Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Breaking News»Gondia Station Mega Block :गोंदिया स्टेशन पर 20 दिनों का मेगा ब्लॉक, टाटानगर-इतवारी एक्सप्रेस सहित कई ट्रेनें रद्द, देखें पूरी लिस्ट
Breaking News

Gondia Station Mega Block :गोंदिया स्टेशन पर 20 दिनों का मेगा ब्लॉक, टाटानगर-इतवारी एक्सप्रेस सहित कई ट्रेनें रद्द, देखें पूरी लिस्ट

News DeskBy News DeskMay 2, 2026Updated:May 2, 2026
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, नागपुर मंडल के गोंदिया स्टेशन पर बड़ी इंफ्रास्ट्रक्चर पहल प्लेटफॉर्म क्रमांक-4 की वॉशेबल एप्रन हटाकर बनेगा बैलेस्टेड ट्रैक, ट्रेनों की गति बढ़ेगी।

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, नागपुर मंडल के अंतर्गत गोंदिया स्टेशन पर 20 दिवसीय मेगा ट्रैक कार्य प्लेटफॉर्म क्रमांक-4 पर वॉशेबल एप्रन हटाकर बनेगा बैलेस्टेड ट्रैक, कई ट्रैनों का परिचालन प्रभावित।

दपूमरे, नागपुर मंडल – 01 मई 2026

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के नागपुर मंडल अंतर्गत गोंदिया रेलवे स्टेशन पर संरक्षा, परिचालन क्षमता तथा यात्री सुविधाओं में वृद्धि के उद्देश्य से महत्वपूर्ण अधोसंरचना कार्य किया जा रहा है। रेलवे प्रशासन द्वारा गोंदिया स्टेशन के लाइन क्रमांक-06 (प्लेटफॉर्म क्रमांक-4) पर स्थित वॉशेबल एप्रन को हटाकर उसे आधुनिक बैलेस्टेड ट्रैक में परिवर्तित किया जाएगा। यह कार्य 03 मई 2026 से 22 मई 2026 तक कुल 20 दिनों में संपन्न किया जाएगा।

कार्य के दौरान प्लेटफॉर्म क्रमांक-4 (डाउन मेन लाइन) अस्थायी रूप से बंद रहेगा, जिसके कारण कुछ ट्रेनों को निरस्त, कुछ को परिवर्तित मार्ग से चलाया जाएगा तथा कुछ ट्रेनों का आंशिक समापन/प्रारंभ किया जाएगा। जिसका विवरण इस प्रकार है –

निरस्त/रद्द की जाने वाली गाड़ियाँ –

(1) गाड़ी संख्या 18109 टाटानगर–नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी एक्सप्रेस दिनांक – 03.05.2026 से 22.05.2026 तक रद्द रहेगी।

(2) गाड़ी संख्या 18110 नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी–टाटानगर एक्सप्रेस दिनांक – 05.05.2026 से 24.05.2026 तक रद्द रहेगी।

(3) गाड़ी संख्या 68711 डोंगरगढ़–गोंदिया पैसेंजर दिनांक – 03.05.2026 से 22.05.2026 तक रद्द रहेगी।

(4) गाड़ी संख्या 68712 गोंदिया–डोंगरगढ़ पैसेंजर दिनांक – 03.05.2026 से 22.05.2026 तक रद्द रहेगी।

(5) गाड़ी संख्या 68713 गोंदिया– नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी पैसेंजर दिनांक – 03.05.2026 से 22.05.2026 तक रद्द रहेगी।

(6) गाड़ी संख्या 68716 नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी–गोंदिया पैसेंजर दिनांक 03.05.2026 से 22.05.2026 तक रद्द रहेगी।

(7) गाड़ी संख्या 68714 नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी–बालाघाट पैसेंजर दिनांक – 03.05.2026 से 22.05.2026 तक रद्द रहेगी।

(8) गाड़ी संख्या 68715 बालाघाट–नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी पैसेंजर दिनांक – 03.05.2026 से 22.05.2026 तक रद्द रहेगी।

Jamshedpur news:साकची-बिष्टुपुर में आठ पार्किंग समूह संचालित, निर्धारित स्थल पर वाहन लगाने की अपील

(9) गाड़ी संख्या 58205 रायपुर–नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी पैसेंजर दिनांक – 03.05.2026 से 22.05.2026 तक रद्द रहेगी।

(10) गाड़ी संख्या 58206 नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी–रायपुर पैसेंजर दिनांक – 04.05.2026 से 23.05.2026 तक रद्द रहेगी।

