Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Jamshedpur News :जाति में भूमिज, भाषा में भूमिज और धर्म में सरना/अन्य दर्ज कराने को लेकर ग्रामीणों ने चलाया जागरूकता अभियान
    Breaking News

    Jamshedpur News :जाति में भूमिज, भाषा में भूमिज और धर्म में सरना/अन्य दर्ज कराने को लेकर ग्रामीणों ने चलाया जागरूकता अभियान

    पहचान बचाने की ज़िम्मेदारी : सानबासा में भूमिज समाज ने जनगणना को लेकर भरी एकजुटता की हुंकार
    News DeskBy News DeskMay 12, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    जमशेदपुर: पोटका प्रखंड अंतर्गत रसुनचोपा पंचायत के सानबासा गांव में जनगणना को लेकर भूमिज समाज की एक अहम बैठक आयोजित हुई, जिसमें समाज के लोगों ने अपनी जातीय, भाषाई और धार्मिक पहचान को सुरक्षित रखने का संकल्प लिया। बैठक में आगामी जनगणना के दौरान जाति में “भूमिज”, भाषा में “भूमिज” तथा धर्म के कॉलम में “सरना/अन्य” दर्ज कराने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।

    जनगणना ही पहचान का आधार — समाज के लोगों ने जताई चिंता

    बैठक में वक्ताओं ने कहा कि जनगणना केवल सरकारी प्रक्रिया नहीं, बल्कि समाज की पहचान और अस्तित्व को संरक्षित रखने का महत्वपूर्ण माध्यम है। यदि आने वाली पीढ़ियों को अपनी भाषा, संस्कृति और धर्म से जोड़कर रखना है तो प्रत्येक परिवार को जागरूक होकर सही जानकारी दर्ज करानी होगी। ग्रामीणों ने कहा कि भूमिज समाज की परंपरा और सरना संस्कृति को बचाने के लिए अब गांव-गांव जागरूकता फैलाने की जरूरत है।

    Hemant Soren: खुद कार ड्राइव कर पत्नी कल्पना संग जोन्हा फॉल पहुंचे हेमंत सोरेन, बोले- हरियाली की गोद में बसा झारखंड अद्वितीय

    गांव स्तर पर जागरूकता अभियान चलाने का निर्णय

    बैठक में यह निर्णय लिया गया कि ग्रामीण स्तर पर लोगों को जागरूक किया जाएगा ताकि जनगणना के दौरान कोई भी व्यक्ति भ्रमित न हो और अपनी सही पहचान दर्ज करा सके। समाज के पारंपरिक पदाधिकारियों ने लोगों से अपील की कि वे एकजुट होकर अपनी भाषा, संस्कृति और धर्म की रक्षा के लिए आगे आएं।

    Tata Motors: टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स ईवी पर बड़ा दांव लगाएगी, 2030-31 तक चार नए मॉडल लाने की योजना

    समाज के पारंपरिक पदाधिकारी और ग्रामीण रहे मौजूद

    बैठक में हातू सरदार दूदन सरदार, नाया विजय सरदार, देवरी विन्दा सरदार और डाकुआ विकास सरदार मुख्य रूप से उपस्थित रहे। इसके अलावा दिलीप सरदार, मानु सरदार, कमल सरदार, रवि सरदार, नमिता सरदार, कुंदन सरदार, राधा रानी सरदार, सीमा सरदार, मनमोहन सरदार, हरीश सरदार, बुधु सरदार, राजेश सरदार सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Bhumij Community Meeting Bhumij Language Bhumij Samaj Census awareness campaign Jharkhand census news Jharkhand tribal news POTKA NEWS Potka Rural News Rasunchopa Panchayat Rural Awareness Campaign Sanbasa Village Sarna Dharma Sarna Religion Tribal Culture Protection Tribal Identity जनगणना जागरूकता अभियान झारखंड आदिवासी समाचार पोटका समाचार भूमिज समाज सरना धर्म
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Hemant Soren: खुद कार ड्राइव कर पत्नी कल्पना संग जोन्हा फॉल पहुंचे हेमंत सोरेन, बोले- हरियाली की गोद में बसा झारखंड अद्वितीय

    June 29, 2026

    Tata Motors: टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स ईवी पर बड़ा दांव लगाएगी, 2030-31 तक चार नए मॉडल लाने की योजना

    June 29, 2026

    Jamshedpur: बिरसानगर में नशे में धुत 407 ट्रक चालक ने चार बाइक, बलेनो कार और बाउंड्रीवाल को मारी टक्कर

    June 29, 2026
    Recent Post

    Hemant Soren: खुद कार ड्राइव कर पत्नी कल्पना संग जोन्हा फॉल पहुंचे हेमंत सोरेन, बोले- हरियाली की गोद में बसा झारखंड अद्वितीय

    June 29, 2026

    Tata Motors: टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स ईवी पर बड़ा दांव लगाएगी, 2030-31 तक चार नए मॉडल लाने की योजना

    June 29, 2026

    Jamshedpur: बिरसानगर में नशे में धुत 407 ट्रक चालक ने चार बाइक, बलेनो कार और बाउंड्रीवाल को मारी टक्कर

    June 29, 2026

    Jamshedpur: बिष्टुपुर पुलिस के सामने चली चापड़, सीसीटीवी वीडियो सामने आने के बाद जमशेदपुर पुलिस पर उठ रहे सवाल?

    June 29, 2026

    Jamshedpur: डोबो उत्सव होटल के पास स्कॉर्पियो और 407 वाहन में आमने सामने की टक्कर, बाल-बाल बचे लोग

    June 29, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group