Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Ramnavmi: राम नवमी के अवसर पर संवेदनशील स्थानों पर सीसीटीवी से निगरानी, क्यूआरटी तैनात, DGP ने दिये ये निर्देश
    Breaking News

    Ramnavmi: राम नवमी के अवसर पर संवेदनशील स्थानों पर सीसीटीवी से निगरानी, क्यूआरटी तैनात, DGP ने दिये ये निर्देश

    News DeskBy News DeskMarch 26, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Jamshedpur/Ranchi. जमशेदपुर समेत पूरे झारखंड में राम नवमी के अवसर पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी करते हुए ड्रोन और त्वरित प्रतिक्रिया दल तैनात किए गए हैं और संवेदनशील स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। अधिकांश जिलों में शोभा यात्रा शुक्रवार को निकाली जाएंगी, जबकि संवेदनशील क्षेत्र हजारीबाग और जमशेदपुर में ये शोभा यात्रा शनिवार को निकाली जाएंगी।

    डीजीपी तदाशा मिश्रा ने बुधवार रात रांची शहर में कानून व्यवस्था और सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की। डीजीपी ने वरिष्ठ अधिकारियों को संवेदनशील और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने शोभा यात्रा के मार्गों की गहन निगरानी और भौतिक सत्यापन के साथ-साथ सोशल मीडिया और अन्य डिजिटल मंचों पर कड़ी नजर रखने का भी आह्वान किया ताकी कोई किसी तरह की अफवाह नहीं फैला पाए।

    Jamshedpur: साकची में श्री श्री बाल मंदिर सेवा समिति के तत्वावधान में रामनवमी महोत्सव का आयोजन, पुरस्कृत हुए बच्चे

    पुलिस ने बताया कि रणनीतिक स्थानों पर, विशेष रूप से शोभा यात्रा के मार्गों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं और ड्रोन से निगरानी की जा रही है। उन्होंने बताया कि दंगा रोधी वाहन, त्वरित प्रतिक्रिया दल, वाटर कैनन और एम्बुलेंस तैनात की गई हैं। त्योहार के दौरान शांति और सद्भाव सुनिश्चित करने के लिए विभिन्न जिलों में ‘फ्लैग मार्च’ किया जा रहा है।

    Jamshedpur. NIT जमशेदपुर में तीन दिवसीय ‘इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस ऑन AI इंजीनियरिंग एंड इनोवेशन’ का शुभारंभ

    झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने हाल में अधिकारियों को निर्देश दिया था कि आगामी त्योहारों जिनमें राम नवमी भी शामिल है, के दौरान कानून और व्यवस्था को बाधित करने के किसी भी प्रयास के खिलाफ कार्रवाई की जाए। सोरेन ने सभी जिलों के पुलिस उपायुक्तों और पुलिस अधीक्षकों को राज्य भर में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिया है।

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    DGP issues these instructions DGP ने दिये ये निर्देश QRT deployed Ram Navami: CCTV surveillance at sensitive locations Ramnavmi: राम नवमी के अवसर पर संवेदनशील स्थानों पर सीसीटीवी से निगरानी क्यूआरटी तैनात
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Jamshedpur: साकची में श्री श्री बाल मंदिर सेवा समिति के तत्वावधान में रामनवमी महोत्सव का आयोजन, पुरस्कृत हुए बच्चे

    March 27, 2026

    Jamshedpur. NIT जमशेदपुर में तीन दिवसीय ‘इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस ऑन AI इंजीनियरिंग एंड इनोवेशन’ का शुभारंभ

    March 27, 2026

    Jharkhand Cricket: क्रिकेट प्रेमियों के लिए बड़ी खुशखबरी, JSCA स्टेडियम को दो बड़े अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मुकाबलों की मिली मेजबानी

    March 27, 2026
    Recent Post

    Jamshedpur: साकची में श्री श्री बाल मंदिर सेवा समिति के तत्वावधान में रामनवमी महोत्सव का आयोजन, पुरस्कृत हुए बच्चे

    March 27, 2026

    Jamshedpur. NIT जमशेदपुर में तीन दिवसीय ‘इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस ऑन AI इंजीनियरिंग एंड इनोवेशन’ का शुभारंभ

    March 27, 2026

    Jharkhand Cricket: क्रिकेट प्रेमियों के लिए बड़ी खुशखबरी, JSCA स्टेडियम को दो बड़े अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मुकाबलों की मिली मेजबानी

    March 27, 2026

    Jamshedpur: मानगो में आयशा पेट्रोल पंप के पास दो पक्षों में विवाद के बाद हंगामा, पुलिस ने भांजीं लाठियां, तो शांत हुए लोग

    March 27, 2026

    Jamshedpur News :ज्वारा पूजा व रामनवमी महोत्सव में शामिल हुए काले

    March 26, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group