Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Headlines»Seraikella-kharsawan: सरायकेला-खरसावां पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, कई अनुभवी अधिकारियों को जिले के महत्वपूर्ण थाना क्षेत्रों एवं ओपी में किया गया पदस्थापित
    Headlines

    Seraikella-kharsawan: सरायकेला-खरसावां पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, कई अनुभवी अधिकारियों को जिले के महत्वपूर्ण थाना क्षेत्रों एवं ओपी में किया गया पदस्थापित

    News DeskBy News DeskJune 24, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Seraikella-kharsawan:  जिले में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक निधि द्विवेदी ने पुलिस विभाग में व्यापक प्रशासनिक फेरबदल किया है। जारी आदेश के तहत जिले के 30 पुलिस पदाधिकारियों (एसआई एवं एएसआई) का स्थानांतरण करते हुए उन्हें विभिन्न थाना, ओपी एवं शाखाओं में नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

    पुलिस अधीक्षक कार्यालय से जारी आदेश के अनुसार सभी स्थानांतरित पदाधिकारियों को 28 जून 2026 तक अपने नए पदस्थापन स्थल पर योगदान देने का निर्देश दिया गया है। योगदान के उपरांत इसकी सूचना पुलिस अधीक्षक कार्यालय को उपलब्ध करानी होगी।

    तबादला सूची में कई अनुभवी अधिकारियों को जिले के महत्वपूर्ण थाना क्षेत्रों एवं ओपी में पदस्थापित किया गया है। आदित्यपुर, सरायकेला, गम्हरिया, चांडिल, चौका, खरसावां, कपाली, आमदा तथा दलभंगा सहित विभिन्न क्षेत्रों में नई तैनाती की गई है। वहीं कुछ अधिकारियों को पुलिस केंद्र, सरायकेला में भी पदस्थापित किया गया है।

    Student vidhansabha March: छात्रों के आज विधानसभा मार्च से पहले सुरक्षा कड़ी, निषेधाज्ञा लागू, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू नजरबंद

    जारी आदेश में संबंधित थाना प्रभारियों एवं ओपी प्रभारियों को यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है कि सभी पदाधिकारी निर्धारित समय सीमा के भीतर अपने नए कार्यस्थल पर योगदान दें। समय पर योगदान नहीं करने की स्थिति में संबंधित पदाधिकारी के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई की अनुशंसा की जाएगी।

    पुलिस विभाग में हुए इस बड़े प्रशासनिक फेरबदल को जिले में अपराध नियंत्रण को और अधिक प्रभावी बनाने, पुलिसिंग व्यवस्था को मजबूत करने तथा थाना स्तर पर बेहतर समन्वय स्थापित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। प्रशासन को उम्मीद है कि नई तैनाती के बाद जिले में पुलिस कार्यप्रणाली और अधिक सशक्त एवं जनोन्मुखी बनेगी।

    JPSC Scam: विरोध प्रदर्शन के बीच आज झामुमो नेता सुप्रियो भट्टाचार्य की पत्नी अजीता भट्टाचार्य से होगी पूछताछ

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    seraikella kharsawan ke kai thana prabhari samet any ka hua tabadla seraikella kharsawan news seraikella kharsawan samachar sp seraikella kharsawan transfer posting adityapur transfer posting in seraikelka police departement viral news seraikella kharsawan
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Student vidhansabha March: छात्रों के आज विधानसभा मार्च से पहले सुरक्षा कड़ी, निषेधाज्ञा लागू, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू नजरबंद

    August 10, 2026

    JPSC Scam: विरोध प्रदर्शन के बीच आज झामुमो नेता सुप्रियो भट्टाचार्य की पत्नी अजीता भट्टाचार्य से होगी पूछताछ

    August 10, 2026

    JPSC Members Resign: छात्रों के विरोध प्रदर्शन के बीच जेपीएससी के तीन सदस्यों अजीता भट्टाचार्य, अनिमा हांसदा और जमाल अहमद का इस्तीफा, CID के सामने होगी पेशी

    August 10, 2026
    Recent Post

    Student vidhansabha March: छात्रों के आज विधानसभा मार्च से पहले सुरक्षा कड़ी, निषेधाज्ञा लागू, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू नजरबंद

    August 10, 2026

    JPSC Scam: विरोध प्रदर्शन के बीच आज झामुमो नेता सुप्रियो भट्टाचार्य की पत्नी अजीता भट्टाचार्य से होगी पूछताछ

    August 10, 2026

    JPSC Members Resign: छात्रों के विरोध प्रदर्शन के बीच जेपीएससी के तीन सदस्यों अजीता भट्टाचार्य, अनिमा हांसदा और जमाल अहमद का इस्तीफा, CID के सामने होगी पेशी

    August 10, 2026

    Student Protest: परीक्षा गड़बड़ी मामले में गतिरोध कायम, प्रदर्शनकारी CBI जांच पर अड़े, सरकार बोली-मान ली गईं 98 फीसदी मांगें

    August 10, 2026

    Jamshedpur: आजादनगर थाना प्रभारी को गाली-गलौज और वर्दी उतरवाने की धमकी देने का आरोप, FIR दर्ज

    August 10, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group