Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Indian Railways project:गुजरात में कोसंबा रेल-ओवर-रेल फ्लाईओवर और बिहार में भागलपुर बाईपास को मंजूरी दी
    Breaking News

    Indian Railways project:गुजरात में कोसंबा रेल-ओवर-रेल फ्लाईओवर और बिहार में भागलपुर बाईपास को मंजूरी दी

    भारतीय रेलवे ने रेल संपर्क और क्षमता को बेहतर बनाने के लिए ,महत्वपूर्ण मार्गों पर रेलगाडि़यों की निर्बाध और सुरक्षित आवाजाही सुनिश्चित करने के लिए 647.58 करोड़ रूपये की परियोजनाएं
    News DeskBy News DeskMarch 25, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    नई दिल्ली।

    रेल मंत्रालय ने पश्चिमी और पूर्वी रेलवे में दो महत्वपूर्ण रेल अवसंरचना परियोजनाओं को मंजूरी दी है। इनका उद्देश्य कनेक्टिविटी बढ़ाना, भीड़भाड़ कम करना और परिचालन क्षमता में सुधार करना है। इन परियोजनाओं में गुजरात के कोसंबा-उमरापाड़ा गेज रूपांतरण खंड से कनेक्टिविटी के लिए कोसंबा में रेल-ओवर-रेल (आरओआर) फ्लाईओवर का निर्माण और बिहार के भागलपुर में एक नए रेल बाईपास का विकास शामिल है। दोनों परियोजनाओं की कुल स्वीकृत लागत 647.58 करोड़ रूपये है।

    पश्चिमी रेलवे के कोसांबा-उमरापाड़ा जीसी खंड पर 9.20 किमी रेल-ओवर-रेल फ्लाईओवर की स्वीकृति

    भारतीय रेलवे ने कोसांबा-उमरापाड़ा गेज रूपांतरण (जीसी) खंड को निर्बाध रूप से जोड़ने के लिए 9.20 किमी रेल-ओवर-रेल फ्लाईओवर के निर्माण को मंजूरी दे दी है। इस परियोजना की अनुमानित कुल लागत 344.38 करोड़ रूपये है। कोसांबा-उमरापाड़ा खंड मुंबई-वडोदरा मुख्य लाइन के पूर्वी हिस्से में स्थित है और इसका गेज रूपांतरण कार्य वर्तमान में चल रहा है।

    डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर अलाइनमेंट की मौजूदगी के कारण, गेज परिवर्तित लाइन को मुख्य लाइन से सीधे जोड़ने के लिए सतही क्रॉसिंग संभव नहीं है। स्वीकृत रेल-ओवर-रेल फ्लाईओवर से सतही क्रॉसिंग की आवश्यकता समाप्त हो जाएगी और गेज रूपांतरण खंड का मुंबई-वडोदरा मुख्य लाइन के साथ निर्बाध एकीकरण संभव हो सकेगा। इससे इन महत्वपूर्ण मार्गों पर रेलगाडि़यों का निर्बाध और सुरक्षित संचालन सुनिश्चित होगा और गेज रूपांतरण परियोजना के सभी लाभ प्राप्त करने में मदद मिलेगी।

    Jamshedpur: HCL के खनन अपशिष्ट से यूरेनियम निकालेगी UCIL, विशेष ‘रिकवरी संयंत्र’ होगी स्थापित

    पूर्वी रेलवे द्वारा भागलपुर 13.38 किमी बाईपास की स्वीकृति

    मंत्रालय ने पूर्वी रेलवे में 13.38 किमी लंबे भागलपुर बाईपास के निर्माण को भी मंजूरी दे दी है, जिसकी अनुमानित लागत 303.20 करोड़ रुपये है। यह बाईपास बरहट-भागलपुर खंड पर स्थित गोनुधाम हॉल्ट को भागलपुर-साहिबगंज खंड पर स्थित सबौर से जोड़ेगा, जिससे भागलपुर जंक्शन पर यातायात की भीड़ कम होगी।

    Jharkhand: विवाहित बेटी के साथ प्रेम संबंध को लेकर अपने भतीजे की हत्या की, शव पेड़ से लटकाया, आरोपी चाचा गिरफ्तार

    वर्तमान में, बरहट-भागलपुर खंड 125 प्रतिशत से अधिक क्षमता उपयोग पर चल रहा है, जिससे भारी भीड़भाड़ हो रही है। बरहट-भागलपुर और भागलपुर-साहिबगंज खंडों के बीच चलने वाली रेलगा‍डि़यों को भागलपुर में इंजन बदलना पड़ता है, जिसके परिणामस्वरूप देरी और परिचालन में अक्षमताएं उत्पन्न होती हैं। स्वीकृत बाईपास से परिचालन सुगमता और समयबद्धता में उल्लेखनीय सुधार होगा।

    इन बुनियादी ढांचागत कार्यों से गुजरात और बिहार में रेल संपर्क मजबूत होगा, सुरक्षा बढ़ेगी, भीड़ कम होगी और रेल परिचालन की क्षमता में सुधार होगा। रेल मंत्रालय देश की बढ़ती यात्री और माल ढुलाई मांगों को पूरा करने के लिए क्षमता विस्तार और नेटवर्क में भीड़ कम करने को प्राथमिकता देता रहेगा।

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Bhagalpur junction news Bhagalpur railway bypass Bihar railway news freight corridor India Gujarat rail flyover Gujarat railway development India rail network news Indian railway upgrade Indian Railways latest news. Indian Railways project Kosamba Umarpada project PIB railway news rail connectivity project railway bypass project Railway Capacity Expansion Railway Infrastructure India railway modernization India ROR flyover India train delay solution India transport infrastructure India
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Jamshedpur: HCL के खनन अपशिष्ट से यूरेनियम निकालेगी UCIL, विशेष ‘रिकवरी संयंत्र’ होगी स्थापित

    May 18, 2026

    Jharkhand: विवाहित बेटी के साथ प्रेम संबंध को लेकर अपने भतीजे की हत्या की, शव पेड़ से लटकाया, आरोपी चाचा गिरफ्तार

    May 18, 2026

    Jharkhand BJP: भाजपा ने रांची की जेल में महिला कैदी के यौन उत्पीड़न मामले में सरकार को घेरा, कार्रवाई की मांग की

    May 18, 2026
    Recent Post

    Jamshedpur: HCL के खनन अपशिष्ट से यूरेनियम निकालेगी UCIL, विशेष ‘रिकवरी संयंत्र’ होगी स्थापित

    May 18, 2026

    Jharkhand: विवाहित बेटी के साथ प्रेम संबंध को लेकर अपने भतीजे की हत्या की, शव पेड़ से लटकाया, आरोपी चाचा गिरफ्तार

    May 18, 2026

    Jharkhand BJP: भाजपा ने रांची की जेल में महिला कैदी के यौन उत्पीड़न मामले में सरकार को घेरा, कार्रवाई की मांग की

    May 18, 2026

    jamshedpur: बिष्टुपुर गोपाल मैदान में तीन दिवसीय ‘राजस्थानी महोत्सव सह मेला’ का शुभारंभ, ‘मिनी जैसलमेर’ आकर्षण का केंद्र रहा

    May 18, 2026

    Jamshedpur News :मानगो पेयजल परियोजना की अद्यतन स्थिति सार्वजनिक करें उप नगर आयुक्तः सरयू राय

    May 17, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group