Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Breaking News»Online Food Delivery: ऑनलाइन खाना मंगाने की सुविधा देने वाली कंपनी Swigy ने भी बढ़ाया प्लेटफॉर्म शुल्क, प्रति ऑर्डर देने होंगे 17.58 रुपये, Zomato पहले से वसूल रहा 14.90 रुपये
Breaking News

Online Food Delivery: ऑनलाइन खाना मंगाने की सुविधा देने वाली कंपनी Swigy ने भी बढ़ाया प्लेटफॉर्म शुल्क, प्रति ऑर्डर देने होंगे 17.58 रुपये, Zomato पहले से वसूल रहा 14.90 रुपये

News DeskBy News DeskMarch 25, 2026
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

New Delhi. प्रमुख ऑनलाइन खाना मंगाने की सुविधा देने वाला मंच स्विगी ने ग्राहकों से लिए जाने वाले ‘प्लेटफॉर्म शुल्क’ में 17 प्रतिशत की बढ़ोतरी कर दी है। अब ग्राहकों को हर ऑर्डर पर 17.58 रुपये का प्लेटफॉर्म शुल्क देना होगा। स्विगी ने यह कदम अपनी प्रतिद्वंद्वी कंपनी जोमैटो द्वारा शुल्क बढ़ाए जाने के कुछ ही दिनों बाद उठाया है। स्विगी के ऐप पर मंगलवार को दिख रहे शुल्कों के अनुसार, अब प्रति ऑर्डर 17.58 रुपये (जीएसटी सहित) लिए जा रहे हैं। इससे पहले स्विगी ने पिछले साल सितंबर में अपने प्लेटफॉर्म शुल्क में बढ़ोतरी की थी। दूसरी ओर, जोमैटो वर्तमान में बिना जीएसटी के 14.90 रुपये शुल्क ले रहा है। स्विगी की ताजा बढ़ोतरी के बाद, अब दोनों प्रमुख कंपनियों का प्रभावी प्लेटफॉर्म शुल्क लगभग बराबर (करीब 17.58 रुपये प्रति ऑर्डर) हो गया है।

इससे पहले, जोमैटो ने 20 मार्च को अपने प्लेटफॉर्म शुल्क में 2.40 रुपये की बढ़ोतरी की थी, जिससे उसका शुल्क बढ़कर 14.90 रुपये (बिना जीएसटी) हो गया था। प्लेटफॉर्म शुल्क वह निश्चित राशि है जो डिलीवरी चार्ज और रेस्टोरेंट के बिल के अलावा ली जाती है। कंपनियां इसका इस्तेमाल अपने कामकाज के खर्च, प्रौद्योगिकी रखरखाव और ग्राहक सहायता जैसी सेवाओं को चलाने के लिए करती हैं।
जानकारों के अनुसार, पश्चिम एशिया में तनाव के कारण कच्चे तेल की कीमतें बढ़ी हैं, जिससे डिलीवरी का खर्च बढ़ गया है। कंपनियां इसी खर्च की भरपाई के लिए ग्राहकों पर बोझ डाल रही हैं।

Jamshedpur: रिश्तों को शर्मसार करने वाला मामला,19 साल की युवती ने पिता पर लगाया यौन शोषण का आरोप, पुलिस जांच में जुटी

Ghatsila: घने कोहरे के कारण NH-18 पर खड़े ट्रक से टकराई बाइक, युवक की मौत, दूसरा गंभीर
Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

Jamshedpur: रिश्तों को शर्मसार करने वाला मामला,19 साल की युवती ने पिता पर लगाया यौन शोषण का आरोप, पुलिस जांच में जुटी

November 23, 2026

Ghatsila: घने कोहरे के कारण NH-18 पर खड़े ट्रक से टकराई बाइक, युवक की मौत, दूसरा गंभीर

November 23, 2026

Sansad Session Running: मानसून सत्र का 100 दिन बाद भी सत्रावसान नहीं, विशेष बैठक को लेकर असमंजस

November 23, 2026
Recent Post

Jamshedpur: रिश्तों को शर्मसार करने वाला मामला,19 साल की युवती ने पिता पर लगाया यौन शोषण का आरोप, पुलिस जांच में जुटी

November 23, 2026

Ghatsila: घने कोहरे के कारण NH-18 पर खड़े ट्रक से टकराई बाइक, युवक की मौत, दूसरा गंभीर

November 23, 2026

Sansad Session Running: मानसून सत्र का 100 दिन बाद भी सत्रावसान नहीं, विशेष बैठक को लेकर असमंजस

November 23, 2026

Jamshedpur: सोनारी के खूंटाडीह में एक मकान से शव बरामद,जांच में जुटी पुलिस

November 23, 2026

Saraikela: जामडीह ओवरब्रिज के पास भिड़े कार और बाइक, टला बड़ा हादसा, दोनों वाहनों पर सवार सभी लोग बाल-बाल बचे

November 23, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group