Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Jamshedpur: होल्डिंग टैक्स वृद्धि के खिलाफ आवाज़ तेज , अनिल मोदी ने मंत्री को लिखा पत्र.पुराने दर पर ही टैक्स लेने का किया अनुरोध.
    Breaking News

    Jamshedpur: होल्डिंग टैक्स वृद्धि के खिलाफ आवाज़ तेज , अनिल मोदी ने मंत्री को लिखा पत्र.पुराने दर पर ही टैक्स लेने का किया अनुरोध.

    News DeskBy News DeskApril 27, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Jamshedpur:: जुगसलाई नगर परिषद क्षेत्र में होल्डिंग टैक्स में की गई बढ़ोतरी के विरोध में वार्ड पार्षद अनिल मोदी ने झारखंड सरकार के नगर विकास मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू को पत्र लिखकर इस निर्णय पर पुनर्विचार करने की मांग की है.साथ ही पत्र की प्रतिलिपि माननीय मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को भी प्रेषित की गई है.

    अनिल मोदी ने अपने पत्र में कहा है कि नए सर्किल रेट एवं सड़क चौड़ाई आधारित फॉर्मूले के तहत होल्डिंग टैक्स में 15 से 20 प्रतिशत तक की वृद्धि आम जनता, विशेषकर मध्यमवर्गीय परिवारों एवं छोटे व्यापारियों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ डाल रही है. उन्होंने स्पष्ट कहा कि जुगसलाई क्षेत्र में अब भी सड़क, नाली, जल निकासी, सफाई एवं पेयजल जैसी मूलभूत सुविधाएं संतोषजनक नहीं हैं, ऐसे में टैक्स वृद्धि पूरी तरह अनुचित है.

    Hemant Soren: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने पत्नी के साथ मां देवड़ी मंदिर में की पूजा-अर्चना

    उन्होंने यह भी कहा कि एक ही प्रकार के मकानों पर केवल लोकेशन के आधार पर अलग-अलग टैक्स निर्धारित करना न्यायसंगत नहीं है.साथ ही, हाल ही में नगर निकाय चुनाव संपन्न होने के बावजूद निर्वाचित जनप्रतिनिधियों को विश्वास में लिए बिना इस प्रकार का निर्णय लेना लोकतांत्रिक व्यवस्था के विरुद्ध है.

    Tata Steel: टाटा स्टील के जमशेदपुर प्लांट में अगले हफ्ते तक वेज रिवीजन समझौता की उम्मीद

    अनिल मोदी ने सरकार से मांग की है कि होल्डिंग टैक्स में की गई बढ़ोतरी को तत्काल स्थगित/निरस्त किया जाए तथा जब तक इस विषय पर अंतिम निर्णय नहीं हो जाता, तब तक पुराने दर पर ही टैक्स लिया जाए. उन्होंने यह भी आग्रह किया कि पहले क्षेत्र में मूलभूत सुविधाओं को सुदृढ़ किया जाए और जनप्रतिनिधियों व आम नागरिकों से विचार-विमर्श कर ही नई कर प्रणाली लागू की जाए.

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Jamshedpur news Jharkhand news jugsalai me holding tax bridhi ko lekar anil modi ne mantri ko likha patra purbi singhbhum jila news
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Hemant Soren: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने पत्नी के साथ मां देवड़ी मंदिर में की पूजा-अर्चना

    June 14, 2026

    Tata Steel: टाटा स्टील के जमशेदपुर प्लांट में अगले हफ्ते तक वेज रिवीजन समझौता की उम्मीद

    June 14, 2026

    Jamshedpur: टाटानगर रेलवे स्टेशन में टू-व्हीलर पार्किंग संचालन को लेकर 2 माह के लिए टेंडर जारी

    June 14, 2026
    Recent Post

    Hemant Soren: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने पत्नी के साथ मां देवड़ी मंदिर में की पूजा-अर्चना

    June 14, 2026

    Tata Steel: टाटा स्टील के जमशेदपुर प्लांट में अगले हफ्ते तक वेज रिवीजन समझौता की उम्मीद

    June 14, 2026

    Jamshedpur: टाटानगर रेलवे स्टेशन में टू-व्हीलर पार्किंग संचालन को लेकर 2 माह के लिए टेंडर जारी

    June 14, 2026

    Jamshedpur: कार्य में लापरवाही पर धालभूमगढ़, बहरागोड़ा और पटमदा प्रखंड की CDPO का वेतन रोका

    June 14, 2026

    Jamshedpur: जमशेदपुर में माॅनसून को लेकर प्रशासन अलर्ट, नालियों की सफाई और जलापूर्ति तंत्र दुरुस्त करने का आदेश

    June 14, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group