Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Jamshedpur News :रेल यात्री संघर्ष समिति का जोरदार हस्ताक्षर अभियान, लोगों ने खुल कर कही अपनी बात
    Breaking News

    Jamshedpur News :रेल यात्री संघर्ष समिति का जोरदार हस्ताक्षर अभियान, लोगों ने खुल कर कही अपनी बात

    24 के बाद जरूरत हुई तो रेलवे के बड़े अफसरों के घरों के सामने धरना-प्रदर्शन करेंगेः शिव शंकर सिंह
    News DeskBy News DeskMay 18, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    जमशेदपुर। रेल यात्री संघर्ष समिति के तत्वावधान में सोमवार को टाटानगर रेलवे स्टेशन के दूसरे छोर (स्टार टाकीज-बर्मामाइंस) पर हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। इस हस्ताक्षर अभियान में लोगों ने आम लोगों ने बढ़-चढ़ कर भाग लिया। हस्ताक्षर अभियान के संयोजक पप्पू राव थे। उनके साथ अमित शर्मा, बबलू और दुर्गा राव की भी प्रमुख भूमिका रही। 19 मई को मानगो में हस्ताक्षर अभियान चलाया जाएगा।
    हस्ताक्षर अभियान में रेल यात्री संघर्ष समिति के संयोजक शिव शंकर सिंह ने कहा कि घाटशिला में 24 मई को होने वाले हस्ताक्षर अभियान के बाद समिति एक बड़ी बैठक करेगी। उसमें आगे की रणनीति तय की जाएगी। उन्होंने कहा कि आंदोलन के अगले चरण में रेल प्रशासन से जुड़े बड़े अफसरों के घर के सामने धरना-प्रदर्शन भी किया जा सकता है। बेशक रेल प्रशासन चाहे तो मुकदमा कर दे, उसकी कोई परवाह नहीं।
    कार्यक्रम में सुबोध श्रीवास्तव, कन्हैया सिंह, सतीश सिंह, प्रकाश कोया और कंचन डे ने अपने भाषणों में कहा कि हम लोग शांतिपूर्ण ढंग से आंदोलन कर रहे हैं। रेलवे को हमारे आंदोलन की तपिश अभी शायद महसूस नहीं हो रही होगी। वह दिन दूर नहीं, जब आंदोलन और तेज रफ्तार पकड़ेगा और फिर यह उग्र भी हो सकता है, जिसकी जिम्मेदारी रेल प्रशासन की होगी। इन सभी वक्ताओं का कहना था कि उनकी एक छोटी सी ही मांग है और वह है कि जो ट्रेनें टाटानगर से खुल रही हैं, वह राइट टाइम खुलें और जो ट्रेनें टाटानगर आ रही हैं, वह राइट टाइम आएं। हम लोग तो सिर्फ और सिर्फ ट्रेनों को समय से चलाने की मांग कर रहे हैं। अगर रेलवे को यह भी समझ में नहीं आ रहा है तो इससे साफ परिलक्षित होता है कि रेलवे को आम पैसेंजर्स की कोई फिक्र नहीं है।
    हमारी नौकरी पर संकट है
    आज के हस्ताक्षर अभियान में दर्जन भर से ज्यादा ऐसे रेलयात्री शामिल हुए, जो इस्पात मेल से 7 घंटे की देरी से यात्रा करके टाटानगर जंक्शन पर पहुंचे। ये स्वतःस्फूर्त थे। इन्होंने सोशल मीडिया पर लाइव आकर कहा कि ट्रेनों की लेटलतीफी के कारण उनकी नौकरी खतरे में पड़ गई है। उनके बॉस उन्हें बार-बार लेट होने के कारण डांट रहे हैं, शो-काउज कर रहे हैं, सैलरी काट रहे हैं। एक यात्री ने कहा कि वह धालभूमगढ़ से रोज आना-जाना करते हैं और रोज बॉस की डांट सुनते हैं। समझ में नहीं आ रहा है कि वह करें तो क्या करें। लेट से आने पर सैलरी कट रही है, सो अलग।
    एक यात्री ने बताया कि यात्री ट्रेनों को लूप लाइन में खड़ा कर दिया जाता है और चार-पांच मालगाड़ियों को पास कराया जाता है। उसके बाद यात्री ट्रेनों का नंबर आता है। हम लोग प्राइवेट नौकरी करने वाले हैं। कब तक अपने बॉस की झाड़ सुनेंगे? अगर हमारी नौकरी चली जाएगी तो दूसरी नौकरी कौन देगा? रेलवे को समय से ट्रेन चलाने में क्या दिक्कत है? मालगाड़ियों से इतनी मोहब्बत क्यों है?
    कार्यक्रम में प्रमुख रुप से नीरज सिंह, अजय कुमार, प्रवीण सिंह, राजा, विजय सिंह, शमशाद खान, त्रिदेव सिंह, कुणाल कुमार, हनी परिहार, चंचल दा, मनोज शर्मा, शंकर कर्मकार, सुधीर तिवारी, मो. फिरोज, मुख्तार अहमद, दीपक कुमार, राजा अग्रवाल, अर्जुन मुखी, सुषमा मंडल, दीपू तिवारी, शरद मुखी आदि मौजूद रहे।

