Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Headlines»Jamshedpur: टेल्को क्षेत्र के जोजोबेड़ा बस्ती में विकास कार्यों को मिली रफ्तार, विधायक पूर्णिमा साहू ने 26.59 लाख की तीन योजनाओं का किया शिलान्यास
Headlines

Jamshedpur: टेल्को क्षेत्र के जोजोबेड़ा बस्ती में विकास कार्यों को मिली रफ्तार, विधायक पूर्णिमा साहू ने 26.59 लाख की तीन योजनाओं का किया शिलान्यास

News DeskBy News DeskMay 6, 2026
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

Jamshedpur:  जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों को लगातार गति मिल रही है। विधायक पूर्णिमा साहू ने मंगलवार को टेल्को के जोजोबेड़ा क्षेत्र में नगर विकास एवं आवास विभाग की निधि से स्वीकृत तीन जनहितकारी योजनाओं का विधिवत शिलान्यास किया। इन योजनाओं पर कुल 26 लाख 59 हजार रुपये की लागत आएगी।

विधायक पूर्णिमा साहू ने जोजोबेड़ा बस्ती में सड़क निर्माण कार्य, जोजोबेड़ा सामुदायिक भवन मैदान में हाई मास्ट लाइट एवं जोजोबेड़ा सामुदायिक भवन के समीप डीप बोरिंग अधिष्ठापन कार्य का शिलान्यास किया। इन योजनाओं के पूर्ण होने से स्थानीय लोगों को आवागमन, पेयजल एवं रौशनी जैसी बुनियादी सुविधाओं में मदद मिलेगी।

Weather Alert: चक्रवात ‘अकवान’ के कारण जमशेदपुर समेत झारखंड के कुछ हिस्सों में भारी बारिश का पूर्वानुमान

इस अवसर पर विधायक पूर्णिमा साहू ने कहा कि विधानसभा अंतर्गत विभिन्न क्षेत्र के विकास के लिए लगातार योजनाएं स्वीकृत कराई जा रही हैं और लोगों की जरूरतों के अनुरूप विकास कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जा रहा है। आने वाले दिनों में भी जनहित से जुड़ी कई नई योजनाओं का कार्य प्रारंभ किया जाएगा।

Jamshedpur: फाइनेंस कंपनी के एजेंट से 80 हजार की लूट, दो गिरफ्तार, लूट की रकम बरामद

शिलान्यास कार्यक्रम के दौरान सांसद प्रतिनिधि संजीव कुमार, विधायक प्रतिनिधि गुंजन यादव, भाजपा टेल्को मंडल अध्यक्ष विकास शर्मा, राम अवतार गुप्ता, महादेव गुप्ता, रजनीश कुमार समेत कई स्थानीय गणमान्य नागरिक एवं भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

Weather Alert: चक्रवात ‘अकवान’ के कारण जमशेदपुर समेत झारखंड के कुछ हिस्सों में भारी बारिश का पूर्वानुमान

November 19, 2026

Jamshedpur: फाइनेंस कंपनी के एजेंट से 80 हजार की लूट, दो गिरफ्तार, लूट की रकम बरामद

November 19, 2026

Share Bazar: आईटी क्षेत्र में बिकवाली से शेयर बाजार लुढ़का, सेंसेक्स में 200 अंक से अधिक की गिरावट

November 19, 2026
Recent Post

Weather Alert: चक्रवात ‘अकवान’ के कारण जमशेदपुर समेत झारखंड के कुछ हिस्सों में भारी बारिश का पूर्वानुमान

November 19, 2026

Jamshedpur: फाइनेंस कंपनी के एजेंट से 80 हजार की लूट, दो गिरफ्तार, लूट की रकम बरामद

November 19, 2026

Share Bazar: आईटी क्षेत्र में बिकवाली से शेयर बाजार लुढ़का, सेंसेक्स में 200 अंक से अधिक की गिरावट

November 19, 2026

कानून सबके लिए समान’, दुष्कर्म के आरोपी कांग्रेस विधायक भूषण बाड़ा पर बोले CM हेमंत

November 19, 2026

Jamshedpur: मानगो में नगर निगम की कचरा गाड़ी ने स्कूटी में मारी टक्कर, महिला गंभीर

November 19, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group