परिवर्तित मार्ग से चलने वाली गाड़ियाँ –

(1) गाड़ी संख्या 11754 रीवा–नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी एक्सप्रेस दिनांक – 02, 04, 06, 09, 11, 13, 16 एवं 18 मई 2026 को  अपने निर्धारित मार्ग जबलपुर–नैनपुर–बालाघाट–गोंदिया–नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी के स्थान पर जबलपुर–नैनपुर–छिंदवाड़ा– नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी होते हुए चलेगी।

(2) गाड़ी संख्या 11753 नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी–रीवा एक्सप्रेस दिनांक – 03, 05, 07, 10, 12, 14, 17 एवं 19 मई 2026 को अपने निर्धारित मार्ग नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी–गोंदिया–बालाघाट–नैनपुर–जबलपुर के स्थान पर नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी–छिंदवाड़ा–नैनपुर–जबलपुर होते हुए चलेगी।

गंतव्य से पहले समाप्त/नियंत्रित होने वाली गाड़ियाँ –

(1)  गाड़ी संख्या 15231 बरौनी–गोंदिया एक्सप्रेस को दिनांक – 02.05.26 से 22.05.26 तक दुर्ग में नियंत्रित/प्रारंभ किया जाएगा एवं दुर्ग–गोंदिया के मध्य रद्द रहेगी।

(2) गाड़ी संख्या 15232 गोंदिया–बरौनी एक्सप्रेस को दिनांक – 03.05.26 से 23.05.26 तक दुर्ग में नियंत्रित/प्रारंभ किया जाएगा एवं गोंदिया–दुर्ग के मध्य रद्द रहेगी।

(3) गाड़ी संख्या 12105 छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनल–गोंदिया विदर्भ एक्सप्रेस को दिनांक – 02.05.26 से 22.05.26 तक अजनी में नियंत्रित/प्रारंभ किया जाएगा एवं अजनी–गोंदिया के मध्य रद्द रहेगी।

(4) गाड़ी संख्या 12106 गोंदिया– छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनल विदर्भ एक्सप्रेस को दिनांक – 03.05.26 से 23.05.26 तक अजनी में नियंत्रित/प्रारंभ किया जाएगा एवं गोंदिया–अजनी के मध्य रद्द रहेगी।

(5) गाड़ी संख्या 51707 जबलपुर–गोंदिया पैसेंजर को दिनांक – 03.05.26 से 22.05.26 तक ब्रम्हपुरी में नियंत्रित/प्रारंभ किया जाएगा एवं  ब्रम्हपुरी–गोंदिया के मध्य रद्द रहेगी।

(6) गाड़ी संख्या 51708 गोंदिया–जबलपुर पैसेंजर को दिनांक – 03.05.26 से 22.05.26 तक ब्रम्हपुरी में नियंत्रित/प्रारंभ किया जाएगा एवं गोंदिया–ब्रम्हपुरी के मध्य रद्द रहेगी।

(7) गाड़ी संख्या 68813 गोंदिया–तिरोड़ी पैसेंजर को दिनांक – 03.05.26 से 22.05.26 तक ब्रम्हपुरी में नियंत्रित/ प्रारंभ किया जाएगा एवं गोंदिया-ब्रम्हपुरी के मध्य रद्द रहेगी।

Jamshedpur news:15 दिन में पानी की व्यवस्था न सुधरी तो ‘पानी नहीं तो बिल नहीं’ अभियान चलेगा: सरयू राय

(8) गाड़ी संख्या 68814 तिरोड़ी–गोंदिया पैसेंजर को दिनांक – 03.05.26 से 22.05.26 तक ब्रम्हपुरी में नियंत्रित/प्रारंभ किया जाएगा एवं एवं ब्रम्हपुरी- गोंदिया के मध्य रद्द रहेगी।

(9) गाड़ी संख्या 68809 गोंदिया–तिरोड़ी पैसेंजर को दिनांक – 03.05.26 से 22.05.26 तक ब्रम्हपुरी में नियंत्रित/प्रारंभ किया जाएगा एवं गोंदिया- ब्रम्हपुरी के मध्य रद्द रहेगी।

(10) गाड़ी संख्या 68810 तिरोड़ी–गोंदिया पैसेंजर को दिनांक – 03.05.26 से 22.05.26 तक ब्रम्हपुरी में नियंत्रित /प्रारंभ किया जाएगा एवं ब्रम्हपुरी- गोंदिया के मध्य रद्द रहेगी।

