Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Breaking News»SBI में  25 मई से दो-दिवसीय हड़ताल का नोटिस, बैंक ने ग्राहकों को वैकल्पिक लेनदेन की सलाह दी
Breaking News

SBI में  25 मई से दो-दिवसीय हड़ताल का नोटिस, बैंक ने ग्राहकों को वैकल्पिक लेनदेन की सलाह दी

News DeskBy News DeskMay 23, 2026
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link
Mumbai. देश के सबसे बड़े ऋणदाता भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) ने अगले सप्ताह कर्मचारियों की प्रस्तावित हड़ताल को देखते हुए अपने ग्राहकों को वैकल्पिक माध्यमों से लेनदेन करने की शुक्रवार को सलाह दी। एसबीआई ने अपने 52 करोड़ से अधिक ग्राहकों से अनुरोध किया है कि वे नकदी निकासी के लिए एटीएम, ग्राहक सेवा केंद्रों का उपयोग करें और बैंक के ऑनलाइन बैंकिंग मंच ‘योनो’ एवं यूपीआई जैसी सेवाओं को प्राथमिकता दें। बैंक ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर दी सूचना में कहा कि वह अपनी 23,200 से अधिक शाखाओं में ‘आवश्यक सेवाएं’ बनाए रखने के प्रयास कर रहा है।
एसबीआई का यह सुझाव अखिल भारतीय स्टेट बैंक कर्मचारी महासंघ (एआईएसबीआईएसएफ) की प्रस्तावित हड़ताल को देखते हुए आया है। कर्मचारी महासंघ ने 25 मई से दो-दिवसीय हड़ताल का नोटिस दिया हुआ है। देश की बैंकिंग गतिविधियों में लगभग 20 प्रतिशत हिस्सेदारी रखने वाले बैंक ने अपनी पोस्ट में कहा, इस वजह से होने वाली किसी भी असुविधा का हमें खेद है। यदि हड़ताल निर्धारित समय पर होती है, तो इससे एसबीआई के बैंकिंग कार्यों पर पांच दिनों तक असर पड़ सकता है।
हड़ताल की तारीख से पहले चौथा शनिवार और रविवार पड़ रहा है। इसके अलावा, हड़ताल समाप्त होने के एक दिन बाद, 27 मई को भी ईद अल-अजहा के कारण कई राज्यों में छुट्टी रहेगी। कर्मचारी महासंघ ने संदेशवाहकों एवं सशस्त्र कर्मी की नियुक्ति और राष्ट्रीय पेंशन प्रणाली (एनपीएस) कर्मचारियों के लिए पेंशन कोष प्रबंधक बदलने के विकल्प की मांग रखी है।
महासंघ ने बैंक की स्थायी नौकरियों की ‘आउटसोर्सिंग’ बंद करने की भी मांग की है क्योंकि इससे आंकड़ों की चोरी, दुरुपयोग और धोखाधड़ी का सीधा खतरा उत्पन्न होता है। इससे ग्राहकों का विश्वास खतरे में पड़ता है और बैंक को गंभीर प्रतिष्ठा और कानूनी परिणामों का सामना करना पड़ सकता है।
Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

Nobel Prize: फ्रांसिस हैल्जेन को खगोल-भौतिकीय घटना से उत्पन्न ‘न्यूट्रिनो’ की खोज के लिए भौतिकी का नोबेल, 9 अक्टूबर को शांति के लिए नाम की होगी घोषणा

October 6, 2026

Saraikela: NH-33 पर VIP मूवमेंट के लिए सरायकेला पुलिस ने बनाई विशेष एस्कॉर्ट टीम, चौका थाने में होगी स्थायी तैनाती

October 6, 2026

Jamshedpur: ‘सैलून में पैसा लगाइए, मुनाफा मिलेगा’, सोनारी के ‘साटिन पिंक सैलून’ की आड़ में ₹2.51 करोड़ की ठगी, दंपति और बेटे पर FIR

October 6, 2026
Recent Post

Nobel Prize: फ्रांसिस हैल्जेन को खगोल-भौतिकीय घटना से उत्पन्न ‘न्यूट्रिनो’ की खोज के लिए भौतिकी का नोबेल, 9 अक्टूबर को शांति के लिए नाम की होगी घोषणा

October 6, 2026

Saraikela: NH-33 पर VIP मूवमेंट के लिए सरायकेला पुलिस ने बनाई विशेष एस्कॉर्ट टीम, चौका थाने में होगी स्थायी तैनाती

October 6, 2026

Jamshedpur: ‘सैलून में पैसा लगाइए, मुनाफा मिलेगा’, सोनारी के ‘साटिन पिंक सैलून’ की आड़ में ₹2.51 करोड़ की ठगी, दंपति और बेटे पर FIR

October 6, 2026

Jharkhand: देवघर में चोरों ने उखाड़ लिया SBI का पूरा ATM, कार से सड़क पर घसीटते हुए कुछ दूरी पर ले गये, फिर लादकर हो गये फरार

October 6, 2026

Road Accident: चांडिल गोलचक्कर में ट्रेलर ने दो छात्रों को चपेट में लिया, एक की मौत, दूसरा गंभीर रूप से घायल

October 6, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group