Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Rahul Gandhi: महिलाओं की मदद के उद्देश्य से बनाए गए ‘वन स्टॉप सेंटर’ की स्थिति पर राहुल ने उठाए सवाल, कहा- ‘मोदी सरकार किसी की नहीं सुन रही’
    Breaking News

    Rahul Gandhi: महिलाओं की मदद के उद्देश्य से बनाए गए ‘वन स्टॉप सेंटर’ की स्थिति पर राहुल ने उठाए सवाल, कहा- ‘मोदी सरकार किसी की नहीं सुन रही’

    News DeskBy News DeskApril 5, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    New Delhi. कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने केंद्र सरकार की ओर से हिंसा प्रभावित महिलाओं की मदद के उद्देश्य से बनाए गए ‘वन स्टॉप सेंटर’ (ओएससी) से जुड़ी समस्याओं को उठाते हुए रविवार को दावा किया कि “मोदी सरकार किसी की नहीं सुन रही है। गांधी ने कहा कि सुरक्षा केवल एक योजना नहीं, बल्कि सरकार की बुनियादी जिम्मेदारी है। उन्होंने अपने ‘व्हाट्सऐप चैनल’ पर एक पोस्ट में कहा, “महिलाएं मदद के लिए दरवाजा खटखटा रही हैं और सरकार ने दरवाजे बंद कर रखे हैं। मैंने संसद में पूछा: जब कोई महिला हिंसा से भागकर वन स्टॉप सेंटर पहुंचती है तो उसे मदद क्यों नहीं मिलती, ताला क्यों मिलता है? स्टाफ की कमी क्यों है? देश भर की शिकायतें अनसुनी क्यों हैं?’’

    उन्होंने कहा, ‘‘सरकार का जवाब क्या था? सब ‘संतोषजनक’ है। अगर सब ‘संतोषजनक’ है, तो ओएससी को लेकर इतनी समस्याओं की खबरें क्यों सामने आ रही हैं?’’ राहुल ने सवाल किया, ‘‘अगर सुरक्षा प्राथमिकता है, तो हर पांच में से तीन महिलाओं तक मदद अभी भी क्यों नहीं पहुंच पा रही है? और महिला एवं बाल विकास मंत्रालय के हर 100 रुपये में से सिर्फ 60 पैसे ही ओएससी पर क्यों खर्च हो रहे हैं? उन्होंने कहा, “सुरक्षा कोई योजना नहीं, बल्कि सरकार की बुनियादी जिम्मेदारी है। हर बात को ‘संतोषजनक’ कहना सुरक्षा नहीं देता; यह दिखाता है कि मोदी सरकार किसी की भी सुन नहीं रही है। लोकसभा में 27 मार्च को पूछे गए अपने प्रश्न में राहुल ने जानना चाहा था कि क्या कई ओएससी बंद पड़े हैं, निष्क्रिय हैं या निर्धारित 24 घंटे संचालित नहीं हो रहे हैं।
    उन्होंने पिछले पांच वर्षों में राज्यवार और वर्षवार ओएससी में सहायता और आश्रय लेने वाली महिलाओं की संख्या तथा महिलाओं के खिलाफ अपराध से संबंधित दर्ज मामलों का विवरण भी मांगा था।

    उन्होंने पिछले पांच वर्षों में राज्यवार और वर्षवार संचालित ओएससी तथा खोले गए नए ओएससी की संख्या, और इस अवधि में जारी तथा उपयोग किए गए धन का विवरण भी मांगा था, साथ ही धन के कम उपयोग के कारणों की जानकारी चाही थी।

    Jamahedpur: हिमांशु सिंह मर्डर मामले में गिरफ्तार बार संचालक एवं भाजपा नेता नीरज सिंह को ट्रांजिट रिमांड पर लेकर आ रही पुलिस

    राहुल ने ओएससी में स्वीकृत और भरे गए पदों—जैसे प्रशासक, केस वर्कर, काउंसलर, चिकित्सा अधिकारी और पुलिसकर्मी का राज्यवार ब्योरा भी मांगा था। इसके अलावा उन्होंने यह भी पूछा था कि क्या मंत्रालय ने कुप्रबंधन या संचालन दिशा-निर्देशों के उल्लंघन से जुड़ी शिकायतों की जांच की है, और यदि हां, तो उस पर क्या कार्रवाई की गई।

    महिला एवं बाल विकास मंत्रालय में राज्य मंत्री सावित्री ठाकुर ने लिखित उत्तर में कहा कि ओएससी, ‘मिशन शक्ति’ के अंतर्गत ‘संबल’ घटक का हिस्सा है, जो हिंसा से प्रभावित और संकटग्रस्त महिलाओं को एक ही स्थान पर समेकित और तत्काल सहायता प्रदान करता है।

    Jamshedpur: छोटा गोविंदपुर में अवैध हथियार के साथ बड़ी आपराधिक वारदात की साजिश रचने के मामले में दो आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    "The Modi government is not listening to anyone." Rahul Gandhi: Rahul Gandhi raised questions about the condition of the 'One Stop Centre' Rahul Gandhi: महिलाओं की मदद के उद्देश्य से बनाए गए ‘वन स्टॉप सेंटर’ की स्थिति पर राहुल ने उठाए सवाल saying which was created to help women कहा- ‘मोदी सरकार किसी की नहीं सुन रही’
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Jamahedpur: हिमांशु सिंह मर्डर मामले में गिरफ्तार बार संचालक एवं भाजपा नेता नीरज सिंह को ट्रांजिट रिमांड पर लेकर आ रही पुलिस

    July 7, 2026

    Jamshedpur: छोटा गोविंदपुर में अवैध हथियार के साथ बड़ी आपराधिक वारदात की साजिश रचने के मामले में दो आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

    July 7, 2026

    Jamshedpur: बर्मामाइंस पुलिस ने चापड़ के बल पर हुई लूटपाट की घटना का किया खुलासा, एक आरोपी गिरफ्तार

    July 7, 2026
    Recent Post

    Jamahedpur: हिमांशु सिंह मर्डर मामले में गिरफ्तार बार संचालक एवं भाजपा नेता नीरज सिंह को ट्रांजिट रिमांड पर लेकर आ रही पुलिस

    July 7, 2026

    Jamshedpur: छोटा गोविंदपुर में अवैध हथियार के साथ बड़ी आपराधिक वारदात की साजिश रचने के मामले में दो आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

    July 7, 2026

    Jamshedpur: बर्मामाइंस पुलिस ने चापड़ के बल पर हुई लूटपाट की घटना का किया खुलासा, एक आरोपी गिरफ्तार

    July 7, 2026

    Jamshedpur News: जुगसलाई ओवरब्रिज की खराब लाइटें ठीक हों: अनिल मोदी 

    July 6, 2026

    Seraikella-Kharsawan:  सुदूरवर्ती पीवीटीजी बहुल गांवों में पहुंचे उपायुक्त, विशेष गहन पुनरीक्षण के तहत मतदाता सत्यापन कार्य का किया निरीक्षण

    July 6, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group