


New Delhi. एयरलाइन कंपनी इंडिगो 14 मार्च से घरेलू और अंतरराष्ट्रीय रूट पर फ़्यूल चार्ज लगाने जा रही है. इंडिगो ने एक बयान जारी कर कहा है कि ऐसा मध्य-पूर्व के कुछ हिस्सों में बदलती भू-राजनीतिक स्थिति के बीच, ईंधन की कीमत में भारी बढ़ोतरी के कारण किया जा रहा है.
इंडिगो ने भारत और भारतीय उपमहाद्वीप के लिए बुकिंग पर 425 रुपये और मध्य पूर्व के लिए 900 रुपये फ़्यूल चार्ज लगाए जाने की जानकारी दी है.
वहीं दक्षिण पूर्व एशिया, चीन और अफ़्रीका के लिए 1800 रुपये और यूरोप की बुकिंग के लिए 2300 रुपये का फ़्यूल चार्ज लगाया जाएगा.



