Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Jamshedpur News :गुरु अर्जन देव जी की शहादत पर सोनारी में छबील सेवा का आयोजन, हजारों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया, अमरप्रीत सिंह काले भी हुए शामिल
    Breaking News

    Jamshedpur News :गुरु अर्जन देव जी की शहादत पर सोनारी में छबील सेवा का आयोजन, हजारों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया, अमरप्रीत सिंह काले भी हुए शामिल

    गुरु जी ने सत्य, धर्म और मानवता की रक्षा के लिए अपने प्राणों का सर्वोच्च बलिदान दिया
    News DeskBy News DeskJune 13, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    जमशेदपुर : सिख धर्म के पंचम गुरु, धन-धन श्री गुरु अर्जन देव जी महाराज के पावन शहीदी दिवस के अवसर पर सोनारी एयरपोर्ट के समीप सिख नौजवानों द्वारा श्रद्धा एवं सेवा भाव से छबील का आयोजन किया गया। इस दौरान राहगीरों एवं आमजन के बीच चना एवं शरबत (प्रसाद) का वितरण कर गुरु साहिब की शिक्षाओं एवं सेवा परंपरा को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास किया गया।

    इस अवसर पर समाजसेवी सह झारखंड भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता अमरप्रीत सिंह काले भी उपस्थित हुए। उन्होंने गुरु अर्जन देव जी महाराज की पावन शहादत को श्रद्धापूर्वक नमन करते हुए कहा कि गुरु साहिब का जीवन त्याग, तपस्या, सहनशीलता, सेवा और मानवता का अनुपम उदाहरण है। उन्होंने सत्य, धर्म और मानवता की रक्षा के लिए अपने प्राणों का सर्वोच्च बलिदान दिया, जो समस्त मानव समाज के लिए युगों-युगों तक प्रेरणास्रोत रहेगा।

    श्री काले ने कहा कि आज के युवाओं द्वारा छबील जैसी सेवा गतिविधियों का आयोजन समाज में भाईचारा, प्रेम और मानव सेवा की भावना को सुदृढ़ करता है। गुरु साहिब का संदेश हमें निस्वार्थ सेवा, परोपकार, सहिष्णुता और मानव कल्याण के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है।

    JAMSHEDPUR NEWS: भुइयांडीह अतिक्रमण कार्रवाई पर विधायक पूर्णिमा साहू ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से की मुलाकात, पुनर्वास तक कार्रवाई रोकने की मांग

    उन्होंने इस पुनीत आयोजन के लिए सभी युवा आयोजकों को हार्दिक साधुवाद एवं बधाई देते हुए कहा कि ऐसे आयोजन समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं तथा युवाओं को अपनी धार्मिक एवं सांस्कृतिक विरासत से जोड़ते हैं।

    अंत में उन्होंने वाहेगुरु जी से अरदास की कि वे सभी नौजवानों को सदैव सत्य, सेवा, सदाचार एवं राष्ट्रहित के मार्ग पर चलने तथा समाज के उत्थान के लिए समर्पित भाव से कार्य करते रहने का आशीर्वाद प्रदान करें।

    CHAIBASA NEWS: कोल्हान विश्वविद्यालय में #NewVoters अभियान का शुभारंभ, ECI NET ऐप से नए मतदाताओं को पंजीकरण की जानकारी

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Jamshedpur Jamshedpur news Jamshedpur today news गुरु अर्जन देव जी
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    JAMSHEDPUR NEWS: भुइयांडीह अतिक्रमण कार्रवाई पर विधायक पूर्णिमा साहू ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से की मुलाकात, पुनर्वास तक कार्रवाई रोकने की मांग

    August 5, 2026

    CHAIBASA NEWS: कोल्हान विश्वविद्यालय में #NewVoters अभियान का शुभारंभ, ECI NET ऐप से नए मतदाताओं को पंजीकरण की जानकारी

    August 5, 2026

    HAJIPUR NEWS: सुपौल-नई दिल्ली स्पेशल ट्रेन का बड़ा ऐलान, सहरसा-बरौनी-हाजीपुर-वाराणसी-प्रयागराज मार्ग से चलेगी दैनिक सेवा

    August 5, 2026
    Recent Post

    JAMSHEDPUR NEWS: भुइयांडीह अतिक्रमण कार्रवाई पर विधायक पूर्णिमा साहू ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से की मुलाकात, पुनर्वास तक कार्रवाई रोकने की मांग

    August 5, 2026

    CHAIBASA NEWS: कोल्हान विश्वविद्यालय में #NewVoters अभियान का शुभारंभ, ECI NET ऐप से नए मतदाताओं को पंजीकरण की जानकारी

    August 5, 2026

    HAJIPUR NEWS: सुपौल-नई दिल्ली स्पेशल ट्रेन का बड़ा ऐलान, सहरसा-बरौनी-हाजीपुर-वाराणसी-प्रयागराज मार्ग से चलेगी दैनिक सेवा

    August 5, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: पूर्वी सिंहभूम में प्रारूप मतदाता सूची प्रकाशित, 15.11 लाख मतदाता शामिल; 5 अगस्त से 4 सितंबर तक दावा-आपत्ति का मौका

    August 5, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: उपायुक्त की स्वास्थ्य विभाग समीक्षा बैठक, हर माह 10 ब्लड डोनेशन कैंप और 100% संस्थागत प्रसव सुनिश्चित करने के निर्देश

    August 5, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group