Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»JAMSHEDPUR NEWS :29 वर्षों से जारी है माधुरी दीक्षित के जन्मदिन का अनोखा उत्सव,पप्पू सरदार ने चेशायर होम में दिव्यांगों संग बांटी खुशियां
    Breaking News

    JAMSHEDPUR NEWS :29 वर्षों से जारी है माधुरी दीक्षित के जन्मदिन का अनोखा उत्सव,पप्पू सरदार ने चेशायर होम में दिव्यांगों संग बांटी खुशियां

    News DeskBy News DeskMay 15, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    जमशेदपुर। जमशेदपुर में बॉलीवुड अभिनेत्री माधुरी दीक्षित के जन्मदिन को लेकर आयोजित दो दिवसीय उत्सव का समापन शुक्रवार को उत्साह और उल्लास के साथ हुआ। शहर के चर्चित प्रशंसक पप्पू सरदार ने हर वर्ष की तरह इस बार भी पूरे भक्ति भाव और धूमधाम से माधुरी का जन्मदिन मनाया। कार्यक्रम के दूसरे दिन सुबह करनडीह स्थित चेशायर होम में मानसिक एवं शारीरिक रूप से निःशक्त लोगों के साथ जन्मदिन की खुशियां साझा की गईं। पप्पू सरदार अपने परिवार के साथ वहां पहुंचे और सभी को उपहार वितरित किए। इसके बाद माधुरी दीक्षित की तस्वीर के समक्ष दिव्यांगों के साथ मिलकर केक काटा गया। कार्यक्रम के दौरान चेशायर होम में रहने वाले लोगों ने स्वादिष्ट व्यंजनों का आनंद लिया तथा माधुरी दीक्षित की फिल्मों के लोकप्रिय गीतों पर जमकर नृत्य भी किया। शाम को साकची बाजार स्थित आयोजन स्थल पर आम लोगों के बीच निःशुल्क चाट का वितरण किया गया। वहीं फुटपाथ पर बच्चों के मनोरंजन के लिए निःशुल्क झूले की व्यवस्था की गई थी, जिसका बच्चों ने खूब आनंद उठाया। तेज बारिश के बावजूद लगभग पांच हजार लोग पप्पू सरदार की चाट दुकान पहुंचे और इस अनोखे आयोजन में शामिल होकर माधुरी दीक्षित के जन्मदिन की खुशियों के साक्षी बने। कार्यक्रम में खासकर महिलाओं और युवतियों के बीच सेल्फी लेने की होड़ देखने को मिली। बीती रात 12 बजे पंजाबी भांगड़ा डांस के साथ भव्य केक काटकर माधुरी दीक्षित का जन्मदिन त्योहर के रूप में मनाया गया। उल्लेखनीय है कि पप्पू सरदार पिछले 29 वर्षों से लगातार माधुरी दीक्षित का जन्मदिन उत्सव के रूप में मनाते आ रहे हैं, जिसके कारण उन्हें अंतरराष्ट्रीय पहचान भी मिल चुकी है। इस आयोजन को सफल बनाने में हर वर्ष की तरह इस बार भी कई शुभचिंतकों का सहयोग प्राप्त हुआ।

    JAMSHEDPUR NEWS :सरयू राय ने स्वर्णरेखा पर बन रहे पुल और फोरलेन सड़क की समीक्षा की
    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Jamshedpur jamshedpur ki khabar JAMSHEDPUR KI TAJA SAMACHAR Jamshedpur today news माधुरी दीक्षित
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    JAMSHEDPUR NEWS :सरयू राय ने स्वर्णरेखा पर बन रहे पुल और फोरलेन सड़क की समीक्षा की

    May 15, 2026

    Jamshedpur News :कोल्हान विश्वविद्यालय में कुड़माली भाषा के शैक्षणिक पद सृजन की मांग हुई तेज, विधायक पूर्णिमा साहू ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र, विभागीय कार्रवाई सुनिश्चित करने की रखी मांग

    May 15, 2026

    Jamshedpur News: बंगाल बॉर्डर चेक पोस्ट पर ट्रक मालिकों का अनिश्चितकालीन धरना, अतिरिक्त टैक्स के खिलाफ बड़ा आंदोलन,बंगाल बॉर्डर पर ट्रांसपोर्टरों का जोरदार प्रदर्शन

    May 15, 2026
    Recent Post

    JAMSHEDPUR NEWS :सरयू राय ने स्वर्णरेखा पर बन रहे पुल और फोरलेन सड़क की समीक्षा की

    May 15, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS :29 वर्षों से जारी है माधुरी दीक्षित के जन्मदिन का अनोखा उत्सव,पप्पू सरदार ने चेशायर होम में दिव्यांगों संग बांटी खुशियां

    May 15, 2026

    Jamshedpur News :कोल्हान विश्वविद्यालय में कुड़माली भाषा के शैक्षणिक पद सृजन की मांग हुई तेज, विधायक पूर्णिमा साहू ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र, विभागीय कार्रवाई सुनिश्चित करने की रखी मांग

    May 15, 2026

    Jamshedpur News: बंगाल बॉर्डर चेक पोस्ट पर ट्रक मालिकों का अनिश्चितकालीन धरना, अतिरिक्त टैक्स के खिलाफ बड़ा आंदोलन,बंगाल बॉर्डर पर ट्रांसपोर्टरों का जोरदार प्रदर्शन

    May 15, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS :जमशेदपुर में सजेगा राजस्थान की संस्कृति का रंग, 17 मई से शुरू होगा “राजस्थान महोत्सव सह मेला 2026”

    May 15, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group