Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Breaking News»Railway GRP Constable Murder: जीआरपी कांस्टेबल से घरेलू काम कराने के आरोप में एडीजी रैंक के अधिकारी पर कार्रवाई शुरू, ये है आरोप
Breaking News

Railway GRP Constable Murder: जीआरपी कांस्टेबल से घरेलू काम कराने के आरोप में एडीजी रैंक के अधिकारी पर कार्रवाई शुरू, ये है आरोप

News DeskBy News DeskJune 8, 2026
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

Rourkela. ओडिशा पुलिस की अपराध शाखा ने इन आरोपों की जांच शुरू कर दी है कि एक वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी ने पिछले महीने पीटकर मार डाले गए जीआरपी कांस्टेबल को अवैध रूप से घरेलू काम में लगा रखा था। इस मामले की जांच का जिम्मा अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (रेलवे और तटीय सुरक्षा) अरुण बोथा को सौंपा गया है। उनसे एडीजी रैंक के अधिकारी दयाल गंगवार के खिलाफ लगे आरोपों की विस्तृत जांच करने को कहा गया है।

यह घटनाक्रम राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) के समक्ष भजमान बिस्वाल द्वारा दायर एक याचिका के बाद सामने आया है, जिसमें आरोप लगाया गया है कि गंगवार ने राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) के कांस्टेबल सौम्यरंजन स्वैन को आधिकारिक कर्तव्यों से परे घरेलू काम में लगा रखा था। स्वैन की सात मई को भुवनेश्वर के बाहरी इलाके बालीआंता में भीड़ द्वारा कथित तौर पर पीट-पीटकर हत्या कर दी गई थी।

SARAIKELA-KHARSAWAN NEWS: कपाली में मिठाई दुकानों और रेस्टोरेंट की जांच, एक्सपायरी खाद्य सामग्री नष्ट

स्वैन के माता-पिता ने यह भी आरोप लगाया है कि गंगवार ने उनके बेटे को शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित किया, जिसमें उसे घर के निजी काम करने के लिए मजबूर करना भी शामिल है।

JAMSHEDPUR NEWS: दुर्गा पूजा से पहले उत्पाद विभाग की छापेमारी, 8 हजार किलो जावा महुआ नष्ट, 150 लीटर महुआ शराब जब्त

आरोपों के बाद, राज्य सरकार ने गंगवार का तबादला कर उन्हें गृह विभाग में विशेष कार्य अधिकारी के रूप में तैनात कर दिया।यह भी आरोप है कि एडीजी (रेलवे) के रूप में अपने कार्यकाल के दौरान, गंगवार ने स्वैन सहित कई जीआरपी कर्मियों को घरेलू कार्य में लगा रखा था।
इस बीच, कांस्टेबल के मारे जाने की घटना की स्वतंत्र रूप से जांच कर रही एनएचआरसी की एक टीम ने गंगवार से पूछताछ की है और मृतक कांस्टेबल के परिवार के सदस्यों, उसकी प्रेमिका, एक एम्बुलेंस चालक और कांस्टेबल पर बलात्कार के प्रयास का आरोप लगाने वाली दो महिलाओं के बयान दर्ज किए हैं।

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

SARAIKELA-KHARSAWAN NEWS: कपाली में मिठाई दुकानों और रेस्टोरेंट की जांच, एक्सपायरी खाद्य सामग्री नष्ट

October 9, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: दुर्गा पूजा से पहले उत्पाद विभाग की छापेमारी, 8 हजार किलो जावा महुआ नष्ट, 150 लीटर महुआ शराब जब्त

October 9, 2026

Jamshedpur News :एक्सएलआरआई ने 13वें डॉ. वर्गीज कुरियन मेमोरियल सस्टेनेबल डेवलपमेंट ओरेशन की मेजबानी की; नाबार्ड (NABARD) के अध्यक्ष डॉ. शाजी कृष्णन वी ने “राष्ट्र निर्माता के रूप में उत्पादक” विषय पर अपना वक्तव्य दिया

October 9, 2026
Recent Post

Jamshedpur: साकची गांधी घाट के समीप ट्रेलर अनियंत्रित होकर सड़क पर पलटा, बाल-बाल बचा चालक

October 9, 2026

Share Market: टीसीएस, अन्य आईटी कंपनियों के शेयर में बढ़त से बाजार में शुरुआती कारोबार में तेजी, Sensex में उछाल

October 9, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group