Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Breaking News»Jamshedpur: साकची से तीन साल की मासूम लापता, एक सप्ताह से अधिक समय बीत जाने के बाद भी नहीं मिला सुराग
Breaking News

Jamshedpur: साकची से तीन साल की मासूम लापता, एक सप्ताह से अधिक समय बीत जाने के बाद भी नहीं मिला सुराग

News DeskBy News DeskJune 3, 2026
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

Jamshedpur.  साकची थाना क्षेत्र से तीन वर्षीय मासूम बच्ची आफरीन खातून के लापता होने का मामला सामने आया है। घटना को एक सप्ताह से अधिक समय बीत जाने के बावजूद बच्ची का कोई सुराग नहीं मिल सका है, जिससे परिजनों की चिंता लगातार बढ़ती जा रही है। जानकारी के अनुसार, मोहम्मद इम्तियाज बकरीद की खरीदारी करने के लिए अपनी पत्नी और तीन वर्षीय बेटी आफरीन खातून के साथ साकची मार्केट पहुंचे थे। बाजार में अत्यधिक भीड़ होने के कारण परिवार खरीदारी में व्यस्त था। इसी दौरान मासूम आफरीन अचानक परिवार से बिछड़ गई और देखते ही देखते लापता हो गई। परिजनों ने पहले अपने स्तर पर बाजार और आसपास के इलाकों में बच्ची की काफी तलाश की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका। इसके बाद मामले की सूचना साकची थाना में दी गई, जहां बच्ची की गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई गई।

परिजनों का आरोप है कि घटना के आठ दिन बीत जाने के बाद भी बच्ची का पता लगाने में पुलिस को सफलता नहीं मिली है। परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है और वे लगातार अपनी बेटी की सुरक्षित वापसी की उम्मीद लगाए हुए हैं।

Tata Sons में नया विवाद! नोएल टाटा ने बोर्ड मीटिंग की ऑडियो-वीडियो रिकॉर्डिंग मांगी, वेणु की भूमिका और चंद्रशेखरन के री-अपॉइंटमेंट पर सवाल  

वहीं, पुलिस का कहना है कि बच्ची की तलाश के लिए विभिन्न स्थानों के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। आसपास के थाना क्षेत्रों को भी सूचना दी गई है और हर संभव प्रयास किया जा रहा है ताकि बच्ची को जल्द से जल्द खोजा जा सके। परिजनों ने आम लोगों से भी अपील की है कि यदि किसी को बच्ची के संबंध में कोई जानकारी मिले तो तत्काल साकची थाना या निकटतम पुलिस स्टेशन को सूचित करें।

Jharkhand: ‘उम्रकैद की सजा काट रहे 26 दोषियों को रिहा करेगी झारखंड सरकार

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

Tata Sons में नया विवाद! नोएल टाटा ने बोर्ड मीटिंग की ऑडियो-वीडियो रिकॉर्डिंग मांगी, वेणु की भूमिका और चंद्रशेखरन के री-अपॉइंटमेंट पर सवाल  

November 21, 2026

Jharkhand: ‘उम्रकैद की सजा काट रहे 26 दोषियों को रिहा करेगी झारखंड सरकार

November 21, 2026

Railway: Bulet Train पर बड़ा अपडेट! अगले साल से शुरू होगी पहली ‘हाई-स्पीड रेल सेवा’

November 21, 2026
Recent Post

Tata Sons में नया विवाद! नोएल टाटा ने बोर्ड मीटिंग की ऑडियो-वीडियो रिकॉर्डिंग मांगी, वेणु की भूमिका और चंद्रशेखरन के री-अपॉइंटमेंट पर सवाल  

November 21, 2026

Jharkhand: ‘उम्रकैद की सजा काट रहे 26 दोषियों को रिहा करेगी झारखंड सरकार

November 21, 2026

Railway: Bulet Train पर बड़ा अपडेट! अगले साल से शुरू होगी पहली ‘हाई-स्पीड रेल सेवा’

November 21, 2026

CM योगी आदित्यनाथ ने अपनी मां के पार्थिव शरीर को दिया कंधा, हरिद्वार में हुई अंत्येष्टि

November 21, 2026

EPFO के बदलावों से पीएफ खातों से रकम निकालना आसान, बेरोजगारी पर दो महीने में मिल जाएगी पूरी राशि

November 21, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group