Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Jamshedpur Crime: टाटानगर स्टेशन परिसर में लोको पायलट की हत्या मामले में कई एंगल, जांच में जुटी पुलिस, कुछ संदिग्ध हिरासत में लिए गये
    Breaking News

    Jamshedpur Crime: टाटानगर स्टेशन परिसर में लोको पायलट की हत्या मामले में कई एंगल, जांच में जुटी पुलिस, कुछ संदिग्ध हिरासत में लिए गये

    News DeskBy News DeskApril 28, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Jamshedpur. टाटानगर स्टेशन परिसर में लोको पायलट जीके गौतम की हत्या ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है। शुरुआती जांच में यह मामला अब एक बड़े जमीन विवाद और कथित सुपारी किलिंग की ओर इशारा कर रहा है। पुलिस का मानना है कि यह हत्या बेहद पेशेवर तरीके से की गई, जिससे साफ है कि इसमें प्रशिक्षित शूटर शामिल हो सकते हैं. जानकारी के अनुसार, गौतम रेलवे में लोको पायलट होने के साथ-साथ जमीन के कारोबार में भी सक्रिय थे। उन्होंने हाल ही में आदित्यपुर के कुलुपटांगा बस्ती में करीब 20 कट्ठा जमीन खरीदी थी। इस जमीन पर वे प्लॉटिंग का बड़ा प्रोजेक्ट चला रहे थे, जिसमें कई स्थानीय साझेदार और ठेकेदार भी जुड़े हुए थे।

    सूत्रों के मुताबिक, इसी जमीन को लेकर उनका स्थानीय भू-माफियाओं या किसी संगठित सिंडिकेट से विवाद चल रहा था। यह विवाद धीरे-धीरे इतना गहरा गया कि मामला हत्या तक पहुंच गया।

    Tatanagar Rail News: दक्षिण पूर्व रेलवे जोन की कई ट्रेनों में भीड़ ज्यादा होने पर अतिरिक्त कोच लगाने का आदेश, कई ट्रेनों का फेरा बढ़ाया

    रविवार रात लाबी गेट के पास जिस तरह गौतम की कनपटी पर सटाकर गोली मारी गई, उसने पुलिस को चौंका दिया है। यह तरीका आम अपराध नहीं बल्कि टारगेट किलिंग की ओर इशारा करता है। पुलिस जांच में सामने आया है कि अपराधियों को गौतम की हर गतिविधि की जानकारी थी। उन्हें यह भी पता था कि गौतम की मालगाड़ी कब टाटानगर पहुंचेगी और वह कब पैदल लॉबी की ओर जाएंगे। इससे यह साफ होता है कि हत्या से पहले लंबी रेकी की गई थी।

    Jharkhand Congress: झारखंड में SIR के दौरान वैध मतदाता का नाम हटाने की अनुमति नहीं देगी कांग्रेस, प्रदेश प्रभारी के राजू बोले

    मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अब हर एंगल से जांच कर रही है। गौतम के मोबाइल की कॉल डिटेल (CDR) खंगाली जा रही है और बैंक खातों के लेन-देन की भी जांच की जा रही है। इसके अलावा, उनके व्यावसायिक साझेदारों, ठेकेदारों और हाल के संपर्कों से जुड़े लोगों से पूछताछ जारी है। कई संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है और पुलिस का दावा है कि जल्द ही इस हाई-प्रोफाइल मर्डर केस का खुलासा किया जाएगा।

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Jamshedpur Crime: Several angles in the murder of a loco pilot at the Tatanagar station premises Jamshedpur Crime: टाटानगर स्टेशन परिसर में लोको पायलट की हत्या मामले में कई एंगल police investigating some suspects taken into custody कुछ संदिग्ध हिरासत में लिए गये जांच में जुटी पुलिस
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Tatanagar Rail News: दक्षिण पूर्व रेलवे जोन की कई ट्रेनों में भीड़ ज्यादा होने पर अतिरिक्त कोच लगाने का आदेश, कई ट्रेनों का फेरा बढ़ाया

    April 28, 2026

    Jharkhand Congress: झारखंड में SIR के दौरान वैध मतदाता का नाम हटाने की अनुमति नहीं देगी कांग्रेस, प्रदेश प्रभारी के राजू बोले

    April 28, 2026

    Death Certificate नहीं मिला, तो कब्र से बहन का शव निकालकर Bank पहुंचा भाई, ₹20000 के लिए मौत का सबूत मांग रहे थे अधिकारी

    April 28, 2026
    Recent Post

    Tatanagar Rail News: दक्षिण पूर्व रेलवे जोन की कई ट्रेनों में भीड़ ज्यादा होने पर अतिरिक्त कोच लगाने का आदेश, कई ट्रेनों का फेरा बढ़ाया

    April 28, 2026

    Jharkhand Congress: झारखंड में SIR के दौरान वैध मतदाता का नाम हटाने की अनुमति नहीं देगी कांग्रेस, प्रदेश प्रभारी के राजू बोले

    April 28, 2026

    Death Certificate नहीं मिला, तो कब्र से बहन का शव निकालकर Bank पहुंचा भाई, ₹20000 के लिए मौत का सबूत मांग रहे थे अधिकारी

    April 28, 2026

    Share Bazar: शेयर बाजारों ने गिरावट के साथ की शुरुआत, सेंसेक्स 208.84 अंक टूटा, टाटा स्टील कै शेयर में तेजी का रुख

    April 28, 2026

    Road Accident: दो सड़क हादसे में वायुसेना के जवान समेत तीन लोगों की मौत, दो गंभीर

    April 28, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group