Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Headlines»Jamshedpur: जुगसलाई में अविलंब फायर ब्रिगेड स्टेशन की स्थापना हो: अनिल मोदी
    Headlines

    Jamshedpur: जुगसलाई में अविलंब फायर ब्रिगेड स्टेशन की स्थापना हो: अनिल मोदी

    News DeskBy News DeskMay 29, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Jamshedpur:जमशेदपुर थोक वस्त्र विक्रेता संघ के अध्यक्ष एवं जुगसलाई नगर परिषद के पार्षद अनिल मोदी ने आज जुगसलाई स्थित गणगौर स्वीट्स में हुई आग लगने की घटना पर गहरा अफसोस व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि इस घटना ने एक बार फिर यह साबित कर दिया है कि जुगसलाई जैसे घनी आबादी वाले एवं अत्यंत व्यस्त व्यावसायिक क्षेत्र में तत्काल फायर ब्रिगेड स्टेशन की स्थापना अत्यंत आवश्यक है।

    अनिल मोदी ने कहा कि जुगसलाई में प्रतिदिन हजारों लोग खरीदारी एवं व्यवसायिक कार्यों के लिए आते हैं। यहां की गलियां संकरी हैं तथा बाजार अत्यधिक भीड़भाड़ वाला है। ऐसी स्थिति में आगजनी जैसी घटनाओं के दौरान समय पर राहत एवं बचाव कार्य पहुंचाना चुनौतीपूर्ण हो जाता है।

    उन्होंने कहा कि यदि समय रहते आग पर काबू नहीं पाया जाए तो बड़ी जनहानि एवं करोड़ों की संपत्ति का नुकसान हो सकता है।पूर्व में भी फायर ब्रिगेड देर से पहुंचने के कारण भुक्तभोगियों को करोड़ों का नुकसान हो चुका है।

    Jamshedpur News: काशीडीह में दुर्गा पूजा महोत्सव-2026 पंडाल का भूमि पूजन, 20 हजार श्रद्धालुओं के महाभोग की तैयारी

    उन्होंने कहा कि वर्तमान में जुगसलाई क्षेत्र के लिए कोई स्थायी फायर ब्रिगेड स्टेशन नहीं होने के कारण दमकल वाहनों को दूर से आना पड़ता है, जिससे बहुमूल्य समय नष्ट होता है। आपातकालीन परिस्थितियों में कुछ मिनटों की देरी भी बड़े हादसे का कारण बन सकती है।

    अनिल मोदी ने जिला प्रशासन एवं राज्य सरकार से मांग करते हुए कहा कि जुगसलाई की जनसंख्या, बाजार की संवेदनशीलता एवं लगातार बढ़ती व्यावसायिक गतिविधियों को देखते हुए यहां अविलंब अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त फायर ब्रिगेड स्टेशन स्थापित किया जाए। साथ ही बाजार क्षेत्रों में नियमित अग्नि सुरक्षा जांच, जागरूकता अभियान एवं व्यापारियों के लिए फायर सेफ्टी प्रशिक्षण भी सुनिश्चित किया जाए।

    Jamshedpur News: बागबेड़ा वायरलेस मैदान पार्क की सफाई में जुटी पुनीत जीवन संस्था, रेलवे से रखरखाव की मांग

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    anil modi bjp leader anil modi fire in jugsalai gangour sweets Jamshedpur news JAMSHEDPUR SAMACHAR jamshedpur thok kapra bikreta sangh Jugsalai nagar parisad Jugsalai news Latest News Jamshedpur viral news jamshedpur
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Jamshedpur News: काशीडीह में दुर्गा पूजा महोत्सव-2026 पंडाल का भूमि पूजन, 20 हजार श्रद्धालुओं के महाभोग की तैयारी

    July 16, 2026

    Jamshedpur News: बागबेड़ा वायरलेस मैदान पार्क की सफाई में जुटी पुनीत जीवन संस्था, रेलवे से रखरखाव की मांग

    July 16, 2026

    Ranchi News: मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से मिलीं मिस यूनिवर्स झारखंड 2026 विजेता दीपाली रिया, साझा किया सफलता का सफर

    July 16, 2026
    Recent Post

    Jamshedpur News: काशीडीह में दुर्गा पूजा महोत्सव-2026 पंडाल का भूमि पूजन, 20 हजार श्रद्धालुओं के महाभोग की तैयारी

    July 16, 2026

    Jamshedpur News: बागबेड़ा वायरलेस मैदान पार्क की सफाई में जुटी पुनीत जीवन संस्था, रेलवे से रखरखाव की मांग

    July 16, 2026

    Ranchi News: मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से मिलीं मिस यूनिवर्स झारखंड 2026 विजेता दीपाली रिया, साझा किया सफलता का सफर

    July 16, 2026

    Adityapur News: सेंट्रल पब्लिक स्कूल में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा

    July 16, 2026

    Jamshedpur News: श्री लक्ष्मीनारायण मंदिर में नवग्रह वाटिका का शिलान्यास, सरयू राय ने लगाया पीपल का पौधा

    July 16, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group