया यौन शोषण का आरोप, पुलिस जांच में जुटी

November 23, 2026

Ghatsila: घने कोहरे के कारण NH-18 पर खड़े ट्रक से टकराई बाइक, युवक की मौत, दूसरा गंभीर

November 23, 2026

Sansad Session Running: मानसून सत्र का 100 दिन बाद भी सत्रावसान नहीं, विशेष बैठक को लेकर असमंजस

November 23, 2026

Jamshedpur: सोनारी के खूंटाडीह में एक मकान से शव बरामद,जांच में जुटी पुलिस

November 23, 2026

Saraikela: जामडीह ओवरब्रिज के पास भिड़े कार और बाइक, टला बड़ा हादसा, दोनों वाहनों पर सवार सभी लोग बाल-बाल बचे

November 23, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group