Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Mann ki Baat: पश्चिम एशिया युद्ध के कारण उत्पन्न चुनौतियों का मिलकर सामना करें देशवासी, मन की बात में पीएम मोदी ने की अपील
    Breaking News

    Mann ki Baat: पश्चिम एशिया युद्ध के कारण उत्पन्न चुनौतियों का मिलकर सामना करें देशवासी, मन की बात में पीएम मोदी ने की अपील

    News DeskBy News DeskMarch 29, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    New Delhi. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पश्चिम एशिया में जारी ‘भीषण युद्ध’ के कारण पैदा हो रही चुनौतियों का सभी नागरिकों से एकजुट होकर सामना करने की अपील करते हुए रविवार को कहा कि सभी को सतर्क रहना चाहिए तथा अफवाहों के झांसे में नहीं आना चाहिए। मोदी ने अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ में कहा कि खाड़ी देशों में रह रहे और वहां काम कर रहे एक करोड़ भारतीयों को हर संभव सहायता प्रदान करने के लिए वह उन देशों के अत्यंत आभारी हैं। उन्होंने कहा कि ‘‘हमारे पड़ोस’’ में एक महीने से अधिक समय से ‘‘भीषण युद्ध’’ जारी है। प्रधानमंत्री ने कहा, ‘‘यह निस्संदेह चुनौतीपूर्ण समय है। मैं आज ‘मन की बात’ कार्यक्रम के माध्यम से 140 करोड़ देशवासियों से एक बार फिर आग्रह करता हूं कि हमें इस चुनौती से पार पाने के लिए एकजुट होकर आगे आना होगा।

    मैं अपने सभी देशवासियों से अपील करता हूं कि वे सतर्क रहें और अफवाहों के झांसे में न आएं।’’पश्चिम एशिया संघर्ष 28 फरवरी को उस समय शुरू हुआ था जब अमेरिका और इजराइल ने ईरान पर हमला किया। इसके बाद ईरान ने जवाबी कार्रवाई करते हुए अपने पड़ोस में अमेरिका के सहयोगियों और इजराइल को निशाना बनाया।

    Adityapur: आदित्यपुर से लापता तीन नाबालिग बच्चियां मिलीं, सभी पश्चिमी सिंहभूम से सकुशल बरामद, पुलिस ने परिजनों को सौंपा

    ईरान ने होर्मुज जलडमरूमध्य पर नौवहन को बाधित कर दिया है। होर्मुज जलडमरूमध्य एक प्रमुख समुद्री मार्ग है और इसके जरिये दुनिया की 20 प्रतिशत ऊर्जा की ढुलाई होती है। संघर्ष शुरू होने के बाद से ईरान ने बहुत कम पोतों को इस मार्ग से गुजरने की अनुमति दी है।

    Jamshedpur: मानगो में 12 दुकानों में हुई सिलसिलेवार चोरी का पुलिस ने किया खुलासा. चार आरोपी गिरफ्तार, सामान भी बरामद किया

    पश्चिम एशिया में युद्ध शुरू होने के बाद से मोदी ने सऊदी अरब, संयुक्त अरब अमीरात (यूएई), कतर, बहरीन, कुवैत, जॉर्डन, ईरान, फ्रांस, इजराइल और मलेशिया सहित विश्व के कई नेताओं से बात की है।
    उन्होंने अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से भी बात की है। मोदी ने दोनों नेताओं के बीच 24 मार्च को टेलीफोन पर हुई बातचीत के बाद कहा था कि पश्चिम एशिया की स्थिति पर ‘‘विचारों का सार्थक आदान-प्रदान’’ हुआ।

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Mann ki Baat: PM Modi appeals to citizens to face the challenges posed by the West Asia war together in Mann ki Baat. Mann ki Baat: पश्चिम एशिया युद्ध के कारण उत्पन्न चुनौतियों का मिलकर सामना करें देशवासी मन की बात में पीएम मोदी ने की अपील
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Adityapur: आदित्यपुर से लापता तीन नाबालिग बच्चियां मिलीं, सभी पश्चिमी सिंहभूम से सकुशल बरामद, पुलिस ने परिजनों को सौंपा

    July 16, 2026

    Jamshedpur: मानगो में 12 दुकानों में हुई सिलसिलेवार चोरी का पुलिस ने किया खुलासा. चार आरोपी गिरफ्तार, सामान भी बरामद किया

    July 16, 2026

    Rail Ticket Booking: IRCTC की वेबसाइट का Beta Rollout शुरू, कैप्चा, पॉप-अप खत्म, अब सभी श्रेणियों में सीट की उपलब्धता एक साथ देख सकेंगे

    July 16, 2026
    Recent Post

    Adityapur: आदित्यपुर से लापता तीन नाबालिग बच्चियां मिलीं, सभी पश्चिमी सिंहभूम से सकुशल बरामद, पुलिस ने परिजनों को सौंपा

    July 16, 2026

    Jamshedpur: मानगो में 12 दुकानों में हुई सिलसिलेवार चोरी का पुलिस ने किया खुलासा. चार आरोपी गिरफ्तार, सामान भी बरामद किया

    July 16, 2026

    Rail Ticket Booking: IRCTC की वेबसाइट का Beta Rollout शुरू, कैप्चा, पॉप-अप खत्म, अब सभी श्रेणियों में सीट की उपलब्धता एक साथ देख सकेंगे

    July 16, 2026

    Railway: चाकुलिया-बुरामारा नई लाइन के लिए जमीन अधिग्रहण में जुटा दक्षिण पूर्व रेलवे

    July 16, 2026

    Cabinet Dicision राजखरसावां और डांगुआपोसी के बीच चौथी लाइन परियोजना को केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

    July 16, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group