Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Jamshedpur News :रामनवमी महोत्सव की तैयारी तेज, प्रशासन संग अहम बैठक में सुरक्षा और ट्रैफिक पर जोर
    Breaking News

    Jamshedpur News :रामनवमी महोत्सव की तैयारी तेज, प्रशासन संग अहम बैठक में सुरक्षा और ट्रैफिक पर जोर

    लौहनगरी में रामनवमी महोत्सव की तैयारियां हुई तेज, केंद्रीय रामनवमी अखाड़ा समिति की जिला प्रशासन के संग दो अहम बैठकें संपन्न, समिति ने सुरक्षा, बिजली, ट्रैफिक व घाट व्यवस्था को लेकर दिए सुझाव
    News DeskBy News DeskMarch 20, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    जमशेदपुर। आगामी रामनवमी महोत्सव को लेकर शहर में तैयारियां जोर पकड़ चुकी हैं। इसी क्रम में, केंद्रीय रामनवमी अखाड़ा समिति द्वारा शुक्रवार को जिला प्रशासन के साथ दो महत्वपूर्ण बैठकें संपन्न हुई, जिसमें पर्व को शांतिपूर्ण, भव्य और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।

    पहली बैठक पूर्वी सिंहभूम के जिला उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी के साथ समिति के अध्यक्ष आशुतोष सिंह के नेतृत्व में संपन्न हुई। इस बैठक में रामनवमी की तैयारियों की वर्तमान स्थिति से प्रशासन को अवगत कराते हुए समिति ने कई अहम सुझाव रखे। समिति ने गैर-लाइसेंसी अखाड़ों को लाइसेंस उपलब्ध कराने का आग्रह किया, जिससे सभी समितियां विधिवत रूप से शोभायात्रा में शामिल हो सकें। शोभायात्रा के दौरान मानगो क्षेत्र में बिजली बाधित होने की समस्या को गंभीरता से उठाते हुए समिति ने वैकल्पिक विद्युत व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की। साथ ही, संवेदनशील स्थानों पर सुरक्षा के मद्देनजर सीसीटीवी कैमरे लगाने और खराब स्ट्रीट लाइटों को अविलंब दुरुस्त कराने पर जोर दिया गया। कलश यात्रा के दौरान भालूबासा चौक पर उमड़ने वाली भीड़ को देखते हुए ट्रैफिक व्यवस्था सुदृढ़ करने, फायर ब्रिगेड एवं एंबुलेंस की उपलब्धता सुनिश्चित करने की भी मांग की गई। इसके अलावा बागबेड़ा, परसुडीह जैसे ग्रामीण क्षेत्रों में साफ-सफाई, जुलूस मार्ग से बाधाओं को हटाने और मार्ग को सुगम बनाने के लिए निरीक्षण कराने का आग्रह किया गया।

    केंद्रीय रामनवमी अखाड़ा समिति ने अखाड़ा समितियों को प्रशासन द्वारा दिए जा रहे सहयोग के लिए उनका आभार भी व्यक्त किया।

    Jamshedpur News :मानगो बाजार की समस्याओं को लेकर मेयर सुधा गुप्ता और बन्ना गुप्ता से मिला व्यापारियों का प्रतिनिधिमंडल

    वहीं, दूसरी बैठक अनुमंडल पदाधिकारी अर्णव मिश्रा के साथ सम्पन्न हई, जिसमें मुख्य रूप से घाटों की तैयारियों पर चर्चा हुई। समिति ने चैती छठ से पूर्व सभी घाटों की साफ-सफाई सुनिश्चित कराने तथा पूर्व की भांति आवश्यक सुविधाएं बहाल रखने की मांग की। शोभायात्रा के दिन नदी के जलस्तर को बढ़ाने का भी अनुरोध किया गया, जिससे कि अखाड़ा समितियों को झंडा ठंडा करने के लिए स्वच्छ जल उपलब्ध हो सके।

    समिति के अध्यक्ष आशुतोष सिंह ने बताया कि दोनों बैठकें अत्यंत सार्थक रहीं और जिला प्रशासन की ओर से ठोस आश्वासन प्राप्त हुआ है। उन्होंने विश्वास जताया कि प्रशासनिक तैयारियां सही दिशा में चल रही हैं और सभी समस्याओं का समय रहते समाधान कर लिया जाएगा।

    Jamshedpur News :वन विभाग और गीता थिएटर के नि:शुल्क समर कैंप का भव्य समापन, बच्चों ने दिया नशा मुक्ति और पर्यावरण संरक्षण का संदेश

    बैठक में संरक्षक नीरज सिंह, भीष्म सिंह, संयोजक प्रमोद तिवारी, उपाध्यक्ष अशोक सिंह, गौतम प्रसाद, परमात्मा मिश्रा, सचिन, मनीष कुमार, अर्जुन शर्मा, प्रदीप दास, कलिंगा अखाड़ा से विक्की सोना, वीर मंच अखाड़ा से दीपक यादव, इंदरजीत सिंह, विजय वर्धा समेत कई अन्य सदस्यगण मौजूद रहे।

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Akhada Committee News Akhada Samiti Meeting DC Karn Satyarthi Meeting east singhbhum news Festival Management India Festival Safety India Ghat Preparation Chhath Jamshedpur Jamshedpur administration news Jamshedpur Festival News Jamshedpur news Jamshedpur today news Jharkhand Festival News Jharkhand local news Kalash Yatra Traffic Plan Mango Area Power Issue Ram Navami Jamshedpur 2026 Ram Navami Preparation Ram Navami Procession Religious Event Jharkhand Security Arrangement Festival Traffic Arrangement Jamshedpur रामनवमी जमशेदपुर
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Jamshedpur News :मानगो बाजार की समस्याओं को लेकर मेयर सुधा गुप्ता और बन्ना गुप्ता से मिला व्यापारियों का प्रतिनिधिमंडल

    June 1, 2026

    Jamshedpur News :वन विभाग और गीता थिएटर के नि:शुल्क समर कैंप का भव्य समापन, बच्चों ने दिया नशा मुक्ति और पर्यावरण संरक्षण का संदेश

    June 1, 2026

    Jamshedpur News :ई-कचरा रिसाइक्लिंग पर CSIR-NML का बड़ा अभियान, 15 हजार कामगारों को मिलेगा प्रशिक्षण

    June 1, 2026
    Recent Post

    Jamshedpur News :मानगो बाजार की समस्याओं को लेकर मेयर सुधा गुप्ता और बन्ना गुप्ता से मिला व्यापारियों का प्रतिनिधिमंडल

    June 1, 2026

    Jamshedpur News :वन विभाग और गीता थिएटर के नि:शुल्क समर कैंप का भव्य समापन, बच्चों ने दिया नशा मुक्ति और पर्यावरण संरक्षण का संदेश

    June 1, 2026

    Jamshedpur News :ई-कचरा रिसाइक्लिंग पर CSIR-NML का बड़ा अभियान, 15 हजार कामगारों को मिलेगा प्रशिक्षण

    June 1, 2026

    Tata Motors: टाटा मोटर्स की कामर्शियल वाहन बिक्री मई में 17 प्रतिशत बढ़ी, कंपनी ने कुल 32,850 गाड़ियों की बिक्री की

    June 1, 2026

    Jharkhand Road Accident: झारखंड में अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत, छह घायल

    June 1, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group