Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»JAMSHEDPUR NEWS :जिला कांग्रेस को मजबूत बनाने पर मंथन, विधानसभा स्तर पर होंगी संगठनात्मक बैठकें
    Breaking News

    JAMSHEDPUR NEWS :जिला कांग्रेस को मजबूत बनाने पर मंथन, विधानसभा स्तर पर होंगी संगठनात्मक बैठकें

    News DeskBy News DeskJune 14, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    जमशेदपुर। पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में बिष्टूपुर स्थित तिलक पुस्तकालय कांग्रेस कार्यालय में जिला स्तरीय संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला कांग्रेस अध्यक्ष परविंदर सिंह ने की। इस दौरान संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने, आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तय करने और जनसंपर्क अभियान को गति देने पर विस्तृत चर्चा हुई।

    संगठन को धारदार बनाने पर जोर

    बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में जमशेदपुर लोकसभा क्षेत्र के संगठन प्रभारी सतीश पाल मुंजनी एवं जिला प्रभारी शशिभूषण राय उपस्थित रहे। दोनों नेताओं ने कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक सक्रिय एवं मजबूत बनाने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि सभी जिम्मेदार पदाधिकारी एवं BLA-2 सदस्य विशेष पुनरीक्षण अभियान (SIR) के तहत अनमैप्ड लोगों को मैप्ड कराने में जनता का सहयोग करें।

    प्रखंड और मंडल स्तर पर होंगे प्रशिक्षण कार्यक्रम

    नेताओं ने निर्देश दिया कि सभी प्रखंड अध्यक्ष एवं मंडल अध्यक्ष अपने-अपने क्षेत्रों में संवाद सह प्रशिक्षण कार्यक्रम शीघ्र आयोजित करें। इससे संगठनात्मक कार्यों में एकरूपता आएगी और कार्यकर्ताओं को पार्टी की नीतियों एवं कार्यक्रमों की बेहतर जानकारी मिल सकेगी।

    JAMSHEDPUR NEWS: एनआईटी जमशेदपुर की बड़ी पहल, शुरू होगा दो वर्षीय फुल-टाइम MBA प्रोग्राम, जानें एडमिशन की पूरी डिटेल

    विधानसभा स्तर पर अलग-अलग बैठकें

    बैठक में निर्णय लिया गया कि जिले की सभी छह विधानसभा क्षेत्रों में अलग-अलग संगठनात्मक बैठकें आयोजित की जाएंगी। इसके लिए प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र के पदाधिकारियों का व्हाट्सएप ग्रुप बनाने का निर्देश दिया गया, ताकि संगठनात्मक गतिविधियों और कार्यक्रमों की जानकारी समय पर साझा की जा सके।

    जनता की समस्याओं के समाधान पर फोकस

    बैठक में नेताओं ने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता जनता के बीच जाकर उनकी समस्याओं को सुनें और समाधान के लिए प्रयास करें। इसके लिए संगठन की ओर से नियमित रूप से जनता दरबार लगाने पर भी जोर दिया गया। नेताओं का मानना है कि जनसरोकार से जुड़े मुद्दों पर सक्रियता ही संगठन को मजबूत बनाएगी।

    JAMSHEDPUR NEWS :जमशेदपुर प्रधान डाकघर में वृहत रक्तदान शिविर संपन्न: डाककर्मियों ने पेश की मानवता की मिसाल, 60वीं बार रक्त देकर चंडी चरण साधु बने प्रेरणास्रोत

    प्रदेश के निर्देशों को धरातल पर उतारने का संकल्प

    जिला अध्यक्ष परविंदर सिंह ने अतिथियों का स्वागत अंगवस्त्र देकर किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा निर्धारित सभी कार्यक्रमों को जिला, प्रखंड, मंडल एवं पंचायत स्तर तक प्रभावी ढंग से लागू किया जाएगा। संगठन के विस्तार और मजबूती के लिए सभी पदाधिकारियों को सक्रिय भूमिका निभानी होगी।

    बैठक का संचालन जिला उपाध्यक्ष (संगठन) संजय सिंह आजाद ने किया। कार्यक्रम में प्रदेश, जिला, प्रखंड, मंडल एवं पंचायत स्तर के अनेक पदाधिकारी, प्रभारी और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। संगठनात्मक मजबूती, जनसंपर्क और अनुशासन को लेकर भी महत्वपूर्ण विचार-विमर्श किया गया।

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    BLA-2 Campaign Congress Booth Strengthening Congress Leadership Meeting Congress meeting Jamshedpur Congress organization meeting Congress Panchayat Program Congress Public Outreach Congress Training Program Congress Workers Meeting East Singhbhum Congress Jamshedpur Jamshedpur Congress news Jamshedpur news Jamshedpur Political News Jamshedpur today news jharkhand congress news jharkhand political news Parvinder Singh Congress Satish Pal Mujni Shashibhushan Rai जिला कांग्रेस बैठक पूर्वी सिंहभूम कांग्रेस विधानसभा संगठनात्मक बैठक
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    JAMSHEDPUR NEWS: एनआईटी जमशेदपुर की बड़ी पहल, शुरू होगा दो वर्षीय फुल-टाइम MBA प्रोग्राम, जानें एडमिशन की पूरी डिटेल

    June 14, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS :जमशेदपुर प्रधान डाकघर में वृहत रक्तदान शिविर संपन्न: डाककर्मियों ने पेश की मानवता की मिसाल, 60वीं बार रक्त देकर चंडी चरण साधु बने प्रेरणास्रोत

    June 14, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS:रक्तदाताओं को मिलेगा निःशुल्क एआई प्रशिक्षण, पिता-पुत्र की तीन जोड़ियों ने किया रक्तदान, महिलाओं की भी रही उल्लेखनीय भागीदारी

    June 14, 2026
    Recent Post

    JAMSHEDPUR NEWS :जिला कांग्रेस को मजबूत बनाने पर मंथन, विधानसभा स्तर पर होंगी संगठनात्मक बैठकें

    June 14, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: एनआईटी जमशेदपुर की बड़ी पहल, शुरू होगा दो वर्षीय फुल-टाइम MBA प्रोग्राम, जानें एडमिशन की पूरी डिटेल

    June 14, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS :जमशेदपुर प्रधान डाकघर में वृहत रक्तदान शिविर संपन्न: डाककर्मियों ने पेश की मानवता की मिसाल, 60वीं बार रक्त देकर चंडी चरण साधु बने प्रेरणास्रोत

    June 14, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS:रक्तदाताओं को मिलेगा निःशुल्क एआई प्रशिक्षण, पिता-पुत्र की तीन जोड़ियों ने किया रक्तदान, महिलाओं की भी रही उल्लेखनीय भागीदारी

    June 14, 2026

    Jamshedpur news :मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा ने ‘सबका साथ, सबका विकास’ कार्यक्रम से दिया सामाजिक समरसता का संदेश, पौधारोपण एवं निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का हुआ आयोजन

    June 14, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group