Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Tata Group: चंद्रशेखरन बोले-टीसीएस में कर्मचारियों की संख्या के बराबर AI एजेंट होंगे
    Breaking News

    Tata Group: चंद्रशेखरन बोले-टीसीएस में कर्मचारियों की संख्या के बराबर AI एजेंट होंगे

    News DeskBy News DeskJune 10, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    New Delhi.. टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) के चेयरमैन एन. चंद्रशेखरन ने मंगलवार को कहा कि वह दिन दूर नहीं जब टीसीएस के पास कर्मचारियों की संख्या के बराबर कृत्रिम मेधा (एआई) एजेंट होंगे।
    उन्होंने यह भी कहा कि कंपनी की अपने कर्मचारियों की संख्या कम करने की कोई योजना नहीं है। चंद्रशेखरन ने मंगलवार को कंपनी की 31वीं सालाना आम बैठक (एजीएम) को संबोधित करते हुए कहा कि टीसीएस आंतरिक परिचालन, समाधान रूपरेखा और ग्राहक के हिसाब से काम के लिए एआई एजेंट बनाने में निवेश कर रही है। उन्होंने कहा कि टीसीएस लोगों को नौकरी पर रखना जारी रखेगी। एक बार बदलाव हो जाने के बाद, एआई की दुनिया ‘बहुत अधिक मौके’ पैदा करेगी जिनके लिए नई प्रतिभा की जरूरत होगी।

    चंद्रशेखरन ने कहा, ‘कंपनी में पांच लाख कर्मचारी हैं। वह दिन दूर नहीं जब कंपनी के पास पांच लाख एआई एजेंट होंगे। उन्होंने कहा, ‘कर्मचारियों की संख्या कम नहीं की जा रही है। ऐसी कोई योजना नहीं है। हम बस सही प्रतिभा चाहते हैं। हम एजेंट का इस्तेमाल करना चाहते हैं। और हमें बेहतरीन प्रतिभा को आकर्षित करने की जरूरत है…। कर्मचारियों को जोड़ने की रफ्तार वैसी नहीं रहेगी जैसी पहले हुआ करती थी। अगर कंपनी के मानव संसाधन विभाग के पास बड़ी संख्या में प्रतिभा को नियुक्त करने की क्षमता का कोई पैमाना था, तो वह पैमाना खत्म हो जाएगा।’’

    Jamshedpur News: बागबेड़ा, छोटागोविन्दपुर एवं आदित्यपुर स्थित झारखंड राज्य आवास बोर्ड की खाली पड़ी सरकारी जमीन को 15 से 20 लाख रुपए प्रति कट्ठा बेच रहे भू-माफिया

    चेयरमैन ने कहा कि कंपनी के कर्मचारी और एआई एजेंट मिलकर काम करेंगे और यही भविष्य होगा। उन्होंने एआई को टीसीएस के लिए अब तक का सबसे बड़ा मौका बताते हुए इस प्रौद्योगिकी के वित्तीय पैमाने का उल्लेख किया। चंद्रशेखरन ने कहा कि कि पिछली तिमाही में सालाना आधार पर कंपनी का एआई राजस्व 2.5 अरब डॉलर के करीब पहुंच गया। वर्ष 2028 से 2030 तक, कंपनी के राजस्व में 100 प्रतिशत हिस्सा एआई से जुड़े होने का अनुमान है। टीसीएस में कर्मचारियों की संख्या वित्त वर्ष 2025-26 में 23,460 घटकर 5.84 लाख रह गई है।

    Sand Mining: मानसून को लेकर NGT ने 15 अक्तूबर तक बालू खनन पर लगायी रोक, नियम तोड़ने पर होगी सख्त कार्रवाई

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Tata Group: Chandrasekaran says TCS will have AI agents equal to the number of employees. Tata Group: चंद्रशेखरन बोले-टीसीएस में कर्मचारियों की संख्या के बराबर एआई एजेंट होंगे
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Jamshedpur News: बागबेड़ा, छोटागोविन्दपुर एवं आदित्यपुर स्थित झारखंड राज्य आवास बोर्ड की खाली पड़ी सरकारी जमीन को 15 से 20 लाख रुपए प्रति कट्ठा बेच रहे भू-माफिया

    June 10, 2026

    Sand Mining: मानसून को लेकर NGT ने 15 अक्तूबर तक बालू खनन पर लगायी रोक, नियम तोड़ने पर होगी सख्त कार्रवाई

    June 10, 2026

    Rajyasabha Election: राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस ने भाजपा समर्थित नाथवानी के नामांकन पत्र में ‘विसंगति’ की दर्ज करायी शिकायत

    June 10, 2026
    Recent Post

    Jamshedpur News: बागबेड़ा, छोटागोविन्दपुर एवं आदित्यपुर स्थित झारखंड राज्य आवास बोर्ड की खाली पड़ी सरकारी जमीन को 15 से 20 लाख रुपए प्रति कट्ठा बेच रहे भू-माफिया

    June 10, 2026

    Tata Group: चंद्रशेखरन बोले-टीसीएस में कर्मचारियों की संख्या के बराबर AI एजेंट होंगे

    June 10, 2026

    Sand Mining: मानसून को लेकर NGT ने 15 अक्तूबर तक बालू खनन पर लगायी रोक, नियम तोड़ने पर होगी सख्त कार्रवाई

    June 10, 2026

    Rajyasabha Election: राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस ने भाजपा समर्थित नाथवानी के नामांकन पत्र में ‘विसंगति’ की दर्ज करायी शिकायत

    June 10, 2026

    Share Bazar: शेयर बाजार में शुरुआती कारोबार में तेजी, Sensex में 300अंकों से अधिक की उछाल, पर टाटा स्टील के शेयर में गिरावट दर्ज

    June 10, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group