Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Headlines»seraikella: पीएचईडी की लापरवाही से गहराया पेयजल संकट, संयुक्त निरीक्षण में उजागर हुईं गंभीर खामियां
    Headlines

    seraikella: पीएचईडी की लापरवाही से गहराया पेयजल संकट, संयुक्त निरीक्षण में उजागर हुईं गंभीर खामियां

    News DeskBy News DeskJune 18, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    seraikella : सरायकेला नगर क्षेत्र में जारी पेयजल संकट को लेकर नगर पंचायत अध्यक्ष मनोज कुमार चौधरी के नेतृत्व में जल शोधन संयंत्र (डब्ल्यूटीपी) का संयुक्त निरीक्षण किया गया।

    निरीक्षण में जलापूर्ति व्यवस्था से जुड़ी कई गंभीर तकनीकी एवं प्रबंधन संबंधी खामियां सामने आईं, जिससे जन स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग (पीएचईडी) की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो गए हैं।

    बताया गया कि मोटर में तकनीकी खराबी आने और उसके जल जाने के कारण नगर क्षेत्र की जलापूर्ति बाधित हो गई थी। इसके बाद नगर पंचायत, जुडको एवं पीएचईडी की संयुक्त टीम ने संयंत्र का निरीक्षण किया। जांच में पाया गया कि स्विच पैनल, रिले और अन्य सुरक्षा उपकरणों की खराब स्थिति तथा नियमित रखरखाव के अभाव के कारण मोटर और विद्युत उपकरण क्षतिग्रस्त हुए।

    Rairangpur: राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री आज रायरंगपुर में 47,600 करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं की करेंगे शुरुआत

    निरीक्षण के दौरान यह भी खुलासा हुआ कि लगभग 5 एमएलडी क्षमता वाले जलापूर्ति तंत्र से वर्तमान में मात्र 2 एमएलडी जलापूर्ति की जा रही है। इससे नगरवासियों को लंबे समय से पेयजल संकट का सामना करना पड़ रहा है।

    संयुक्त टीम ने पाया कि जल शोधन संयंत्र के स्थानांतरण और जुस्को विद्युत कनेक्शन से जुड़े महत्वपूर्ण कार्य भी वर्षों से लंबित हैं। इस पर गंभीर चिंता जताते हुए संबंधित विभाग को शीघ्र कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया।

    Urban Challenge Fund: अर्बन चैलेंज फंड’ के तहत झारखंड को मिलेंगे 1900 करोड़, केंद्र ने हेमंत सरकार से 7,600 करोड़ की परियोजनाओं के प्रस्ताव भी मांगे

    नगर पंचायत अध्यक्ष मनोज कुमार चौधरी ने कहा कि पेयजल जैसी मूलभूत सुविधा में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने पीएचईडी को तत्काल सुधारात्मक कदम उठाने, सुरक्षा उपकरणों को दुरुस्त करने तथा नियमित रखरखाव सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

    निरीक्षण में उपाध्यक्ष अविनाश कवि, वार्ड पार्षद गौतम नायक, विक्रम मोदक, पीएचईडी के सहायक अभियंता ललित कुमार, कनीय अभियंता प्रकाश गुप्ता, जुडको के नयन मोदक तथा नगर पंचायत के अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    manoj choudery seraikela phed seraikella news seraikella kharsawan news seraikella kharsawan samachar seraikella me phed ki laparwahi se garmaya payjal sankat serlikella nagar panchayat news
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Rairangpur: राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री आज रायरंगपुर में 47,600 करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं की करेंगे शुरुआत

    June 20, 2026

    Urban Challenge Fund: अर्बन चैलेंज फंड’ के तहत झारखंड को मिलेंगे 1900 करोड़, केंद्र ने हेमंत सरकार से 7,600 करोड़ की परियोजनाओं के प्रस्ताव भी मांगे

    June 20, 2026

    Jharkhand: तालाब में नहाते समय तीन भाई-बहनों की डूबने से मौत, तीन से नौ वर्ष के बीच थी सभी की उम्र

    June 20, 2026
    Recent Post

    Rairangpur: राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री आज रायरंगपुर में 47,600 करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं की करेंगे शुरुआत

    June 20, 2026

    Urban Challenge Fund: अर्बन चैलेंज फंड’ के तहत झारखंड को मिलेंगे 1900 करोड़, केंद्र ने हेमंत सरकार से 7,600 करोड़ की परियोजनाओं के प्रस्ताव भी मांगे

    June 20, 2026

    Jharkhand: तालाब में नहाते समय तीन भाई-बहनों की डूबने से मौत, तीन से नौ वर्ष के बीच थी सभी की उम्र

    June 20, 2026

    Jharkhand Crime: छात्रावास में छह साल की बच्ची के साथ बलात्कार, शिक्षक गिरफ्तार

    June 20, 2026

    Jharkhand Politics: भाकपा (माले) ने राज्यसभा चुनाव में ‘क्रॉस-वोटिंग’ की जांच के लिए हेमंत सोरेन को पत्र लिखा, कांग्रेस नेताओं पर उठाये सवाल

    June 20, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group