Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Railway News :बिलासपुर रेल मंडल की ऐतिहासिक उपलब्धि, 9 प्रमुख रेलवे स्टेशनों को मिला प्रतिष्ठित ‘ISO 14001:2015’ प्रमाण पत्र
    Breaking News

    Railway News :बिलासपुर रेल मंडल की ऐतिहासिक उपलब्धि, 9 प्रमुख रेलवे स्टेशनों को मिला प्रतिष्ठित ‘ISO 14001:2015’ प्रमाण पत्र

    News DeskBy News DeskApril 30, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    बिलासपुर –

    भारतीय रेलवे की ‘स्वच्छ रेल, स्वच्छ भारत’ परिकल्पना को साकार करते हुए दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के बिलासपुर मंडल ने पर्यावरण प्रबंधन के क्षेत्र में एक उल्लेखनीय एवं ऐतिहासिक उपलब्धि अर्जित की है। मंडल के 09 प्रमुख रेलवे स्टेशनों को अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप ISO 14001:2015 पर्यावरण प्रबंधन प्रणाली का प्रतिष्ठित प्रमाण पत्र प्राप्त हुआ है।

    यह उपलब्धि मंडल रेल प्रबंधक श्री राकेश रंजन के कुशल मार्गदर्शन तथा वरिष्ठ मंडल यांत्रिक अभियंता (EnHM), वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक एवं मंडल यांत्रिक अभियंता (EnHM) के प्रभावी नेतृत्व में संभव हुई है। यह प्रमाणन अत्यंत सघन एवं चुनौतीपूर्ण ऑडिट प्रक्रिया के उपरांत प्रदान किया गया, जिसमें स्टेशनों की स्वच्छता, अपशिष्ट प्रबंधन, जल संरक्षण, ऊर्जा दक्षता एवं पर्यावरण जागरूकता जैसे विभिन्न पहलुओं का गहन मूल्यांकन किया गया।

    OnlyFans Best Models Guide: Find, Subscribe & Enjoy Premium Content

    इस अभियान के अंतर्गत बिलासपुर, चांपा, रायगढ़, कोरबा, अनूपपुर, पेंड्रारोड, शहडोल, उमरिया एवं अंबिकापुर सहित कुल 09 स्टेशनों को पर्यावरण अनुकूल कार्यप्रणाली के लिए यह प्रमाण पत्र प्रदान किया गया है।

    उल्लेखनीय है कि मंडल पर्यावरण एवं हाउसकीपिंग प्रबंधन (EnHM) एवं वाणिज्य विभाग द्वारा सभी विभागों के साथ बेहतर समन्वय करते हुए इन स्टेशनों पर अपशिष्ट प्रबंधन, जल संरक्षण, ऊर्जा दक्षता तथा प्रदूषण नियंत्रण के उच्च मानकों को रिकॉर्ड समय में लागू किया गया। इन प्रयासों के परिणामस्वरूप अंतरराष्ट्रीय प्रमाणन एजेंसी द्वारा यह प्रतिष्ठित प्रमाणन प्रदान किया गया।

    Jharkhand vidhansabha: झारखंड सरकार ने पक्ष के विरोध के बीच विधानसभा में 8,399 करोड़ रुपये का अनुपूरक बजट पेश किया

    ISO 14001:2015 प्रमाणन प्राप्त करना इस बात का प्रमाण है कि बिलासपुर मंडल न केवल उत्कृष्ट रेल संचालन के लिए प्रतिबद्ध है, बल्कि पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता एवं सतत विकास के प्रति भी पूरी निष्ठा से कार्य कर रहा है।

    रेल प्रशासन द्वारा भविष्य में भी इस प्रकार की पर्यावरण अनुकूल पहलों को बढ़ावा देते हुए यात्रियों को स्वच्छ, सुरक्षित एवं हरित वातावरण उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रयास किए जाते रहेंगे।

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Ambikapur Station Anuppur railway station Bihar Jharkhand News Network Bilaspur news Bilaspur Railway Division Champa Railway Station DRM Rakesh Ranjan EnHM Railway Department Google Trending Railway News Green Station Railway Indian Railways NEWS ISO 14001:2015 Railway Certification Korba Railway News Pendra Road station Raigarh Station News Railway Cleanliness Drive Railway Environment Management Railway ISO Certificate Railway Passenger Facilities SECR Railway News Shahdol Railway News South East Central Railway Swachh Rail Swachh Bharat Tatanagar Railway Updates Umaria railway station Waste Management Railway पर्यावरण संरक्षण रेलवे बिलासपुर ताज़ा खबर बिलासपुर रेल मंडल बिलासपुर रेलवे स्टेशन
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    OnlyFans Best Models Guide: Find, Subscribe & Enjoy Premium Content

    August 8, 2026

    Jharkhand vidhansabha: झारखंड सरकार ने पक्ष के विरोध के बीच विधानसभा में 8,399 करोड़ रुपये का अनुपूरक बजट पेश किया

    August 8, 2026

    Jharkhand Police: दुष्कर्म के आरोपी की पीट-पीटकर हत्या करने के मामले में दो दारोगा समेत 4 पुलिसकर्मी निलंबित

    August 8, 2026
    Recent Post

    OnlyFans Best Models Guide: Find, Subscribe & Enjoy Premium Content

    August 8, 2026

    Jharkhand vidhansabha: झारखंड सरकार ने पक्ष के विरोध के बीच विधानसभा में 8,399 करोड़ रुपये का अनुपूरक बजट पेश किया

    August 8, 2026

    Jharkhand Police: दुष्कर्म के आरोपी की पीट-पीटकर हत्या करने के मामले में दो दारोगा समेत 4 पुलिसकर्मी निलंबित

    August 8, 2026

    Chaibasa Naxal Breaking: पश्चिमी सिंहभूम में 10 लाख रुपये के इनामी नक्सली सलूका कायम ने दो महिला सदस्यों के साथ किया सरेंडर

    August 8, 2026

    Jamshedpur: हल्दीपोखर रेलवे साइडिंग की सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल, कोयला चोरों ने चोरी रोकने गए कर्मी पर पत्थरों से हमला

    August 8, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group