Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Jamshedpur News :सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस में पांच कमरों के निर्माण कार्य का सरयू राय ने किया शिलान्यास
    Breaking News

    Jamshedpur News :सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस में पांच कमरों के निर्माण कार्य का सरयू राय ने किया शिलान्यास

    News DeskBy News DeskApril 1, 2026Updated:April 1, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    जमशेदपुर। जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने आज गरमनाला, साकची स्थित सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस (गर्ल्स) में पांच नए कमरों के निर्माण का शिलान्यास किया। यह निर्माण कार्य झारखण्ड शिक्षा परियोजना परिषद, रांची के मद से 86 लाख 97 हजार रुपये की लागत से शुरु हो रही है।
    सरयू राय ने बताया कि 2014 में इस विद्यालय में 50 बच्चियां थीं। इस विद्यालय को शिक्षा विभाग बंद करना चाह रहा था। उस दौर में, वहां की प्रधानाध्यापिका श्री राय के पास आईं और सहयोग मांगा। श्री राय ने सहयोग किया। स्कूल में कई निर्माण कराए। तब श्री राय ने बच्चों को प्रोत्साहित करने के लिए एलान किया कि जो बच्चियां 80 प्रतिशत से उससे ज्यादा अंक लाएंगी, सभी को साइकिल दी जाएगी। कोई 35 बच्चियों को साइकिल दी गई। फिर स्कूल के दिन बहुरने लगे।
    श्री राय ने बताया कि अब इस विद्यालय की कीर्ति देश भर में फैल गई है। हाल ही में कर्नाटक में संपन्न एक बड़े कार्यक्रम में यह विद्यालय प्रथम स्थान पर रहा। पढ़ाई तो इस विद्यालय की अच्छी है ही, स्वच्छता के मामले में भी यह विद्यालय देश भर में प्रथम आया है। इस विद्यालय में संप्रति लगभग 900 बच्चियां अध्ययरत हैं। शिक्षा विभाग की तरफ से इस विद्यालय में पांच कमरों का निर्माण होना है। आज उसी का शिलान्यास हुआ।

    SERAIKELA NEWS: उपायुक्त के जनता दरबार में उमड़ी भीड़, मंईयां सम्मान योजना और जमीन विवाद सहित कई मुद्दों का हुआ समाधान
    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Jamshedpur JAMSHEDPUR MLA SARYU RAY Jamshedpur news Jamshedpur today news saryu ray
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    SERAIKELA NEWS: उपायुक्त के जनता दरबार में उमड़ी भीड़, मंईयां सम्मान योजना और जमीन विवाद सहित कई मुद्दों का हुआ समाधान

    May 22, 2026

    Jamshedpur News :महाराष्ट्र अध्ययन दौरे पर महिला एवं बाल विकास समिति ने महिला सशक्तिकरण और विकास पर किया मंथन, विधायक पूर्णिमा साहू ने राज्य में निवेश और जमशेदपुर पूर्वी में बेहतर सीएसआर भागीदारी का उठाया मुद्दा

    May 22, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: बकरीद को लेकर प्रशासन अलर्ट, सिदगोड़ा में हुई शांति समिति की बैठक, सोशल मीडिया पर रहेगी पैनी नजर

    May 22, 2026
    Recent Post

    SERAIKELA NEWS: उपायुक्त के जनता दरबार में उमड़ी भीड़, मंईयां सम्मान योजना और जमीन विवाद सहित कई मुद्दों का हुआ समाधान

    May 22, 2026

    Jamshedpur News :महाराष्ट्र अध्ययन दौरे पर महिला एवं बाल विकास समिति ने महिला सशक्तिकरण और विकास पर किया मंथन, विधायक पूर्णिमा साहू ने राज्य में निवेश और जमशेदपुर पूर्वी में बेहतर सीएसआर भागीदारी का उठाया मुद्दा

    May 22, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: बकरीद को लेकर प्रशासन अलर्ट, सिदगोड़ा में हुई शांति समिति की बैठक, सोशल मीडिया पर रहेगी पैनी नजर

    May 22, 2026

    Jamshedpur News :जमशेदपुर FC के पांचवें स्थान पर रहने के बाद ओवेन कॉयल की नज़रें अगले सीज़न में और बेहतर क्वालिटी के साथ खेलने पर

    May 22, 2026

    Jamshedpur News :आदिवासी संस्कृति की रक्षा के लिए कृत-संकल्पित है भाजपा : चम्पाई सोरेन

    May 22, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group