Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Breaking News»Railway Protection Force :’ऑपरेशन संरक्षा’ के तहत आरपीएफ की बड़ी कार्रवाई, ट्रेन में गैस सिलेंडर ले जा रहा यात्री गिरफ्तार
Breaking News

Railway Protection Force :’ऑपरेशन संरक्षा’ के तहत आरपीएफ की बड़ी कार्रवाई, ट्रेन में गैस सिलेंडर ले जा रहा यात्री गिरफ्तार

News DeskBy News DeskJune 2, 2026Updated:June 2, 2026
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

नागपुर / गोंदिया: रेलवे यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने और ट्रेनों में ज्वलनशील पदार्थों के अवैध परिवहन पर सख्ती से अंकुश लगाने के लिए रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) लगातार अलर्ट मोड पर है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे (SECR) के नागपुर मंडल द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान ‘ऑपरेशन संरक्षा’ के तहत आरपीएफ ने एक बड़ी और महत्वपूर्ण कार्रवाई की है। टीम ने ट्रेन के माध्यम से अवैध रूप से गैस सिलेंडर का परिवहन करने वाले एक आरोपी को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया है।

गोंदिया स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 4 पर हुई गिरफ्तारी

मंडल सुरक्षा आयुक्त (रेलवे सुरक्षा बल, नागपुर मंडल) चेतन दिलीपराव जिचकार के मार्गदर्शन में आरपीएफ द्वारा मंडल के विभिन्न स्टेशनों और ट्रेनों में विशेष निगरानी एवं सघन जांच अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में सोमवार को रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट गोंदिया और मंडल टास्क टीम द्वारा गोंदिया रेलवे स्टेशन पर एक संयुक्त जांच अभियान चलाया गया। सघन चेकिंग के दौरान प्लेटफॉर्म क्रमांक 4 पर पुलिस टीम ने एक संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ा, जो एक बोरी में छिपाकर भारी सामान ले जा रहा था। जब बोरी की तलाशी ली गई, तो उसमें से एक गैस सिलेंडर बरामद हुआ।

बोरी में छिपाकर ले जा रहा था गैस का सिलेंडर

पूछताछ में पकड़े गए व्यक्ति ने अपना नाम दिनेश रतनसिंह नैकावे बताया, जो महाराष्ट्र के जिला गोंदिया अंतर्गत थाना रावणवाड़ी के सिरपुर बनाथर का रहने वाला है। आरोपी दिनेश ने पुलिस को बताया कि वह नागपुर में मजदूरी का काम करता है और गोंदिया से नागपुर जाने के लिए सामान्य (जनरल) टिकट लेकर स्टेशन आया था। वह अपने घरेलू उपयोग के लिए गांव से इंडियन कंपनी का गैस सिलेंडर ट्रेन के जरिए नागपुर ले जाने की फिराक में था। अपराध की गंभीरता और रेलवे के नियमों की जानकारी दिए जाने पर उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया, जिसके बाद रेलवे अधिनियम के सख्त प्रावधानों के तहत उसके खिलाफ मामला दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की गई है।

JAMSHEDPUR NEWS: परसुडीह की लोको कॉलोनी और हरिजन बस्ती में चला नशा मुक्ति जागरूकता अभियान, बच्चों को मिले दिवाली के उपहार

रेलवे ने की खास अपील, 139 पर दें सूचना

रेलवे ने स्पष्ट किया है कि रेल यात्रा देश के करोड़ों लोगों के लिए सुरक्षित और सुविधाजनक माध्यम है, लेकिन कुछ लोग नियमों की अनदेखी कर ट्रेन में गैस सिलेंडर, पेट्रोल, डीजल, केरोसीन और पटाखे जैसे ज्वलनशील पदार्थ ले जाते हैं। यह कृत्य न केवल कानूनन अपराध है, बल्कि इससे हजारों यात्रियों की जान और राष्ट्रीय संपत्ति को भी गंभीर खतरा पैदा होता है।

रेलवे सुरक्षा बल, नागपुर मंडल ने सभी नागरिकों से विशेष अपील की है कि यदि ट्रेनों या स्टेशन परिसर में किसी को भी ज्वलनशील पदार्थों के अवैध परिवहन की जानकारी मिले, तो वे तुरंत इसकी सूचना अपने निकटतम आरपीएफ पोस्ट या रेलवे हेल्पलाइन नंबर 139 पर दें। रेलवे ने आश्वस्त किया है कि सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूरी तरह से गोपनीय रखी जाएगी।

JAMSHEDPUR NEWS: जन शिकायत निवारण दिवस में डीसी राजीव रंजन ने सुनीं लोगों की समस्याएं, समयबद्ध समाधान का निर्देश

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

JAMSHEDPUR NEWS: परसुडीह की लोको कॉलोनी और हरिजन बस्ती में चला नशा मुक्ति जागरूकता अभियान, बच्चों को मिले दिवाली के उपहार

November 6, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: जन शिकायत निवारण दिवस में डीसी राजीव रंजन ने सुनीं लोगों की समस्याएं, समयबद्ध समाधान का निर्देश

November 6, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: टिनप्लेट यूनियन महिला महाविद्यालय में विज्ञान प्रदर्शनी, छात्राओं ने मॉडल और नवाचार से दिखाई प्रतिभा

November 6, 2026
Recent Post

JAMSHEDPUR NEWS: परसुडीह की लोको कॉलोनी और हरिजन बस्ती में चला नशा मुक्ति जागरूकता अभियान, बच्चों को मिले दिवाली के उपहार

November 6, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: जन शिकायत निवारण दिवस में डीसी राजीव रंजन ने सुनीं लोगों की समस्याएं, समयबद्ध समाधान का निर्देश

November 6, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: टिनप्लेट यूनियन महिला महाविद्यालय में विज्ञान प्रदर्शनी, छात्राओं ने मॉडल और नवाचार से दिखाई प्रतिभा

November 6, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: दीपावली से पहले शहीद परिवारों का सम्मान, डीसी राजीव रंजन ने शॉल और मिठाई भेंटकर जताई कृतज्ञता

November 6, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: को-ऑपरेटिव कॉलेज में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम, डीसी राजीव रंजन ने युवाओं को ECINET ऐप की उपयोगिता बताई

November 6, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group