Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Jamshedpur News: बंगाल बॉर्डर चेक पोस्ट पर ट्रक मालिकों का अनिश्चितकालीन धरना, अतिरिक्त टैक्स के खिलाफ बड़ा आंदोलन,बंगाल बॉर्डर पर ट्रांसपोर्टरों का जोरदार प्रदर्शन
    Breaking News

    Jamshedpur News: बंगाल बॉर्डर चेक पोस्ट पर ट्रक मालिकों का अनिश्चितकालीन धरना, अतिरिक्त टैक्स के खिलाफ बड़ा आंदोलन,बंगाल बॉर्डर पर ट्रांसपोर्टरों का जोरदार प्रदर्शन

    News DeskBy News DeskMay 15, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    जमशेदपुर।

    15 मई 2026 को नेटुरा स्थित बंगाल बॉर्डर चेक पोस्ट पर जमशेदपुर ट्रक एवं ट्रेलर ओनर्स एसोसिएशन द्वारा अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन आयोजित किया गया। यह आंदोलन सुबह 9 बजे शुरू हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में ट्रक मालिक, ट्रांसपोर्टर और विभिन्न यूनियनों के प्रतिनिधि शामिल हुए। पश्चिम बंगाल सरकार द्वारा सकारात्मक आश्वासन दिए जाने और मामले पर विचार के लिए समय मांगे जाने के बाद शाम करीब 4 बजे धरना स्थगित कर दिया गया।

    अतिरिक्त टैक्स को लेकर ट्रांसपोर्टरों में नाराजगी

    संगठन के महामंत्री मनीष कुमार सिंह ने प्रेस को संबोधित करते हुए कहा कि पश्चिम बंगाल के परिवहन विभाग द्वारा लंबे समय से वाहन मालिकों को परेशान किया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि ट्रक और ट्रेलर मालिकों से अलग-अलग नाम पर अतिरिक्त टैक्स वसूला जाता है।

    किन-किन टैक्सों का लगाया आरोप

    संगठन के अनुसार पश्चिम बंगाल में ट्रांसपोर्टरों से एडिशनल टैक्स के रूप में सालाना 11 हजार रुपये, मैकेनिकल टैक्स के नाम पर हर महीने 1200 रुपये और लोकल टोल टैक्स के तौर पर प्रति ट्रिप 236 रुपये वसूले जाते हैं। इसके अलावा छोटे-छोटे डायवर्सन और चेक पोस्टों पर भी गाड़ियों को रोककर अतिरिक्त राशि ली जाती है।

    JAMSHEDPUR NEWS :सरयू राय ने स्वर्णरेखा पर बन रहे पुल और फोरलेन सड़क की समीक्षा की

    ऑल इंडिया परमिट के बावजूद वसूली का आरोप

    ट्रांसपोर्टरों ने कहा कि सभी व्यवसायिक वाहन ऑल इंडिया परमिट के तहत चलते हैं और उसके लिए निर्धारित शुल्क पहले से जमा किया जाता है। इसके बावजूद अलग-अलग टैक्स की वसूली ट्रांसपोर्ट व्यवसाय पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ डाल रही है। संगठन ने इसे “गुंडा टैक्स” बताते हुए पूरी तरह समाप्त करने की मांग की।

    नई सरकार से उम्मीद

    धरना प्रदर्शन में शामिल पदाधिकारियों ने कहा कि नवगठित पश्चिम बंगाल सरकार से उन्हें सकारात्मक उम्मीद है। उन्होंने मांग की कि पूर्ववर्ती सरकार के दौरान लागू किए गए कथित अतिरिक्त टैक्स को तुरंत बंद किया जाए ताकि ट्रांसपोर्ट व्यवसाय सुचारू रूप से चल सके।