(11) गाड़ी संख्या 68811 गोंदिया–कटंगी पैसेंजर को दिनांक – 03.05.26 से 22.05.26 तक ब्रम्हपुरी में नियंत्रित/प्रारंभ किया जाएगा एवं गोंदिया- ब्रम्हपुरी के मध्य रद्द रहेगी।

(12) गाड़ी संख्या 68812 कटंगी–गोंदिया पैसेंजर को दिनांक – 03.05.26 से 22.05.26 तक ब्रम्हपुरी में नियंत्रित/प्रारंभ किया जाएगा एवं ब्रम्हपुरी-गोंदिया के मध्य रद्द रहेगी।

(13) गाड़ी संख्या 78803 गोंदिया–कटंगी पैसेंजर को दिनांक – 03.05.26 से 22.05.26 तक ब्रम्हपुरी में नियंत्रित/ प्रारंभ किया जाएगा एवं गोंदिया-ब्रम्हपुरी के मध्य रद्द रहेगी।

(14) गाड़ी संख्या 78804 कटंगी–गोंदिया पैसेंजर को दिनांक – 03.05.26 से 22.05.26 तक ब्रम्हपुरी में नियंत्रित/ प्रारंभ किया जाएगा एवं ब्रम्हपुरी-गोंदिया के मध्य रद्द रहेगी।

(15) गाड़ी संख्या 78805 गोंदिया–कटंगी पैसेंजर को दिनांक – 03.05.26 से 22.05.26 तक ब्रम्हपुरी में नियंत्रित/प्रारंभ किया जाएगा एवं गोंदिया-ब्रम्हपुरी के मध्य रद्द रहेगी।

(16) गाड़ी संख्या 78806 कटंगी–गोंदिया पैसेंजर को दिनांक – 03.05.26 से 22.05.26 तक ब्रम्हपुरी में नियंत्रित/प्रारंभ किया जाएगा एवं ब्रम्हपुरी–गोंदिया के मध्य रद्द रहेगी।

(17) गाड़ी संख्या 78809 गोंदिया–कटंगी पैसेंजर को दिनांक – 03.05.26 से 22.05.26 तक ब्रम्हपुरी में नियंत्रित/प्रारंभ किया जाएगा एवं गोंदिया-ब्रम्हपुरी के मध्य रद्द रहेगी।

(18) गाड़ी संख्या 78810 कटंगी–गोंदिया पैसेंजर को दिनांक – 03.05.26 से 22.05.26 तक ब्रम्हपुरी में नियंत्रित/प्रारंभ किया जाएगा एवं ब्रम्हपुरी–गोंदिया के मध्य रद्द रहेगी।

रेल प्रशासन यात्रियों से होने वाली असुविधा के लिए खेद प्रकट करता है तथा सहयोग की अपेक्षा करता है एवं यात्रियों से अनुरोध करता है कि यात्रा प्रारंभ करने से पूर्व अपनी गाड़ी की अद्यतन स्थिति रेलवे हेल्पलाइन 139, NTES मोबाइल ऐप अथवा निकटतम रेलवे स्टेशन से प्राप्त कर लें।

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

Jamshedpur news:साकची-बिष्टुपुर में आठ पार्किंग समूह संचालित, निर्धारित स्थल पर वाहन लगाने की अपील

October 3, 2026

Jamshedpur news:15 दिन में पानी की व्यवस्था न सुधरी तो ‘पानी नहीं तो बिल नहीं’ अभियान चलेगा: सरयू राय

October 3, 2026

Jamshedpur News :मेयर सुधा गुप्ता के प्रयास से जयपाल कॉलोनी में पेयजल समस्या के समाधान की दिशा में बड़ी पहल

October 3, 2026
Recent Post

Jamshedpur news:साकची-बिष्टुपुर में आठ पार्किंग समूह संचालित, निर्धारित स्थल पर वाहन लगाने की अपील

October 3, 2026

Jamshedpur news:15 दिन में पानी की व्यवस्था न सुधरी तो ‘पानी नहीं तो बिल नहीं’ अभियान चलेगा: सरयू राय

October 3, 2026

Jamshedpur News :मेयर सुधा गुप्ता के प्रयास से जयपाल कॉलोनी में पेयजल समस्या के समाधान की दिशा में बड़ी पहल

October 3, 2026

Jamshedpur news :बारिश से क्षतिग्रस्त सड़कों को तत्काल मोटरेबल बनाएं : उपायुक्त

October 3, 2026

Indain Railways:जनसेवा एक्सप्रेस में सांप दिखाकर यात्रियों से पैसे मांग रहे 6 सपेरे पकड़े गए

October 3, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group