Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Jamshedpur News: विधायक सरयू राय एवं अन्य अपने मन से कोई फैसला न करें, थोड़ा धैर्य रखें: उप नगर आयुक्त कृष्ण कुमार 
    Breaking News

    Jamshedpur News: विधायक सरयू राय एवं अन्य अपने मन से कोई फैसला न करें, थोड़ा धैर्य रखें: उप नगर आयुक्त कृष्ण कुमार 

    News DeskBy News DeskMay 5, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    * पीएम आवास योजना के लाभुकों संग जरूरी बैठक में शामिल हुए विधायक, प्रोजेक्ट हेड और JNAC के उप नगर आयुक्त

    * 31 मई तक लाभुकों को नहीं मिली  चाबी तो 01 जून से अनशनःसरयू राय

    Jamshedpur : बिरसानगर स्थित प्रधानमंत्री आवास योजना के आवंटित मकानों की चाबी लाभुकों को देने के मुद्दे पर जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय के बिष्टुपुर स्थित आवास पर बैठक हुई। इस बैठक में 75 से ज्यादा लाभुक आए थे।

    जेएनएसी के उप नगर आयुक्त कृष्ण कुमार और जुडको के प्रोजेक्ट मैनेजर धनंजय कुमार भी बैठक में शामिल हुए। बैठक में यह तय किया गया कि चूंकि प्रधानमंत्री आवासीय योजना क्षेत्र में सड़क, नाली, ड्रेनेज आदि का काम अधूरा है। लिहाजा 31 मई तक इन कार्यों को पूरा करने के लिए और समय चाहिए होगा।

    विधायक सरयू राय ने भी कहा कि सड़क, नाली, ड्रेनेज आदि का काम प्रारंभ हो जाए तो वह मंत्री से मिलेंगे और लाभुकों को चाबी देने के लिए कहेंगे। अगर ऐसा नहीं होता है तो वह 1 जून से अनशन पर बैठ जाएंगे।

    बैठक की शुरुआत में ही श्री राय ने लाभुकों को बताया कि इन दो दिनों में वह मंत्री से मिले और लाभुकों की परेशानियों से उन्हें अवगत कराया। चूंकि यह प्रोजेक्ट जुडको के पास है। मकान वही बना रहा है। अभी कई कमियां हैं। सड़क, नाली, ड्रेनेज आदि कुछ बना नहीं है। लिहाजा, जुडको ने जेएनएसी को प्रोजेक्ट हैंडओवर नहीं किया। फिर उन्होंने प्रोजेक्ट मैनेजर से कहा कि वह अपनी बात रखें।

    JAMSHEDPUR NEWS: झारखंड से 11 प्रतिनिधियों ने राउरकेला में 98वीं Regional Parents Meet में लिया भाग

    प्रोजेक्ट मैनेजर धनंजय कुमार ने बताया कि बाथरूम और किचन का पानी निकालने के लिए ड्रेन बनना है। पहले योजना स्वीकृत नहीं हुई थी। अब फाइनल स्टेज में योजना है। ड्रेन का टेंडर फाइनल हो चुका है। जल्द ही काम अवार्ड होने वाला है। एक माह में ड्रेन का काम पूरा हो जाएगा। सड़क का पैसा सैंक्शन होना है। हो जाता है तो ठीक अन्यथा वहां फ्लाई ऐश बिछवाएंगे ताकि लोगों को आने-जाने में दिक्कत न हो, इसमें एक माह का वक्त लगेगा।

    प्रोजेक्ट मैनेजर के इतना कहते ही लाभुक भड़क गए। एक लाभुक ने कहा कि आप लोग 2023 में ही गृह प्रवेश करवा रहे थे। अब 2026 आ गया है। कई लोग मर चुके हैं। हम लोगों में से भी कितने बचेंगे, पता नहीं। हम लोगों को आश्वासन की घुट्टी पिलाई जा रही है। आठ साल हो गए लेकिन हमें मकान नहीं मिला।

    उप नगर आयुक्त कृष्ण कुमार ने कहा कि जुडको जब तक सड़क, नाली, ड्रेन का काम पूरा नहीं करता, तब तक हम लोग उसे हैंडओवर करने को नहीं कह सकते। प्रोजेक्ट जब तक पूरा नहीं हो जाता, उसे जेएनएसी कैसे अपने हाथों में ले सकती है। उक्त प्रोजेक्ट को पूरा होने में कम से कम एक माह का वक्त लगेगा। एक माह के बाद ही कुछ हो सकता है।

