Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Breaking News»JAMSHEDPUR NEWS : बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन से मिले झारखंड प्रवक्ता अमरप्रीत सिंह काले, चुनावी सफलता पर दी बधाई
Breaking News

JAMSHEDPUR NEWS : बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन से मिले झारखंड प्रवक्ता अमरप्रीत सिंह काले, चुनावी सफलता पर दी बधाई

News DeskBy News DeskMay 20, 2026
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

नई दिल्ली: नई दिल्ली स्थित भारतीय जनता पार्टी (BJP) के केंद्रीय कार्यालय में झारखंड भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता अमरप्रीत सिंह काले ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन से शिष्टाचार मुलाक़ात की। इस अवसर पर उन्होंने राष्ट्रीय अध्यक्ष को पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया। इसके साथ ही बंगाल, असम तथा पुडुचेरी में भारतीय जनता पार्टी को प्राप्त ऐतिहासिक एवं अभूतपूर्व सफलता हेतु हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ प्रेषित कीं।

पीएम मोदी के नेतृत्व और कार्यकर्ताओं की मेहनत का परिणाम: अमरप्रीत सिंह काले

मुलाकात के बाद झारखंड भाजपा प्रदेश प्रवक्ता अमरप्रीत सिंह काले ने कहा कि भाजपा का बढ़ता जनविश्वास राष्ट्रसेवा, संगठन शक्ति और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व का परिणाम है। उन्होंने जोर देकर कहा कि भाजपा का संगठनात्मक विस्तार और जनता का अटूट भरोसा पार्टी के समर्पित कार्यकर्ताओं की अथक मेहनत और दूरदर्शी नीतियों की वजह से लगातार बढ़ रहा है।

P&M मॉल ने चुकाया Tata Steel का 2.23 करोड़ बकाया, लीज रेंट और रोड सेस के मद में हुआ भुगतान, जमीन सीमांकन और अतिक्रमण का मामला अब भी लंबित

राष्ट्रीय अध्यक्ष का सरल व्यवहार अत्यंत प्रेरणादायी

अमरप्रीत सिंह काले ने राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनका आत्मीय स्नेह, सरल व्यवहार एवं अपनापन अत्यंत प्रेरणादायी है। राष्ट्र और संगठन की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियों के बीच उन्होंने जो बहुमूल्य समय प्रदान किया, उसके लिए वे हृदय से आभारी हैं। राष्ट्रीय अध्यक्ष के कुशल मार्गदर्शन में पार्टी नए कीर्तिमान स्थापित कर रही है।

Jamshedpur: कदमा में जानलेवा हमला के बाद टीएमएच में जिंदगी और मौत से जूझ रहा युवक, परिजनों ने लगाई न्याय की गुहार

राष्ट्रहित और जनसेवा के संकल्प के साथ आगे बढ़ेगी बीजेपी

झारखंड भाजपा प्रवक्ता ने विश्वास व्यक्त किया कि भारतीय जनता पार्टी आने वाले समय में भी राष्ट्रहित, विकास एवं जनसेवा के संकल्प के साथ निरंतर आगे बढ़ती रहेगी। उन्होंने कहा कि आगामी समय में देशभर के साथ-साथ झारखंड में भी संगठन को और अधिक सशक्त और मजबूत बनाया जाएगा ताकि अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक विकास का लाभ पहुँच सके।

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

P&M मॉल ने चुकाया Tata Steel का 2.23 करोड़ बकाया, लीज रेंट और रोड सेस के मद में हुआ भुगतान, जमीन सीमांकन और अतिक्रमण का मामला अब भी लंबित

October 23, 2026

Jamshedpur: कदमा में जानलेवा हमला के बाद टीएमएच में जिंदगी और मौत से जूझ रहा युवक, परिजनों ने लगाई न्याय की गुहार

October 23, 2026

Saraikela: सरायकेला खरसावां जिले के नीमडीह में ट्रेन की चपेट में आने से युवक की दर्दनाक मौत

October 23, 2026
Recent Post

P&M मॉल ने चुकाया Tata Steel का 2.23 करोड़ बकाया, लीज रेंट और रोड सेस के मद में हुआ भुगतान, जमीन सीमांकन और अतिक्रमण का मामला अब भी लंबित

October 23, 2026

Jamshedpur: कदमा में जानलेवा हमला के बाद टीएमएच में जिंदगी और मौत से जूझ रहा युवक, परिजनों ने लगाई न्याय की गुहार

October 23, 2026

Saraikela: सरायकेला खरसावां जिले के नीमडीह में ट्रेन की चपेट में आने से युवक की दर्दनाक मौत

October 23, 2026

PM Modi का राहुल गांधी पर तंज-श्रीहरिकोटा से एक साल में उतने रॉकेट लॉन्च नहीं होते, जितनी बार कांग्रेस अपने नेता को ‘लॉन्च’ करने की असफल कोशिशें करती है… जानें और क्या कहा?

October 23, 2026

JMM के हजारीबाग जिला अध्यक्ष के अंगरक्षक की गोली लगने से संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, घर के कमरे से शव बरामद, पूर्व मंत्री ने लगाये ये आरोप

October 22, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group