Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Industry Development: 33,660 करोड़ रुपये की ‘औद्योगिक विकास योजना’ को मंजूरी, 100 ‘प्लग-एंड-प्ले’ औद्योगिक पार्क होंगे विकसित, 15 लाख लोगों को मिलेगा रोजगार
    Breaking News

    Industry Development: 33,660 करोड़ रुपये की ‘औद्योगिक विकास योजना’ को मंजूरी, 100 ‘प्लग-एंड-प्ले’ औद्योगिक पार्क होंगे विकसित, 15 लाख लोगों को मिलेगा रोजगार

    News DeskBy News DeskMarch 19, 2026Updated:March 19, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    New Delhi. सरकार ने विनिर्माण क्षेत्र को बढ़ावा देने के उद्देश्य से 33,660 करोड़ रुपये की ‘भारत औद्योगिक विकास योजना’ (भव्य) को मंजूरी दी, जिसके तहत देशभर में 100 ‘प्लग-एंड-प्ले’ औद्योगिक पार्क विकसित किए जाएंगे। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में हुई केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक में इस योजना को स्वीकृति दी गई। इस योजना के तहत करीब 15 लाख प्रत्यक्ष रोजगार पैदा होने का अनुमान है। सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इस फैसले की जानकारी देते हुए कहा कि इस पहल से देश में विश्वस्तरीय औद्योगिक बुनियादी ढांचा विकसित होगा और विनिर्माण क्षेत्र को गति मिलेगी। ‘

    भव्य’ योजना के तहत 100 एकड़ से लेकर 1,000 एकड़ तक के औद्योगिक पार्क विकसित किए जाएंगे, जिनके लिए प्रति एकड़ एक करोड़ रुपये तक की वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी। ‘प्लग-एंड-प्ले’ पार्क विकसित ढांचे वाले औद्योगिक क्षेत्र होते हैं जहां कंपनियां लंबी तैयारी के बगैर तुरंत ही उत्पादन या संचालन शुरू कर सकती हैं।

    RANCHI NEWS: झारखंड के खेल प्रेमियों के लिए महा-खबर! पहली बार रांची में होगा ‘डूरंड कप’, 26 जुलाई से मचेगा फुटबॉल का घमासान

    इन पार्कों में आंतरिक सड़कें, भूमिगत उपयोगिताएं, पानी-निकासी, अवशिष्ट प्रबंधन और प्रशासनिक ढांचा जैसी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध होंगी। इसके अलावा, तैयार फैक्ट्री शेड, किसी खास कंपनी की जरूरत के हिसाब से डिजाइन एवं तैयार ‘बिल्ट-टू-सूट’ इकाइयां, परीक्षण प्रयोगशालाएं, गोदाम और श्रमिकों के लिए आवास जैसी मूल्यवर्धित सुविधाएं भी विकसित की जाएंगी। वैष्णव ने कहा कि इन औद्योगिक पार्कों में बाहरी बुनियादी ढांचे के लिए परियोजना लागत का 25 प्रतिशत तक समर्थन दिया जाएगा, ताकि संपर्क सुविधा बेहतर हो सके।

    Operation Rail Prahari :रेलवे स्टेशन पर ‘ऑपरेशन रेल प्रहरी’ की महा-सफलता! 123 मोबाइल फोन और चांदी के गहनों के साथ बंगाल का शातिर चोर गिरफ्तार

    इस योजना के तहत परियोजनाओं का चयन ‘चैलेंज मोड’ के जरिये किया जाएगा, ताकि केवल निवेश के लिए तैयार एवं सुधारोन्मुख प्रस्तावों को ही आगे बढ़ाया जाए। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय औद्योगिक गलियारा विकास कार्यक्रम (एनआईसीडीपी) के तहत विकसित औद्योगिक स्मार्ट शहरों की सफलता को आधार बनाते हुए ‘भव्य’ योजना को राज्यों और निजी क्षेत्र की साझेदारी में लागू किया जाएगा।

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    1.5 million people to get employment 100 'plug-and-play' industrial parks to be developed 100 ‘प्लग-एंड-प्ले’ औद्योगिक पार्क होंगे विकसित 15 लाख लोगों को मिलेगा रोजगार 660 crore 'Industrial Development Plan' approved 660 करोड़ रुपये की 'औद्योगिक विकास योजना' को मंजूरी Industry Development: 33 Industry Development: ₹33
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    RANCHI NEWS: झारखंड के खेल प्रेमियों के लिए महा-खबर! पहली बार रांची में होगा ‘डूरंड कप’, 26 जुलाई से मचेगा फुटबॉल का घमासान

    June 22, 2026

    Operation Rail Prahari :रेलवे स्टेशन पर ‘ऑपरेशन रेल प्रहरी’ की महा-सफलता! 123 मोबाइल फोन और चांदी के गहनों के साथ बंगाल का शातिर चोर गिरफ्तार

    June 22, 2026

    PATNA NEWS: बिहार के यात्रियों को महा-सौगात! 27 जून से चलेगी दानापुर-पुणे ‘अमृत भारत एक्सप्रेस’, देखें रूट और पूरा टाइम-टेबल

    June 22, 2026
    Recent Post

    RANCHI NEWS: झारखंड के खेल प्रेमियों के लिए महा-खबर! पहली बार रांची में होगा ‘डूरंड कप’, 26 जुलाई से मचेगा फुटबॉल का घमासान

    June 22, 2026

    Operation Rail Prahari :रेलवे स्टेशन पर ‘ऑपरेशन रेल प्रहरी’ की महा-सफलता! 123 मोबाइल फोन और चांदी के गहनों के साथ बंगाल का शातिर चोर गिरफ्तार

    June 22, 2026

    PATNA NEWS: बिहार के यात्रियों को महा-सौगात! 27 जून से चलेगी दानापुर-पुणे ‘अमृत भारत एक्सप्रेस’, देखें रूट और पूरा टाइम-टेबल

    June 22, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: मोतियाबिंद के मरीजों के लिए गुड न्यूज! 11 जुलाई से लगेगा फ्री नेत्र शिविर, आधुनिक ‘ओटी’ में होगा मुफ्त लेंस प्रत्यारोपण

    June 22, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: झारखंड के वोटर्स ध्यान दें! 30 जून से घर-घर आएंगे BLO, 2026 के लिए बनेगी नई वोटर लिस्ट; जानें किसे देने होंगे डॉक्युमेंट्स

    June 22, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group