Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Seraikela Kharsawan News :कम मैपिंग वाले मतदान केंद्र पर विशेष शिविर, मतदाता सूची की शत-प्रतिशत मैपिंग का निर्देश
    Breaking News

    Seraikela Kharsawan News :कम मैपिंग वाले मतदान केंद्र पर विशेष शिविर, मतदाता सूची की शत-प्रतिशत मैपिंग का निर्देश

    News DeskBy News DeskJune 1, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    सरायकेला-खरसावां: भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार मतदाता सूची की शुद्धता और अद्यतनता सुनिश्चित करने के लिए 57-खरसावां (अजजा) विधानसभा क्षेत्र में विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में सोमवार को 50 प्रतिशत से कम मैपिंग वाले मतदान केंद्र संख्या-219, दक्षिण रेलवे इंटर कॉलेज, सीनी में विशेष शिविर का आयोजन किया गया।

    मतदाताओं के नामों की हुई मैपिंग

    विशेष शिविर के दौरान उन मतदाताओं के नामों का सत्यापन एवं मैपिंग किया गया, जिनकी जानकारी अब तक मतदाता सूची में पूरी तरह से अपडेट नहीं हो पाई थी। शिविर में बीएलओ, बीएलओ सुपरवाइजर, कंप्यूटर ऑपरेटर, राजस्व कर्मचारी तथा निर्वाचन कार्य से जुड़े अन्य अधिकारी और कर्मी मौजूद रहे।

    अपर उपायुक्त ने किया निरीक्षण

    शिविर का निरीक्षण 57-खरसावां विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी सह अपर उपायुक्त सरायकेला-खरसावां, जयबर्धन कुमार ने किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्धारित समय सीमा के भीतर शत-प्रतिशत मैपिंग सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

    Jamshedpur News: काशीडीह में दुर्गा पूजा महोत्सव-2026 पंडाल का भूमि पूजन, 20 हजार श्रद्धालुओं के महाभोग की तैयारी

    उन्होंने कहा कि मतदाता सूची की शुद्धता और अद्यतनता लोकतांत्रिक व्यवस्था की मजबूती के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। प्रत्येक पात्र मतदाता का सही विवरण मतदाता सूची में दर्ज होना आवश्यक है, ताकि चुनाव प्रक्रिया निष्पक्ष और पारदर्शी बनी रहे।

    मतदाताओं से सहयोग की अपील

    निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी जयबर्धन कुमार ने सभी पात्र मतदाताओं से अपील की कि जिनका नाम अभी तक मतदाता सूची में मैप नहीं हुआ है, वे जल्द से जल्द अपनी जानकारी सत्यापित कर मैपिंग प्रक्रिया पूरी कराएं। इससे भविष्य में मतदान या अन्य निर्वाचन संबंधी कार्यों में किसी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा।

    Jamshedpur News: बागबेड़ा वायरलेस मैदान पार्क की सफाई में जुटी पुनीत जीवन संस्था, रेलवे से रखरखाव की मांग

    घर-घर जाकर होगा सत्यापन

    उन्होंने बीएलओ और संबंधित कर्मियों को निर्देश दिया कि वे घर-घर संपर्क अभियान चलाकर छूटे हुए मतदाताओं की पहचान करें और उनकी मैपिंग सुनिश्चित करें। प्रशासन का लक्ष्य विधानसभा क्षेत्र के सभी मतदान केंद्रों पर शत-प्रतिशत मतदाता मैपिंग पूर्ण कर मतदाता सूची को पूरी तरह अद्यतन बनाना है।

    निर्वाचन आयोग के इस विशेष अभियान से मतदाता सूची को अधिक सटीक और त्रुटिरहित बनाने में मदद मिलेगी, जिससे आगामी चुनावों में मतदान प्रक्रिया और अधिक पारदर्शी एवं सुगम हो सकेगी।

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Assistant Deputy Commissioner Seraikela BLO Verification Drive Booth Level Officer Democratic Process India Election Commission India Election News Jharkhand Electoral Roll Purification Electoral Roll Update Jayvardhan Kumar Jharkhand Election Update Kharsawan Assembly Constituency Kharsawan Election News Seraikela Kharsawan News South Railway Inter College Sini Special Voter Camp voter awareness campaign Voter List Mapping Voter List Verification Voter Mapping Campaign Voter Registration Update
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Jamshedpur News: काशीडीह में दुर्गा पूजा महोत्सव-2026 पंडाल का भूमि पूजन, 20 हजार श्रद्धालुओं के महाभोग की तैयारी

    July 16, 2026

    Jamshedpur News: बागबेड़ा वायरलेस मैदान पार्क की सफाई में जुटी पुनीत जीवन संस्था, रेलवे से रखरखाव की मांग

    July 16, 2026

    Ranchi News: मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से मिलीं मिस यूनिवर्स झारखंड 2026 विजेता दीपाली रिया, साझा किया सफलता का सफर

    July 16, 2026
    Recent Post

    Jamshedpur News: काशीडीह में दुर्गा पूजा महोत्सव-2026 पंडाल का भूमि पूजन, 20 हजार श्रद्धालुओं के महाभोग की तैयारी

    July 16, 2026

    Jamshedpur News: बागबेड़ा वायरलेस मैदान पार्क की सफाई में जुटी पुनीत जीवन संस्था, रेलवे से रखरखाव की मांग

    July 16, 2026

    Ranchi News: मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से मिलीं मिस यूनिवर्स झारखंड 2026 विजेता दीपाली रिया, साझा किया सफलता का सफर

    July 16, 2026

    Adityapur News: सेंट्रल पब्लिक स्कूल में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा

    July 16, 2026

    Jamshedpur News: श्री लक्ष्मीनारायण मंदिर में नवग्रह वाटिका का शिलान्यास, सरयू राय ने लगाया पीपल का पौधा

    July 16, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group