    कई राज्यों के ट्रांसपोर्ट संगठन हुए शामिल

    इस आंदोलन में कोलकाता ट्रक एसोसिएशन, बड़बिल यूनियन, क्योंझर यूनियन सहित कई संगठनों के प्रतिनिधि शामिल हुए। वहीं जमशेदपुर ट्रक एवं ट्रेलर ओनर्स एसोसिएशन के करीब 500 सदस्य धरना स्थल पर मौजूद रहे।

    JAMSHEDPUR NEWS :29 वर्षों से जारी है माधुरी दीक्षित के जन्मदिन का अनोखा उत्सव,पप्पू सरदार ने चेशायर होम में दिव्यांगों संग बांटी खुशियां

    प्रमुख लोग रहे उपस्थित

    धरना प्रदर्शन में अध्यक्ष जसवीर सिंह, कोषाध्यक्ष रंजीत सिंह, संरक्षक सतवीर सिंह सुमो, पारसनाथ, प्रदीप शर्मा, अभय सिंह, पिंटू यादव, महेंद्र यादव, अभिषेक झा, विनीत, मनोज सिंह, मनीष ओझा, तपस्या सिंह और संजय पांडे समेत कई सदस्य मौजूद रहे।

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    All India Permit News Bengal Border Protest Bengal Toll Tax Jamshedpur news Jamshedpur Truck News Jharkhand transport news Mechanical Tax Issue Netura Border News Netura Check Post Transport Business News Transporters Protest Truck Association News Truck Drivers Protest Truck Owners Protest Truck Tax Protest Truckers Strike India West Bengal Tax Issue West Bengal Transport News गुंडा टैक्स मामला जमशेदपुर न्यूज झारखंड ट्रांसपोर्ट न्यूज ट्रक एसोसिएशन खबर ट्रक टैक्स विरोध ट्रक मालिक धरना ट्रांसपोर्टर आंदोलन ट्रेलर ओनर्स एसोसिएशन परिवहन विभाग विवाद पश्चिम बंगाल टैक्स विवाद बंगाल चेक पोस्ट बंगाल बॉर्डर न्यूज
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    JAMSHEDPUR NEWS :सरयू राय ने स्वर्णरेखा पर बन रहे पुल और फोरलेन सड़क की समीक्षा की

    May 15, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS :29 वर्षों से जारी है माधुरी दीक्षित के जन्मदिन का अनोखा उत्सव,पप्पू सरदार ने चेशायर होम में दिव्यांगों संग बांटी खुशियां

    May 15, 2026

    Jamshedpur News :कोल्हान विश्वविद्यालय में कुड़माली भाषा के शैक्षणिक पद सृजन की मांग हुई तेज, विधायक पूर्णिमा साहू ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र, विभागीय कार्रवाई सुनिश्चित करने की रखी मांग

    May 15, 2026
    Recent Post

    JAMSHEDPUR NEWS :सरयू राय ने स्वर्णरेखा पर बन रहे पुल और फोरलेन सड़क की समीक्षा की

    May 15, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS :29 वर्षों से जारी है माधुरी दीक्षित के जन्मदिन का अनोखा उत्सव,पप्पू सरदार ने चेशायर होम में दिव्यांगों संग बांटी खुशियां

    May 15, 2026

    Jamshedpur News :कोल्हान विश्वविद्यालय में कुड़माली भाषा के शैक्षणिक पद सृजन की मांग हुई तेज, विधायक पूर्णिमा साहू ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र, विभागीय कार्रवाई सुनिश्चित करने की रखी मांग

    May 15, 2026

    Jamshedpur News: बंगाल बॉर्डर चेक पोस्ट पर ट्रक मालिकों का अनिश्चितकालीन धरना, अतिरिक्त टैक्स के खिलाफ बड़ा आंदोलन,बंगाल बॉर्डर पर ट्रांसपोर्टरों का जोरदार प्रदर्शन

    May 15, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS :जमशेदपुर में सजेगा राजस्थान की संस्कृति का रंग, 17 मई से शुरू होगा “राजस्थान महोत्सव सह मेला 2026”

    May 15, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group