    -रेलवे चाहे तो हम लोगों पर केस कर दे, कोई परवाह नहीं है
    -आज मानगो में होगा हस्ताक्षर अभियान का आयोजन
    -24 को घाटशिला में होगा हस्ताक्षर अभियान सह प्रदर्शन

    Jamshedpur News :नेताजी सुभाष चंद्र बोस आवासीय विद्यालय के बच्चे सीखे कानून की वारीकियां , डालसा पीएलवी ने दी विधिक जानकारी

    JAMSHEDPUR NEWS: जमशेदपुर में पुराने स्कूल वैन और ऑटो पर लगेगी रोक, डीसी राजीव रंजन ने दिए जांच के सख्त निर्देश
    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Jamshedpur jamshedpur ki khabar Jamshedpur news jamshedpur saryu ray Jamshedpur today news
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Jamshedpur News :नेताजी सुभाष चंद्र बोस आवासीय विद्यालय के बच्चे सीखे कानून की वारीकियां , डालसा पीएलवी ने दी विधिक जानकारी

    May 18, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: जमशेदपुर में पुराने स्कूल वैन और ऑटो पर लगेगी रोक, डीसी राजीव रंजन ने दिए जांच के सख्त निर्देश

    May 18, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन का दिल्ली में महाधिवेशन, रांची के बसंत मित्तल बने राष्ट्रीय अध्यक्ष, जमशेदपुर की रही मजबूत उपस्थिति

    May 18, 2026
    Recent Post

    Jamshedpur News :नेताजी सुभाष चंद्र बोस आवासीय विद्यालय के बच्चे सीखे कानून की वारीकियां , डालसा पीएलवी ने दी विधिक जानकारी

    May 18, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: जमशेदपुर में पुराने स्कूल वैन और ऑटो पर लगेगी रोक, डीसी राजीव रंजन ने दिए जांच के सख्त निर्देश

    May 18, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन का दिल्ली में महाधिवेशन, रांची के बसंत मित्तल बने राष्ट्रीय अध्यक्ष, जमशेदपुर की रही मजबूत उपस्थिति

    May 18, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: LBSM कॉलेज के बाहर आजसू छात्रों का फूटा गुस्सा, ‘क्लस्टर सिस्टम’ के खिलाफ फूंका कुलपति और सरकार का पुतला

    May 18, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: जमशेदपुर की जेलों की सुरक्षा होगी और सख्त, डीसी ने दिए घाघीडीह जेल में पेयजल समस्या दूर करने के निर्देश

    May 18, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group