Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Jamshedpur»Seraikella-kharsawan:राजनगर में भीषण सड़क हादसा, बस की टक्कर से बाइक सवार गंभीर घायल
Jamshedpur

Seraikella-kharsawan:राजनगर में भीषण सड़क हादसा, बस की टक्कर से बाइक सवार गंभीर घायल

News DeskBy News DeskJune 21, 2026
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

Seraikella-kharsawan: सरायकेला-खरसावां जिले के राजनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत कुनाबेड़ा पुलिया के पास रविवार सुबह करीब 9 बजे एक भीषण सड़क दुर्घटना में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना माँ रोहिणी बस और बाइक के बीच आमने-सामने की जोरदार टक्कर से हुई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, घायल की पहचान चांडिल अनुमंडल के कल्याणपुर निवासी आशीष महतो के रूप में हुई है। बताया जाता है कि वे अपनी पत्नी और दो बच्चों के साथ हरिना मेला से लौट रहे थे। इसी दौरान कुनाबेड़ा पुलिया के समीप उनकी बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गई।

हादसे में आशीष महतो का दाहिना पैर बुरी तरह टूट गया तथा अत्यधिक रक्तस्राव होने से उनकी स्थिति गंभीर हो गई। घटना के बाद मौके पर बड़ी संख्या में स्थानीय लोग जुट गए और घायल को सहायता पहुंचाने में लग गए।

Jamshedpur: SIR और CEC के इस्तीफे की मांग पर जमशेदपुर में कांग्रेस की विशाल रैली, विरोध प्रदर्शन, आमबागान से DC office तक निकला मार्च

स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि दुर्घटना के करीब एक घंटे बाद तक एंबुलेंस नहीं पहुंची, जिससे लोगों में आक्रोश देखा गया। इस दौरान जेएलकेएम प्रखंड अध्यक्ष संजय महतो ने एंबुलेंस सेवा में हुई देरी पर नाराजगी जताते हुए इसे स्वास्थ्य व्यवस्था की गंभीर लापरवाही बताया।

ग्रामीणों की मदद से घायल को तत्काल बेहतर उपचार के लिए राजनगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया। वहीं सूचना मिलते ही राजनगर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त बस को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।

Jamshedpur Weather: जमशेदपुर में फिर बदलेगा मौसम, आज से अगले छह दिन बारिश के आसार

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है और दुर्घटना के वास्तविक कारणों का पता लगाया जा रहा है।

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

Jamshedpur: SIR और CEC के इस्तीफे की मांग पर जमशेदपुर में कांग्रेस की विशाल रैली, विरोध प्रदर्शन, आमबागान से DC office तक निकला मार्च

September 29, 2026

Jamshedpur Weather: जमशेदपुर में फिर बदलेगा मौसम, आज से अगले छह दिन बारिश के आसार

September 29, 2026

Jamshedpur: मानगो रोड नंबर 13 में एचपी पेट्रोल पंप परिसर में खड़ी बाइक धू-धूकर जली

September 29, 2026
Recent Post

Jamshedpur: SIR और CEC के इस्तीफे की मांग पर जमशेदपुर में कांग्रेस की विशाल रैली, विरोध प्रदर्शन, आमबागान से DC office तक निकला मार्च

September 29, 2026

Jamshedpur Weather: जमशेदपुर में फिर बदलेगा मौसम, आज से अगले छह दिन बारिश के आसार

September 29, 2026

Jamshedpur: मानगो रोड नंबर 13 में एचपी पेट्रोल पंप परिसर में खड़ी बाइक धू-धूकर जली

September 29, 2026

Jamshedpur: ऑनलाइन जुआ संचालित करते पकड़े गए तीन युवक, 1.18 लाख नकद समेत मोबाइल, कार और आभूषण बरामद

September 29, 2026

Jamshedpur: दुर्गा पूजा को लेकर मानगो थाना परिसर में शांति समिति की बैठक, पूजा पंडालों में सीसीटीवी लगाने, निगरानी सुनिश्चित करने पर जोर

September 29, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group