    लाभुकों का कहना था कि जेएनएसी उन्हें बार-बार आश्वासन देता है। कभी सही तरीके से जवाब नहीं मिलता। लाभुक इस बात पर अड़ गए कि आप लोग एक तारीख बताएं। हम लोग जब इतना इंतजार कर चुके तो थोड़ा इंतजार और कर लेंगे।  इस पर कहा गया कि प्रोजेक्ट तैयार होने में 31 मई तक का वक्त लग जाएगा। अंत में यही तय हुआ कि 31 मई तक सड़क, नाली और ड्रेन बन कर तैयार हो जाएंगे। इसके बाद एक समारोह तय कर लाभुकों को चाबी सौंपी जाएगी।

    Jamshedpur News :टाटानगर-राउरकेला से कोसी- सीमांचल के लिए सीधी रेल सेवा की उठी मांग, केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को विधायक पूर्णिमा साहू ने लिखा पत्र

    इस संदर्भ में सरयू राय ने कहा कि अगर 31 मई तक प्रोजेक्ट तैयार नहीं होता, लाभुकों को उनके मकान की चाबी नहीं दी जाती तो वह 1 जून से अनशन पर बैठ जाएंगे।

    मीटर कनेक्शन के अलग-अलग चार्ज

    बैठक में मीटर कनेक्शन चार्ज का भी मुद्दा उठा। लाभुकों ने बताया कि रांची में मीटर फ्री में दिया गया है। बोकारो में मीटर कनेक्शन के लिए 1500 रुपये लिये गए जबकि जमशेदपुर में 13600 रुपये चार्ज किया गया। जब योजना एक ही है, तो अलग-अलग शहरों में एक ही योजना के लिए अलग-अलग चार्ज क्यों किये जा रहे हैं।

    लाभुकों ने यह भी कहा कि उन सभी ने 6 मई को गृहप्रवेश की तैयारी कर रखी है। इस पर उप नगर आयुक्त ने कहा कि आप अपने मन से कोई भी काम कैसे कर सकते हैं। इसका बाकायदा एक सिस्टम है, अभी काम बचा है। काम पूरा हो जाएगा तब जुडको प्रोजेक्ट को जेएनएसी को हैंडओवर करेगा। उसके बाद उद्घाटन होगा, तब आपको चाबी मिलेगी।

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    dmc jnac krishna kumar jnac news jnac up nagar aayukt krishna kumar jnac viral news judco news MLA Saryu Rai news purbi singhbhum jila pm awas yojna news
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    JAMSHEDPUR NEWS: झारखंड से 11 प्रतिनिधियों ने राउरकेला में 98वीं Regional Parents Meet में लिया भाग

    August 22, 2026

    Jamshedpur News :टाटानगर-राउरकेला से कोसी- सीमांचल के लिए सीधी रेल सेवा की उठी मांग, केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को विधायक पूर्णिमा साहू ने लिखा पत्र

    August 22, 2026

    Jamshedpur NEWS: पशु क्रूरता रोकने को लेकर सख्त निर्देश, मीट शॉप और डॉग ब्रीडिंग सेंटर की होगी जांच

    August 22, 2026
    Recent Post

    JAMSHEDPUR NEWS: झारखंड से 11 प्रतिनिधियों ने राउरकेला में 98वीं Regional Parents Meet में लिया भाग

    August 22, 2026

    Jamshedpur News :टाटानगर-राउरकेला से कोसी- सीमांचल के लिए सीधी रेल सेवा की उठी मांग, केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को विधायक पूर्णिमा साहू ने लिखा पत्र

    August 22, 2026

    Jamshedpur NEWS: पशु क्रूरता रोकने को लेकर सख्त निर्देश, मीट शॉप और डॉग ब्रीडिंग सेंटर की होगी जांच

    August 22, 2026

    Jamshedpur NEWS: अवैध खनन पर जिला प्रशासन सख्त, 105 टन खनिज जब्त और ₹21 लाख से अधिक जुर्माना; उपायुक्त ने दिए सख्त कार्रवाई के निर्देश

    August 22, 2026

    Jamshedpur News:नशा मुक्त होगा शहर, अवैध व्यापार की सूचना देने के लिए जारी हुआ टोल फ्री नंबर; डीसी राजीव रंजन ने की समीक्षा

    August 22, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group