Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Tata Steel ने पंजाब में शुरू की 3,200 करोड़ रुपये की परियोजना; ईएएफ संयंत्र का किया गया उद्घाटन, चंद्रशेखरन के साथ टीवी नरेंद्रन रहे मौजूद
    Breaking News

    Tata Steel ने पंजाब में शुरू की 3,200 करोड़ रुपये की परियोजना; ईएएफ संयंत्र का किया गया उद्घाटन, चंद्रशेखरन के साथ टीवी नरेंद्रन रहे मौजूद

    News DeskBy News DeskMarch 21, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    New Delhi. पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने शुक्रवार को टाटा स्टील के अत्याधुनिक ‘इलेक्ट्रिक आर्क फर्नेस’ (ईएएफ) संयंत्र का उद्घाटन किया। करीब 3,200 करोड़ रुपये के निवेश वाली यह इकाई पूरी तरह इस्पात कबाड़ (स्क्रैप) पर आधारित है। मान ने कहा कि राज्य सरकार उद्योगों के विकास के लिए अनुकूल परिवेश प्रदान कर रही है।
    टाटा स्टील के अनुसार, 7.5 लाख टन प्रति वर्ष क्षमता वाली इस इकाई में कार्बन उत्सर्जन प्रति टन इस्पात पर 0.3 टन से भी कम होगा। कंपनी ने लुधियाना की हाई-टेक वैली में इस संयंत्र की शुरुआत को पर्यावरण के अनुकूल इस्पात निर्माण की दिशा में मील का पत्थर बताया है। टाटा स्टील के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन ने कहा कि यह ईएएफ संयंत्र हरित और लचीले औद्योगिक भविष्य के प्रति टाटा समूह की दीर्घकालिक प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

    Seraikela Kharsawan News :कम मैपिंग वाले मतदान केंद्र पर विशेष शिविर, मतदाता सूची की शत-प्रतिशत मैपिंग का निर्देश

    इस अवसर पर मुख्यमंत्री मान और चंद्रशेखरन के साथ कंपनी के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) एवं प्रबंध निदेशक टी वी नरेंद्रन भी मौजूद थे। नरेंद्रन ने कहा कि लुधियाना का यह संयंत्र 2045 तक ‘नेट जीरो’ (शुद्ध रूप से शून्य कार्बन उत्सर्जन) का लक्ष्य हासिल करने की दिशा में एक बड़ी उपलब्धि है। कम कार्बन वाले उत्पादन के लिए तैयार इस इकाई में लगभग 50 प्रतिशत नवीकरणीय ऊर्जा का उपयोग किया जाएगा। यह संयंत्र कच्चे माल के रूप में 100 प्रतिशत इस्पात कबाड़ का उपयोग करेगा, जिसमें से 40 प्रतिशत हिस्सा हरियाणा के रोहतक स्थित कंपनी के पुनर्चक्रण संयंत्र से आएगा। यहां निर्माण क्षेत्र के लिए ‘टाटा टिस्कॉन’ ब्रांड के सरियों का उत्पादन किया जाएगा, जिससे बाजार में कंपनी की मौजूदगी और मजबूत होगी।

    मुख्यमंत्री मान ने कहा कि पंजाब हरित ऊर्जा के माध्यम से इस्पात उत्पादन शुरू करने वाला देश का पहला राज्य बन गया है। उन्होंने कहा कि टाटा स्टील के निवेश से हजारों परिवारों को रोजगार मिलेगा। उन्होंने दिवंगत उद्योगपति रतन टाटा को ‘देश का बेटा’ बताते हुए याद किया और कहा कि टाटा समूह अपनी सामाजिक जिम्मेदारी के लिए दुनिया भर में जाना जाता है। इस अवसर पर पंजाब के उद्योग मंत्री संजीव अरोड़ा भी उपस्थित थे।

    South East Central Railway :बिलासपुर-यलहंका(बेंगलुरु)–बिलासपुर के मध्य 05-05 फेरों के लिए चलेगी समर स्पेशल ट्रेन 

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    200 crore project in Punjab; EAF plant inaugurated 200 करोड़ रुपये की परियोजना; ईएएफ संयंत्र का किया गया उद्घाटन Chandrasekaran accompanied by TV Narendran Tata Steel launches Rs 3 Tata Steel ने पंजाब में शुरू की 3 चंद्रशेखरन के साथ टीवी नरेंद्रन रहे मौजूद
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Seraikela Kharsawan News :कम मैपिंग वाले मतदान केंद्र पर विशेष शिविर, मतदाता सूची की शत-प्रतिशत मैपिंग का निर्देश

    June 1, 2026

    South East Central Railway :बिलासपुर-यलहंका(बेंगलुरु)–बिलासपुर के मध्य 05-05 फेरों के लिए चलेगी समर स्पेशल ट्रेन 

    June 1, 2026

    Jamshedpur News :पूर्वी सिंहभूम में हर घर तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाने पर जोर, उपायुक्त राजीव रंजन ने जलापूर्ति योजनाओं की समीक्षा की

    June 1, 2026
    Recent Post

    Seraikela Kharsawan News :कम मैपिंग वाले मतदान केंद्र पर विशेष शिविर, मतदाता सूची की शत-प्रतिशत मैपिंग का निर्देश

    June 1, 2026

    South East Central Railway :बिलासपुर-यलहंका(बेंगलुरु)–बिलासपुर के मध्य 05-05 फेरों के लिए चलेगी समर स्पेशल ट्रेन 

    June 1, 2026

    Jamshedpur News :पूर्वी सिंहभूम में हर घर तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाने पर जोर, उपायुक्त राजीव रंजन ने जलापूर्ति योजनाओं की समीक्षा की

    June 1, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS :सदर और एमजीएम अस्पताल में दो मौतों पर भड़की विधायक पूर्णिमा साहू, उच्चस्तरीय जांच और कड़ी कार्रवाई की मांग

    June 1, 2026

    Jamshedpur News :पूर्वी सिंहभूम में वैध बालू उठाव शुरू, जिला खनन कार्यालय ने जारी किया परिवहन चालान

    June 1, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group