Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Chaibasa Road Accident: पश्चिम सिंहभूम जिले में एक यात्री वैन और बाइक की टक्कर में दो लोगों की मौत, वाहन जब्त, चालक फरार
    Breaking News

    Chaibasa Road Accident: पश्चिम सिंहभूम जिले में एक यात्री वैन और बाइक की टक्कर में दो लोगों की मौत, वाहन जब्त, चालक फरार

    News DeskBy News DeskApril 12, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Chaibasa. पश्चिम सिंहभूम जिले में एक यात्री वैन और बाइक की टक्कर में दो लोगों की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि दुर्घटना शुक्रवार रात हटगम्हरिया थाना क्षेत्र के नुर्दा टोला में हुई। हटगम्हरिया थाने के प्रभारी उत्तम तिवारी ने कहा, मृतकों की पहचान बिपिन सिंकू और विक्रम सिंकू के रूप में हुई है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है।” पुलिस के अनुसार, 20 वर्ष की उम्र के आसपास के चार युवक मुंडा शाही में पारंपरिक हो समुदाय के एक अनुष्ठान में शामिल होकर तेज रफ्तार मोटरसाइकिल से बालंदिया की ओर जा रहे थे।

    अधिकारी ने कहा, उनमें से केवल एक ने हेलमेट पहना था। नुर्दा टोला के पास बाइक की सामने से आ रही यात्री वैन से टक्कर हो गई। उन्होंने बताया कि बिपिन की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि विक्रम ने चाईबासा सदर अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस ने बताया कि मोटरसाइकिल पर सवार भीम सिंह सिंकू नामक एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया और उसे जमशेदपुर के एमजीएम अस्पताल रेफर किया गया, जबकि चंद्र मोहन सिंकू नामक युवक को मामूली चोटें आईं और इलाज के बाद उसे छुट्टी दे दी गई।

    Jamshedpur News :महिला आरक्षण बिल पर भाजपा का 25 अप्रैल को रांची में आक्रोश मार्च, जमशेदपुर महानगर से हज़ारों कार्यकर्ता करेंगे रांची कूच, बैठक में बनी रणनीति, नारी शक्ति की भागीदारी पर विशेष जोर

    पुलिस ने बताया कि चारों के घर कुड़ापी गांव, हटगम्हरिया में हैं। पुलिस ने यात्री वैन जब्त कर ली है, जबकि उसका चालक दुर्घटना के बाद से फरार हो गया। उन्होंने कहा कि आरोपी को पकड़ने के प्रयास जारी हैं।

    Summer special train 2026:समर स्पेशल ट्रेन में बदलाव, इतवारी–शालीमार के बीच नई टाइमिंग और नंबर जारी

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Chaibasa Road Accident: Two people died in a collision between a passenger van and a bike in West Singhbhum district Chaibasa Road Accident: पश्चिम सिंहभूम जिले में एक यात्री वैन और बाइक की टक्कर में दो लोगों की मौत driver absconding vehicle seized चालक फरार वाहन जब्त
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Jamshedpur News :महिला आरक्षण बिल पर भाजपा का 25 अप्रैल को रांची में आक्रोश मार्च, जमशेदपुर महानगर से हज़ारों कार्यकर्ता करेंगे रांची कूच, बैठक में बनी रणनीति, नारी शक्ति की भागीदारी पर विशेष जोर

    April 21, 2026

    Summer special train 2026:समर स्पेशल ट्रेन में बदलाव, इतवारी–शालीमार के बीच नई टाइमिंग और नंबर जारी

    April 21, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: महिला आरक्षण बिल पर कांग्रेस का भाजपा पर हमला, परविंदर सिंह बोले- ‘नीयत में खोट, विपक्ष ने पकड़ी चाल’

    April 21, 2026
    Recent Post

    JAMSHEDPUR NEWS: एग्रीको ट्रांसपोर्ट मैदान में कोल्हान स्तरीय खो-खो खिलाड़ियों का ग्रेडिंग ट्रायल संपन्न, 90 खिलाड़ियों ने दिखाया दम

    April 21, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: दिशोम गुरु मेमोरियल लाइब्रेरी में वायु सेना का ‘अग्निवीर वायु’ जागरूकता अभियान, युवाओं में दिखा भारी उत्साह

    April 21, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group