Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Jamshedpur News :सिंहभूम चैंबर ने लगाया ट्रेड लाइसेंस शिविर, व्यापारियों ने उठाया लाभ
    Breaking News

    Jamshedpur News :सिंहभूम चैंबर ने लगाया ट्रेड लाइसेंस शिविर, व्यापारियों ने उठाया लाभ

    News DeskBy News DeskMay 11, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    जमशेदपुर ।

    सिंहभूम चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री की ओर से जेनएसी (JNAC) के सहयोग से बिष्टुपुर स्थित कमानी सेंटर में एक दिवसीय ट्रेड लाइसेंस शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में व्यापारियों ने भाग लेकर नए ट्रेड लाइसेंस बनवाए और पुराने लाइसेंस का नवीनीकरण कराया।

    व्यापारियों को मिली बड़ी सुविधा

    शिविर के दौरान कुल 10 नए ट्रेड लाइसेंस जारी किए गए, जबकि 13 पुराने लाइसेंस का नवीनीकरण किया गया। इस प्रक्रिया से करीब 55 हजार रुपये की राजस्व राशि भी एकत्रित हुई।

    चैंबर पदाधिकारियों ने बताया कि व्यापारियों की सुविधा और व्यापारिक पारदर्शिता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से लगातार विभिन्न क्षेत्रों में इस प्रकार के शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। इसका उद्देश्य व्यापारियों को सरकारी नियमों के अनुरूप व्यवसाय संचालन के लिए प्रेरित करना है।

    नगर आयुक्त ने किया उद्घाटन

    शिविर का उद्घाटन जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति (JNAC) के नगर आयुक्त कृष्ण कुमार ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस मौके पर उन्होंने व्यापारियों से सभी आवश्यक लाइसेंस और दस्तावेज समय पर बनवाने की अपील की।

    Jamshedpur News: उपायुक्त राजीव रंजन ने CSR फंड के प्रभावी उपयोग पर दिया जोर, कंपनियों से एक सप्ताह में मांगी रिपोर्ट और कार्ययोजना

    उन्होंने कहा कि इससे नगर प्रशासन और व्यापारिक समुदाय के बीच बेहतर समन्वय स्थापित होगा। साथ ही सिंहभूम चैंबर द्वारा व्यापारियों की सुविधा के लिए किए जा रहे प्रयासों की भी सराहना की।

    व्यापारिक पारदर्शिता पर जोर

    चैंबर अध्यक्ष मानव केड़िया ने कहा कि सिंहभूम चैंबर हमेशा व्यापारियों की समस्याओं के समाधान और उन्हें सरकारी प्रक्रियाओं से जोड़ने के लिए प्रतिबद्ध रहा है। उन्होंने कहा कि व्यापारियों को जागरूक और संगठित कर विधिसम्मत व्यापार के लिए प्रेरित करना चैंबर का मुख्य उद्देश्य है।

    उपाध्यक्ष ट्रेड एंड कॉमर्स अनिल मोदी ने कहा कि वर्तमान समय में व्यापारिक पारदर्शिता बेहद जरूरी है। सभी व्यापारियों को ट्रेड लाइसेंस बनवाकर नियमों के तहत व्यवसाय करना चाहिए, जिससे शहर के व्यवस्थित विकास के साथ व्यापारियों की विश्वसनीयता भी बढ़े।

    भविष्य में भी जारी रहेगा अभियान

    महासचिव पुनीत कांवटिया ने कहा कि चैंबर भविष्य में भी इस तरह के शिविरों का आयोजन करता रहेगा ताकि अधिक से अधिक व्यापारी इसका लाभ उठा सकें। वहीं सचिव ट्रेड एंड कॉमर्स भारत मकानी ने शिविर में शामिल व्यापारियों और प्रशासनिक अधिकारियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

    JAMSHEDPUR NEWS: मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR)-2026, बीएलओ के साथ घर-घर जाएंगे वॉलंटियर्स, डीईओ ने दिए कड़े निर्देश

    कार्यक्रम को सफल बनाने में मानव केड़िया, पुनीत कांवटिया, अनिल मोदी, अभिषेक अग्रवाल, भारत मकानी, विनोद शर्मा, सुरेश शर्मा, अंशुल रिंगसिया, अनिल रिंगसिया, समीर मकानी, प्रतीक अग्रवाल, उमेश खिरवाल और अजय अग्रवाल सहित कई सदस्यों की सक्रिय भूमिका रही।


    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    #krishna kumar jnac Bistupur News Jamshedpur Business News Jamshedpur Traders Jharkhand Business News Jnac / jamshedpur Kamani Center Jamshedpur Singhbhum Chamber Singhbhum Chamber of Commerce Trade License Camp Trade License Renewal जमशेदपुर समाचार जेनएसी ट्रेड लाइसेंस नवीनीकरण ट्रेड लाइसेंस शिविर पुनीत कांवटिया बिष्टुपुर न्यूज़ मानव केडिया व्यापार समाचार सिंहभूम चैंबर
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Jamshedpur News: उपायुक्त राजीव रंजन ने CSR फंड के प्रभावी उपयोग पर दिया जोर, कंपनियों से एक सप्ताह में मांगी रिपोर्ट और कार्ययोजना

    June 29, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR)-2026, बीएलओ के साथ घर-घर जाएंगे वॉलंटियर्स, डीईओ ने दिए कड़े निर्देश

    June 29, 2026

    Jamshedpur News: बिस्टुपुर में GST पखवाड़ा के तहत नुक्कड़ नाटक ‘जागरूक ग्राहक, देश का विकास’ का मंचन, पक्के बिल के प्रति किया जागरूक

    June 29, 2026
    Recent Post

    Jamshedpur News: उपायुक्त राजीव रंजन ने CSR फंड के प्रभावी उपयोग पर दिया जोर, कंपनियों से एक सप्ताह में मांगी रिपोर्ट और कार्ययोजना

    June 29, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR)-2026, बीएलओ के साथ घर-घर जाएंगे वॉलंटियर्स, डीईओ ने दिए कड़े निर्देश

    June 29, 2026

    Jamshedpur News: बिस्टुपुर में GST पखवाड़ा के तहत नुक्कड़ नाटक ‘जागरूक ग्राहक, देश का विकास’ का मंचन, पक्के बिल के प्रति किया जागरूक

    June 29, 2026

    Dhanbad News: एनएसजी के संयुक्त आतंकवाद-रोधी अभ्यास में रेलवे सुरक्षा बल ने हासिल किया तृतीय स्थान, उत्कृष्ट प्रदर्शन से बढ़ाया गौरव

    June 29, 2026

    Jamshedpur News :दो दिवसीय संगठनात्मक प्रवास पर जमशेदपुर पहुंचे प्रदेश उपाध्यक्ष भानु प्रताप शाही, बोले- कार्यकर्ताओं के सुझाव प्रदेश नेतृत्व तक पहुंचाए जाएंगे

    June 29, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group