Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Jharkhand: एनएच पर स्कॉर्पियो और बुलेट में भीषण टक्कर, सांसद वीडी राम के प्रतिनिधि के बेटे की मौत, दो लोग गंभीर
    Breaking News

    Jharkhand: एनएच पर स्कॉर्पियो और बुलेट में भीषण टक्कर, सांसद वीडी राम के प्रतिनिधि के बेटे की मौत, दो लोग गंभीर

    News DeskBy News DeskApril 25, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Medninagar.पलामू जिले के पड़वा थाना क्षेत्र के गाड़ी गांव में नेशनल हाइवे पर स्कॉर्पियो और बुलेट के बीच शनिवार को भीषण टक्कर हो गई, जिससे बुलेट सवार एक युवक की मौके पर मौत हो गई तथा दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतक की पहचान जिले पाटन थाना क्षेत्र के कांके कला गांव निवासी और भाजपा सांसद वीडी राम के प्रतिनिधि ईश्वरी पांडे के पुत्र आकाश पांडे के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही पड़वा थाना प्रभारी अंचित कुमार मौके पर पहुंचे तथा शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एमएमसीएच में भेज दिया। हादसे में स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर हाईवे से नीचे खाई में गिर गई और बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है।

    पांडव थाना प्रभारी ने बताया की प्रारंभिक जानकारी के अनुसार घटना शनिवार सुबह 8:00 बजे की है। स्कॉर्पियो पड़वा की ओर से जबकि बुलेट मेदिनीनगर की तरफ से आ रहा था। इसी क्रम में स्कॉर्पियो और बुलेट की आमने सामने टक्कर हो गई, जिसमे बुलेट सवार आकाश पांडे की मौके पर मौत हो गई। दो लोग जख्मी हुए हैं उन्हें इलाज के लिए भेजा जा रहा है। पूरे मामले की जांच की जा रही है।

    Saraikela: चांडिल में जंगली हाथियों ने घर पर किया हमले, मां-बेटी की मौत, परिवार के अन्य सदस्य भी गंभीर

    इधर घटना की जानकारी मिलने पर भारतीय जनता पार्टी के कई नेता एवं कार्यकर्ता एमएमसीएच पहुंचे और घटना पर दुख व्यक्त करते परिजनों का हौसला बढ़ाया। परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपी जाएगी। आकाश पांडे जूनियर इंजीनियर थे और ग्रासिम इंडस्ट्री रेहला में कार्यरत थे। ड्यूटी के लिए मेदिनीनगर स्थित घर से निकले थे। 4 साल पहले उनकी शादी हुई थी।

    Weather Alert: मौसम में बड़े बदलाव का संकेत, जमशेदपुर सहित 18 जिलों में मेघ गर्जन, तेज हवा और हल्की बारिश की संभावना

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Jharkhand: Fierce collision between Scorpio and Bullet on NH Jharkhand: एनएच पर स्कॉर्पियो और बुलेट में भीषण टक्कर son of MP VD Ram's representative killed two people seriously injured दो लोग गंभीर सांसद वीडी राम के प्रतिनिधि के बेटे की मौत
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Saraikela: चांडिल में जंगली हाथियों ने घर पर किया हमले, मां-बेटी की मौत, परिवार के अन्य सदस्य भी गंभीर

    April 25, 2026

    Weather Alert: मौसम में बड़े बदलाव का संकेत, जमशेदपुर सहित 18 जिलों में मेघ गर्जन, तेज हवा और हल्की बारिश की संभावना

    April 25, 2026

    Jamshedpur: टाटानगर रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ और जीआरपी की बड़ी कार्रवाई, 15 किलो गांजा बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार

    April 25, 2026
    Recent Post

    Saraikela: चांडिल में जंगली हाथियों ने घर पर किया हमले, मां-बेटी की मौत, परिवार के अन्य सदस्य भी गंभीर

    April 25, 2026

    Weather Alert: मौसम में बड़े बदलाव का संकेत, जमशेदपुर सहित 18 जिलों में मेघ गर्जन, तेज हवा और हल्की बारिश की संभावना

    April 25, 2026

    Jharkhand: एनएच पर स्कॉर्पियो और बुलेट में भीषण टक्कर, सांसद वीडी राम के प्रतिनिधि के बेटे की मौत, दो लोग गंभीर

    April 25, 2026

    Jamshedpur: टाटानगर रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ और जीआरपी की बड़ी कार्रवाई, 15 किलो गांजा बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार

    April 25, 2026

    Jamshedpur: ग्रामीण पुलिस अधीक्षक ने घाटशिला में की बैठक, पुलिस पदाधिकारियों को दिये ये निर्देश

    April 25, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group