


Ranchi. झारखंड भाजपा ने अपनी नई प्रदेश टीम की घोषणा कर दी है। इस नई सूची में कोल्हान प्रमंडल को विशेष प्राथमिकता दी गई है, जिससे पार्टी की क्षेत्रीय और जातीय पकड़ मजबूत होने की उम्मीद है। पार्टी ने कोल्हान की दो कद्दावर महिला नेताओं, चाईबासा की पूर्व सांसद गीता कोड़ा और जमशेदपुर की दो बार सांसद रह चुकीं आभा महतो को प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त किया है।
आदित्यपुर से शैलेंद्र सिंह को पार्टी ने प्रदेश मंत्री की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। सक्रिय कार्यकर्ता के रूप में पहचान रखने वाले शैलेंद्र सिंह की नियुक्ति से स्थानीय कार्यकर्ताओं में उत्साह है।



