Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Jharkhand: बिरसा मुंडा के जन्मस्थल का दौरा करेंगे उपराष्ट्रपति, आईआईएम-रांची के दीक्षांत समारोह में होंगे शामिल
    Breaking News

    Jharkhand: बिरसा मुंडा के जन्मस्थल का दौरा करेंगे उपराष्ट्रपति, आईआईएम-रांची के दीक्षांत समारोह में होंगे शामिल

    News DeskBy News DeskMarch 28, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Ranchi. उपराष्ट्रपति सी पी राधाकृष्णन आज यानी शनिवार को झारखंड के खूंटी जिले में आदिवासी नायक बिरसा मुंडा के जन्मस्थल का दौरा करेंगे और रांची स्थित भारतीय प्रबंध संस्थान (आईआईएम) के 15वें दीक्षांत समारोह में शामिल होंगे। यह राधाकृष्णन की पदभार ग्रहण करने के बाद राज्य की उनकी पहली यात्रा होगी। एक आधिकारिक बयान में कहा गया, उपराष्ट्रपति खूंटी जिले के उलिहातु गांव में बिरसा मुंडा के जन्मस्थान का दौरा करेंगे, जहां वह आदिवासी नायक को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे और मुंडा के वंशजों से बातचीत करेंगे। जिले के एक अधिकारी ने कहा कि राधाकृष्णन के पूर्वाह्न करीब 11 बजे उलिहातु पहुंचने की संभावना है। उपराष्ट्रपति दोपहर में भारतीय प्रबंध संस्थान, रांची के दीक्षांत समारोह में शामिल होंगे। वह संस्थान के सात उत्कृष्ट छात्रों को पदक प्रदान करेंगे।

    आईआईएम के एक अधिकारी ने बताया कि इसके अलावा, समग्र उत्कृष्टता के लिए ‘स्टूडेंट सिटिजनशिप अवॉर्ड’ और ‘प्रोफेसर आशीष हजेला अवॉर्ड’ भी प्रदान किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम के दौरान कुल 558 डिग्री प्रमाणपत्र प्रदान किए जाएंगे। उपराष्ट्रपति के दौरे के मद्देनजर बिरसा मुंडा हवाई अड्डे से लोक भवन तक और आईआईएम, रांची के आस-पास के इलाके को ड्रोन, पैराग्लाइडर और हॉट एयर बैलून के लिए ‘नो-फ्लाई जोन’ (उड़ान के लिए प्रतिबंधित क्षेत्र) घोषित किया गया है।

    NEET Exam: लखीसराय में नीट-यूजी पुनर्परीक्षा के दौरान सॉल्वर गैंग का पर्दाफाश, मेडिकल छात्रों समेत कुल 24 लोग गिरफ्तार

    एक आधिकारिक बयान में कहा गया कि जिन क्षेत्रों में यह प्रतिबंध लगाया गया है, उनमें हिनू चौक, बिरसा चौक और अरगोड़ा चौक शामिल हैं। इसमें कहा गया कि यह प्रतिबंध शनिवार को सुबह छह बजे से रात 10 बजे तक लागू रहेगा।

    NEET UG Exam: नीट-यूजी पुनर्परीक्षा में भौतिकी का खंड सबसे कठिन रहा, कट-ऑफ कम रहने के आसार

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    attend convocation ceremony of IIM-Ranchi Jharkhand: Vice President to visit birthplace of Birsa Munda Jharkhand: बिरसा मुंडा के जन्मस्थल का दौरा करेंगे उपराष्ट्रपति आईआईएम-रांची के दीक्षांत समारोह में होंगे शामिल
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    NEET Exam: लखीसराय में नीट-यूजी पुनर्परीक्षा के दौरान सॉल्वर गैंग का पर्दाफाश, मेडिकल छात्रों समेत कुल 24 लोग गिरफ्तार

    June 22, 2026

    NEET UG Exam: नीट-यूजी पुनर्परीक्षा में भौतिकी का खंड सबसे कठिन रहा, कट-ऑफ कम रहने के आसार

    June 22, 2026

    Jharkhand Mango Festival: नाबार्ड के तीन दिवसीय आम महोत्सव में 100 टन से ज़्यादा आम बिके

    June 22, 2026
    Recent Post

    NEET Exam: लखीसराय में नीट-यूजी पुनर्परीक्षा के दौरान सॉल्वर गैंग का पर्दाफाश, मेडिकल छात्रों समेत कुल 24 लोग गिरफ्तार

    June 22, 2026

    NEET UG Exam: नीट-यूजी पुनर्परीक्षा में भौतिकी का खंड सबसे कठिन रहा, कट-ऑफ कम रहने के आसार

    June 22, 2026

    Jharkhand Mango Festival: नाबार्ड के तीन दिवसीय आम महोत्सव में 100 टन से ज़्यादा आम बिके

    June 22, 2026

    CBSE: सीबीएसई का 12वीं का पुनर्मूल्यांकन में पहले चरण में 87 प्रतिशत से अधिक आवेदकों के नतीजे घोषित

    June 22, 2026

    Share Bazar: शेयर बाजारों में शुरुआती कारोबार में तेजी, सेंसेक्स में 400 अंकों से अधिक की उछाल

    June 22, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group